MP Jobs 2025 : बिजली विभाग में खुल गया नौकरियों का पिटारा , 20 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

Sourabh Bhatnagar | May 08, 2025, 15:45 IST
Share
madhya-pradesh-electricity-recruitment-new-posts
madhya-pradesh-electricity-recruitment-new-posts

ऊर्जा विभाग ने 20,000 नए पदों के लिए प्रस्ताव तैयार किया है, जिनकी मंजूरी के बाद भर्तियां शुरू होंगी। इससे प्रदेश के 1.80 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

मध्यप्रदेश की विद्युत वितरण कंपनियों में 20 हजार से अधिक नए पदों के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। ऊर्जा विभाग ने इस प्रस्ताव का मसौदा तैयार कर लिया है, और अब इसे कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार है। इस योजना का सीधा फायदा राज्य के करीब 1.80 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा। इसके लागू होने के बाद बिजली कटौती और बिलों में गड़बड़ी जैसी समस्याओं का समाधान संभव होगा, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही, यह कदम युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा और ऊर्जा विभाग की कार्यकुशलता को भी बढ़ाएगा।

40 सालों में पहली बार...

मध्यप्रदेश की बिजली वितरण कंपनियां पिछले 40 वर्षों में पहली बार इस तरह के बड़े पैमाने पर पद सृजन का प्रस्ताव ला रही हैं। इससे उपभोक्ताओं को अधिक तेजी से सेवा प्राप्त होगी और कर्मचारियों की कमी के कारण उत्पन्न हो रही समस्याओं का समाधान होगा। इन पदों की भर्ती के बाद उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान शीघ्रता से किया जा सकेगा, जिससे बेहतर सेवा और सुविधा मिलेगी।
खबर यह भी...MP Government Job : MP में एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी भर्ती, जानिए सैलरी

बिजली चोरी और तकनीकी लॉस की समस्या अधिक

प्रदेश में बिजली चोरी और तकनीकी लॉस की समस्या भी प्रमुख है। विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान समय में प्रदेश की 100 यूनिट में से लगभग 27 यूनिट बिजली चोरी हो जाती है और कुछ यूनिट तकनीकी कारणों से बर्बाद होती हैं। इसका एक कारण यह भी है कि अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या अपर्याप्त है। नए कर्मचारियों की भर्ती के बाद इन समस्याओं को कम किया जा सकेगा।

कंज्यूमर्स की संख्या में वृद्धि

मध्यप्रदेश की बिजली वितरण कंपनियों के पास लगभग 1.80 करोड़ बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें से 1.25 करोड़ उपभोक्ता घरेलू हैं। हर महीने इन कंपनियों को करीब 5 हजार करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त होता है, जिसमें से 3 हजार करोड़ रुपए सामान्य उपभोक्ताओं द्वारा भुगतान किए जाते हैं, जबकि 2 हजार करोड़ रुपए सरकार की सब्सिडी के रूप में आते हैं।

नई योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने के साथ-साथ अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की। इसके बाद ही ऊर्जा विभाग ने नए पदों की भर्ती की योजना तैयार की है। इस योजना के तहत 2 हजार से अधिक नए पद पहले ही स्वीकृत हो चुके हैं।

खबर यह भी...ISRO Job Opportunity : इंजीनियर्स के लिए इसरो में निकली भर्ती, 19 मई तक करें आवेदन

नए पदों से क्या बदलाव आएगा?

नई भर्ती से उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए कई कामों में तेजी आएगी। इसके तहत सरकार की योजनाओं को कम से कम समय में पूरा किया जा सकेगा, मीटर व ट्रांसफार्मर के नए कनेक्शन प्राप्त करने में समय कम होगा और करोड़ों रुपए की वसूली संबंधी प्रकरणों के निपटारे में भी आसानी होगी। इसके अलावा, नए बसाहट वाले क्षेत्रों और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति में भी तेजी आएगी।

thesootr links

MP News, Energy Department, government job, Gwalior news, hindi news, hindi samachar, in hindi, Indore News, job alert, latest news, madhya pradesh news | Gwalior News | News Madhya Pradesh Electricity Distribution Company | Madhya Pradesh Electricity Regulatory Commission | बिजली उपभोक्ताओं को रहात | बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर | ऊर्जा विभाग मध्य प्रदेश शासन | MP Government Jobs 2025 | सरकारी नौकरी | एमपी में सरकारी नौकरी

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh Electricity Regulatory Commission
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी में सरकारी नौकरी
  • सरकारी नौकरी
  • ऊर्जा विभाग मध्य प्रदेश शासन
  • Madhya Pradesh Electricity Distribution Company
  • बिजली उपभोक्ताओं को राहत
  • बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर
  • बिजली उपभोक्ता
  • बिजली चोरी
  • MP Government Jobs 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा