MP ESB की आबकारी आरक्षक भर्ती इस दिन, वर्ग 2 और दूसरे रिजल्ट पर यह है स्थिति
Sanjay Gupta | Jul 20, 2025, 11:07 IST
madhya-pradesh-esb-abkari-arekshak-bharti
MP ESB की आबकारी आरक्षक भर्ती की परीक्षा 29 जुलाई को होगी। वहीं माध्यमिक शिक्षक वर्ग 2 के रिजल्ट पर हाईकोर्ट के केस के कारण देरी है। जानें आरक्षक भर्ती से जुड़े ताजा अपडेट!
कर्मचारी चयन मंडल मप्र (MP ESB) ने हाल ही में 13 हजार प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। उधर अभी मंडल की आबकारी आरक्षक भर्ती कब होगी, इसे लेकर उम्मीदवारों में असमंजस है। साथ ही माध्यमिक शिक्षक वर्ग 2 के रिजल्ट कब आएंगे और ग्रेड 3 के रिजल्ट कब आएंगे, इसे लेकर लगातार उम्मीदवारों के सवाल thesootr के पास आ रहे हैं। इन तीनों ही अहम मुद्दों पर द सूत्र के पास ताजा अपडेट आए हैं।
ये खबर भी पढ़िए...इस वजह से MPESB ने स्थगित की आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा
ये खबर भी पढ़िए...प्राथमिक शिक्षक भर्ती में TET 2020 पास अभ्यर्थियों, आयु सीमा विवाद और अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत
माध्यमिक शिक्षक वर्ग 2 में 10 हजार 758 पद हैं। इसके रिजल्ट के लिए उम्मीदवार काफी इंतजार में हैं। लेकिन इसके रिजल्ट को लेकर नया पेंच आ गया है। हाईकोर्ट में लगी विविध याचिकाओं के कारण ईएसबी ने इसका रिजल्ट होल्ड किया हुआ है।
जानकारी के अनुसार ईएसबी ने इस मामले में विधि विभाग को कहा है कि वह इस परीक्षा के रिजल्ट को जारी कराने की मंजूरी के लिए हाईकोर्ट में मेंशन लेकर आवेदन लगाएं। इससे यह रिजल्ट जारी किया जा सके। अब सब कुछ इसी बात पर है कि हाईकोर्ट कब रिजल्ट जारी करने के लिए मंजूरी देता है। मंजूरी होने पर यह सप्ताह भर में जारी हो जाएगा। रिजल्ट लगभग तैयार है, हाईकोर्ट के केस के कारण यह रिजल्ट होल्ड हो गया है।
ग्रुप 1 सबग्रुप 3 परीक्षा में - सहायक प्रबंधन, सहायक लेखपाल एवं अन्य समकक्ष 157 पद की भर्ती थी। इसके लिए परीक्षा मई 2025 में हुई। इसके लिए द सूत्र को मिली जानकारी के अनुसार इसी सप्ताह ग्रुप 1 सबग्रुप 3 के रिजल्ट दिए जाने की तैयारी है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
आबकारी आरक्षक परीक्षा स्थगित | मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती | mp teacher recruitment | MP News
ये खबर भी पढ़िए...इस वजह से MPESB ने स्थगित की आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा
आबकारी आरक्षक 29 जुलाई को
आबकारी आरक्षक भर्ती 2025 (MP ESB 2025) के लिए 253 पद हैं। यह परीक्षा पहले 5 जुलाई को होनी थी लेकिन फिर इसे आगे बढ़ा दिया गया। द सूत्र ने हाल ही में बताया था कि इसके लिए तारीख 29 जुलाई तय की जा रही है। अब नए अपडेट के अनुसार 29 जुलाई पर उच्च स्तर से मंजूरी मिल गई है। अब यदि कोई अपरिहार्य कारण नहीं आया तो यह परीक्षा इसी दिन होगी। वहीं इसके लिए पांच दिन पहले एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए जाएंगे। इस परीक्षा के लिए फरवरी-मार्च 2025 में आवेदन भरवाए गए थे।
ये खबर भी पढ़िए...प्राथमिक शिक्षक भर्ती में TET 2020 पास अभ्यर्थियों, आयु सीमा विवाद और अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत
माध्यमिक शिक्षक वर्ग 2 का रिजल्ट
जानकारी के अनुसार ईएसबी ने इस मामले में विधि विभाग को कहा है कि वह इस परीक्षा के रिजल्ट को जारी कराने की मंजूरी के लिए हाईकोर्ट में मेंशन लेकर आवेदन लगाएं। इससे यह रिजल्ट जारी किया जा सके। अब सब कुछ इसी बात पर है कि हाईकोर्ट कब रिजल्ट जारी करने के लिए मंजूरी देता है। मंजूरी होने पर यह सप्ताह भर में जारी हो जाएगा। रिजल्ट लगभग तैयार है, हाईकोर्ट के केस के कारण यह रिजल्ट होल्ड हो गया है।
MP ESB की आबकारी आरक्षक भर्ती को एक नजर में समझें...
|
यह रिजल्ट इसी सप्ताह देने की कवायद
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
आबकारी आरक्षक परीक्षा स्थगित | मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती | mp teacher recruitment | MP News
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari