उज्जैन में बनेगी MP की पहली मेडिसिटी, CM रखेंगे मेडिकल कॉलेज की नींव

Siddhi Tamrakar | Published:
Share
ujjain medicity
ujjain medicity

उज्जैन में मध्य प्रदेश की पहली मेडिसिटी बनने जा रही है। यहां मेडिकल कॉलेज के साथ नर्सिंग कॉलेज, पैरामेडिकल कॉलेज, अनुसंधान सुविधा के साथ डॉक्टर, अधिकारी और कर्मचारियों के लिए आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में।

उज्जैन में मध्य प्रदेश की पहली मेडिसिटी बनने जा रही है। यहां मेडिकल कॉलेज के साथ नर्सिंग कॉलेज, पैरामेडिकल कॉलेज, अनुसंधान सुविधा के साथ डॉक्टर, अधिकारी और कर्मचारियों के लिए आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।

सीएम मोहन करेंगे भूमिपूजन

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 नवंबर को मेडिकल कॉलेज की नींव रखेंगे। इसे साल 2028 में होने वाले कुंभ मेले से पहले शुरू करने की तैयारी है। मेडिकल कॉलेज में MBBS की 100 सीटें होंगी। इसके साथ इसमें मॉडर्न मेडिकल फैसिलिटी वाला 550 बेड का अस्पताल रहेगा।

बनने में लगेंगे 592 करोड़

बाद में इन बेडों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसे 592 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाना है। 2023 के विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में हर मंडल मुख्यालय में एम्स जैसी मेडिसिटी बनाने का वादा किया था। मेडिसिटी के बनने से उज्जैन के लोगों के साथ आस-पास के क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बड़े शहरों या दूसरे राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

सीएम मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उज्जैन में एमपी की पहली Medicity बनने जा रही है। प्रदेश की सरकार चिकित्सा सेवा और चिकित्सा शिक्षा को और मजबूत करने के लिए अत्यंत गंभीर है। पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चिकित्सा सेवाओं और आयुष के माध्यम से स्वास्थ्य और चिकित्सा को समग्र रूप से देखते हुए एक नई अवधारणा पर काम किया जा रहा है।

हर 200 किमी पर बनेगा एयरपोर्ट

मध्य प्रदेश में हर 200 किलोमीटर पर एक एयरपोर्ट बनाए जाने की भी योजना है। यह एयरपोर्ट (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) पीपीपी मोड पर बनाए जाएंगे और 150 किमी की दूरी पर रनवे भी बनाया जाएगा, जिससे राज्य में जिला स्तर पर सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए हवाई परिवहन उपलब्ध हो सके।

रनवे का होगा विकास

रनवे का विकास होने से प्रदेश में टूरिज्म और व्यापार की संभावनाएं विकसित होगी। बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार अपनी नई एविएशन नीति बनाने की तैयारी कर रहा है, जिसके तहत राज्य सरकार निवेश को बढ़ावा देने की कार्ययोजना बना रही है।

Thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • उज्जैन न्यूज
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • medicity
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर