बिना प्रेस के कपड़े पहनने के बाद अब मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कर दिया ये ऐलान

Raj Singh | Mar 16, 2025, 08:59 IST
Share
praduman singh tomar
praduman singh tomar

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कुछ ऐसे फैसले लिए हैं, जिसकी वजह से वे चर्चा में हैं। उन्होंने घोषणा की है कि वे घर से ग्वालियर की सब्जी मंडी तक साइकिल से जाएंगे।

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री, प्रद्युम्न सिंह तोमर ने हाल ही में कुछ फैसलों को लेकर चर्चा में आए हैं। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में घर से सब्जी मंडी जाने के लिए वे साइकिल का इस्तेमाल करेंगे और मीटिंग में समय के लिए भी साइकिल से ही जाएंगे। इसके अलावा, गर्मी में बिना एसी के बैठने का भी उन्होंने विचार व्यक्त किया। बता दें कि इससे पहले तोमर एक साल तक बिना प्रेस किए कपड़े पहनने का भी फैसला कर चुके हैं। इसके अलावा वे नाले में उतरकर सफाई करने और बिना जूते-चप्पल पहने रहने को लेकर भी चर्चा में रह चुके हैं।

वहीं मंत्री के इस फैसले को लेकर कांग्रेस ने इसे पब्लिसिटी स्टंट और नौटंकी बताया है। इस पर तोमर ने पलटवार करते हुए कहा कि चर्चा में बने रहने से उन्हें किसने रोका है। इस पूरे मामले पर एक निजी मीडिया संस्थान से मंत्री, प्रद्युम्न सिंह तोमर ने खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने बिना प्रेस किए कपड़े पहनने का फैसला क्यों लिया, खुलकर बताया है।

सवाल: आपने बिना प्रेस किए कपड़े पहनने का फैसला क्यों लिया?

प्रद्युम्न सिंह तोमर का जवाब: एक साल तक मैं बिना प्रेस किए कपड़े पहनूंगा। यह एक छोटा सा फैसला है, लेकिन हम सब अगर छोटे-छोटे बदलाव करें तो समाज में बड़े बदलाव आ सकते हैं। प्रेस करने में आधा यूनिट बिजली खर्च होती है, जो कार्बन डाइऑक्साइड पैदा करती है और प्रदूषण बढ़ाती है। हमारे आसपास का प्रदूषण बढ़ने की वजह से ही हमें यह बदलाव करना चाहिए। इससे कोई काम प्रभावित नहीं होता, और अगर 100 लोग ऐसा करें तो फर्क पड़ेगा।

सवाल: इससे बिजली की कितनी बचत होगी?

जवाब: प्रेस करने में आधा यूनिट बिजली खर्च होती है। हफ्तेभर में सात जोड़ी कपड़े प्रेस करने में करीब 3-4 यूनिट बिजली खर्च होती है, जिससे 240 यूनिट बिजली बच सकती है, और लगभग 410 ग्राम कार्बन डाइऑक्साइड की बचत हो सकती है। अगर हर कोई ऐसा करे, तो प्रदूषण में कमी आ सकती है।

ये भी खबर पढ़ें... MP के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने खाई अब यह नई कसम

सवाल: क्या आप पैंट-शर्ट भी पहनते हैं?

जवाब: मैं सामान्यतः कुर्ता-पजामा पहनता हूं। एक साल के लिए संकल्प लिया है कि बिना प्रेस किए कपड़े पहनूंगा। यह मेरा निजी फैसला है, और इसका पालन मुझे ही करना है।

सवाल: फ्रिज, एसी से भी कार्बन का उत्सर्जन होता है?

जवाब: यह भौतिकवादी युग है। जितना जरूरी हो उतना उपयोग करें। अगर हमें गर्मी में बिना एसी के बैठने में कोई फर्क नहीं पड़ता तो हमें वही करना चाहिए। अगर समय हो, तो साइकिल का उपयोग क्यों नहीं कर सकते?

ये भी खबर पढ़ें... शिवपुरी में मंत्री तोमर ने किया पैदल दौरा, संजय कॉलोनी के लोगों की सुनी समस्याएं

सवाल: नेताओं के घर तो बिजली की खपत बहुत है?

जवाब: मेरे निवास और मंत्री आवास में सोलर पैनल लगे हैं। हम ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने का संदेश देना चाहते हैं, और हमारी सरकार भी इसे बढ़ावा दे रही है।

सवाल: ज्योतिरादित्य सिंधिया आपकी प्रेरणा हैं, क्या उन्हें भी ऐसा करना चाहिए?

जवाब: सिंधिया जी बहुत प्रेरणादायक व्यक्ति हैं। उन्होंने खुद कई बार झाड़ू पकड़ी है और उदाहरण प्रस्तुत किया है। वह हमेशा हमें मार्गदर्शन देते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी कांग्रेस
  • MP
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती