अशोकनगर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, राजगढ़ में किसान न्याय यात्रा निकालेंगे उमंग सिंघार और पटवारी

Amresh Kushwaha | Sept 20, 2025, 09:09 IST
Share
cm-mohan-yadav-schedule-20-september
cm-mohan-yadav-schedule-20-september

सीएम मोहन यादव 20 सितंबर को अशोकनगर जिले में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं, उमंग सिंघार और जीतू पटवारी राजगढ़ दौरे पर रहेंगे। यहां वे किसान न्याय यात्रा निकालेंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (20 सितंबर) अशोकनगर जिले के दौरे पर रहेंगे। यहां वे सीएम सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (Umang Singhar) और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) राजगढ़ दौरे पर रहेंगे। यहां कांग्रेस द्वारा आयोजित किसान न्याय यात्रा और वोट चोर गद्दी छोड़ो रैली में शामिल होंगे। आइए जानते हैं इन तीनों नेताओं के शेड्यूल और उनके कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से...

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) आज 20 सितंबर को अशोकनगर जिले का दौरा करेंगे। वे दोपहर 12:20 बजे भोपाल से मुंगावली विधानसभा के ग्राम रूसल्ला के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री जी दोपहर 1 बजे ग्राम रूसल्ला में आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद, वे स्व. रघुवीर सिंह यादव की प्रतिमा के अनावरण समारोह में भी सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2:20 बजे रूसल्ला से भोपाल के लिए लौटेंगे और लगभग 3:15 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में चूहाकांड के बाद MY अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सफाई के लिए दिलाई शपथ

ये खबर भी पढ़िए...एमपी पुलिसकर्मियों के निधन पर परिवार को अब 1 लाख की जगह 5 लाख की मिलेगी मदद

राजगढ़ में कांग्रेस करेगी किसान न्याय यात्रा

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और म.प्र. कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी दोपहर 12:30 बजे राजगढ़ का दौरा करेंगे। यहां कांग्रेस द्वारा किसान न्याय यात्रा (Farmer Justice Yatra) का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा का उद्देश्य प्रदेशभर के किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना है। साथ ही, इस दौरान राजगढ़ में वोट चोर गद्दी छोड़ो रैली भी निकाली जाएगी।

इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह जैसे नेता शामिल होंगे। साथ ही, ये नेता किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। इससे किसानों की आवाज को प्रदेशभर में पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...सीएम डॉ. मोहन यादव के खजराना मंदिर कार्यक्रम में BJP पार्षदों को मंच से उठाने पर पुलिस से भारी विवाद

ये खबर भी पढ़िए...MP News: एमपी के मंत्री हैं मछली परिवार के मददगार... जीतू पटवारी का बड़ा आरोप, सीएम को पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आज का कार्यक्रम

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आज का कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे भोपाल से शुरू होगा, और वे नरसिंहगढ़ तथा ब्यावरा होते हुए दोपहर 12:00 बजे राजगढ़ पहुंचेंगे। यहां वे वोट चोर गद्दी छोड़ो" कार्यक्रम में शामिल होंगे, जो कि मंगल भवन, राजगढ़ में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद, वे दोपहर 4:00 बजे राजगढ़ से प्रस्थान करेंगे और रात 9:00 बजे धार पहुंचकर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • Jitu Patwari
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • Umang Singhar
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • किसान न्याय यात्रा
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आज का कार्यक्रम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज