MP के कुक्षी से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक चलेंगे क्रूज, GIS में आया 100 करोड़ का निवेश प्रोजेक्ट
Vikram Jain | Feb 28, 2025, 19:11 IST
सांकेतिक फोटो
मध्य प्रदेश को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने जा रही है। अब धार जिले के कुक्षी से गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक नर्मदा नदी में क्रूज चलेगा, जिसकी लंबाई करीब 135 किलोमीटर होगी। क्रूज प्रोजेक्ट को लेकर 100 करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश को जल्द ही एक और शानदार परियोजना का लाभ मिलने जा रहा है। मध्य प्रदेश में क्रूज प्रोजेक्ट को लेकर 100 करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है, जिसका प्रस्ताव ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investors Summit) में आया है। यह क्रूज धार जिले के कुक्षी से गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक चलेगा, जिसकी लंबाई करीब 135 किलोमीटर होगी। जिससे प्रदेश में पर्यटन और जल खेलों के क्षेत्र में एक नया आयाम जुड़ेगा।
साथ ही वाटर एक्टिविटी पर 70 करोड़ रुपए का भी निवेश किया जाएगा। क्रूज के साथ हाउस बोट्स चलाने का भी प्रस्ताव है। सबसे खास बात ये है कि क्रूज का संचालन इलेक्ट्रिक या सोलर से होगा, क्योकि मध्य प्रदेश में डीजल इंजन वाले क्रूज-मोटर बोट्स पर रोक लगी है।
दरअसल, अयोध्या क्रूज लाइन्स ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मध्य प्रदेश में क्रूज चलाने का प्रस्ताव दिया है। इस कंपनी के अभी सरयू नदी पर 2 क्रूज चल रहे हैं। वहीं यह कंपनी बुलंदशहर में गंगा नदी के बृज घाट से राम घाट तक क्रूज संचालन और वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी भी करने वाली है। कंपनी पहले ही जटायू क्रूज सेवा के तहत संचालन कर रही है। सरयू नदी पर 'जटायू' क्रूज सेवा 2 साल पहले शुरू की गई थी। मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी पर क्रूज सेवा शुरू होने से कई धार्मिक स्थानों को जोड़ने का भी अवसर मिलेगा, जिससे प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
ये खबर भी पढ़ें... GIS : टूरिज्म में कमाल करेगा MP, क्रूज और वॉटर स्पोर्ट्स से लेकर होगा सबकुछ
इस प्रोजेक्ट में कुल 6 संभावित रूट शामिल हैं, जिनमें से किसी एक रूट पर क्रूज चलाने की योजना है। ये रूट्स हैं...
ये खबर भी पढ़ें... GIS: देश की अर्थव्यवस्था 2047 तक दोगुनी, 70 करोड़ से शुरू होंगे धार-स्टेच्यू ऑफ यूनिटी समेत 6 क्रूज
ये क्रूज और हाउस बोट्स का संचालन सोलर या इलेक्ट्रिक हो सकता है, क्योंकि एनजीटी ने बीते सालों में कई जगहों पर क्रूज और मोटर बोट्स के संचालन पर प्रतिबंध लगाया था, खासकर भोपाल के बड़ा तालाब जैसे जल स्रोतों पर। एनजीटी का कहना था कि डीजल इंजन और मोटर बोट्स से जल स्रोतों का पानी प्रदूषित हो सकता है, जिससे सिंचाई और पीने के पानी की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। इस कारण से इलेक्ट्रिक और सोलर से चलने वाले क्रूज पर जोर दिया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें...
हाईकोर्ट कॉलेजियम और समितियों में SC, ST, OBC और महिलाओं के प्रतिनिधित्व की मांग
जीतू पटवारी बोले- सबसे ज्यादा रेपिस्ट किस पार्टी में, सर्च करने पर गूगल BJP बताएगा
साथ ही वाटर एक्टिविटी पर 70 करोड़ रुपए का भी निवेश किया जाएगा। क्रूज के साथ हाउस बोट्स चलाने का भी प्रस्ताव है। सबसे खास बात ये है कि क्रूज का संचालन इलेक्ट्रिक या सोलर से होगा, क्योकि मध्य प्रदेश में डीजल इंजन वाले क्रूज-मोटर बोट्स पर रोक लगी है।
इस कंपनी ने दिया क्रूज चलाने का प्रस्ताव
ये खबर भी पढ़ें... GIS : टूरिज्म में कमाल करेगा MP, क्रूज और वॉटर स्पोर्ट्स से लेकर होगा सबकुछ
क्रूज प्रोजेक्ट में संभावित 6 रूट
- धार जिले के कुक्षी से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (गुजरात) (135 किलोमीटर)
- सेलानी से धारा (30 किलोमीटर)
- राजघाट बेतवा से देओगढ़ (35 किलोमीटर)
- गांधीसागर से संजीत (83 किलोमीटर)
- बरगी से टिंडनी (65 किलोमीटर)
- तवा से मढ़ई (31 किलोमीटर)
ये खबर भी पढ़ें... GIS: देश की अर्थव्यवस्था 2047 तक दोगुनी, 70 करोड़ से शुरू होंगे धार-स्टेच्यू ऑफ यूनिटी समेत 6 क्रूज
सोलर या इलेक्ट्रिक से चलाए जाएंगे क्रूज
ये खबर भी पढ़ें...
हाईकोर्ट कॉलेजियम और समितियों में SC, ST, OBC और महिलाओं के प्रतिनिधित्व की मांग
जीतू पटवारी बोले- सबसे ज्यादा रेपिस्ट किस पार्टी में, सर्च करने पर गूगल BJP बताएगा
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari