स्थापना दिवस पर मोहन सरकार कर्मचारियों को दे सकती है बड़ा तोहफा, जानें क्या है खास

Amresh Kushwaha | Published:
Share
madhya-pradesh-government-employees-3-percent-da-4-month-arrears
madhya-pradesh-government-employees-3-percent-da-4-month-arrears

मध्य प्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों के लिए 3% महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। यह फैसला 1 नवंबर (आज) को स्थापना दिवस के मौके पर लिया जा सकता है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों को एक और बड़ी खुशखबरी दे सकती है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार प्रदेश के 7.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) 3 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा करने वाली है।

यह फैसला 1 नवंबर, 2025 को प्रदेश स्थापना दिवस (Foundation Day) के मौके पर आधिकारिक रूप से लिया जा सकता है। महंगाई भत्ता बढ़ने से कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है, जो बढ़ती महंगाई से जूझ रहे हैं।

नवंबर महीने के वेतन में होगा भुगतान

जानकारी के अनुसार, नई महंगाई भत्ते की यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू मानी जाएगी, जबकि इसका भुगतान नवंबर के महीने के वेतन में किया जाएगा। इस फैसले के तहत कर्मचारियों को नवंबर और दिसंबर के वेतन में बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान : कर्मचारियों के लिए बनेगा आयोग, सैलरी सहित समस्याएं होंगी दूर

चार महीने का एरियर भी मिल सकता है

सिर्फ महंगाई भत्ता ही नहीं, सरकार जुलाई से अक्टूबर तक के चार महीने का एरियर (Arrears) भी कर्मचारियों को देने की तैयारी कर रही है। इससे सरकार पर हर महीने करीब 125 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा।

बताया जा रहा है कि सरकार ने एरियर की राशि एकमुश्त देने की बजाय इसे चार किश्तों में देने का फैसला किया है। इस निर्णय से सरकार का खजाना अचानक से दबाव में नहीं आएगा। साथ ही, कर्मचारियों को भी समय-समय पर राहत मिलती रहेगी।

ये खबर भी पढ़िए...8वें वेतन आयोग को कैबिनेट की मंजूरी, 50 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा वाली खबर पर एक नजर...

  • 3% डीए वृद्धि की घोषणा: मध्य प्रदेश सरकार अपने 7.50 लाख सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ाने जा रही है, जो 1 नवंबर 2025 को स्थापना दिवस पर आधिकारिक रूप से घोषित होगा।
  • नवंबर महीने में वेतन भुगतान: बढ़े हुए डीए का भुगतान नवंबर और दिसंबर के वेतन में किया जाएगा, और इसे 1 जुलाई 2025 से लागू माना जाएगा।
  • चार महीने का एरियर: कर्मचारियों को जुलाई से अक्टूबर तक के चार महीने का एरियर भी दिया जाएगा, जो चार किश्तों में दिया जाएगा।
  • सरकार पर अतिरिक्त खर्च: सरकार पर हर महीने करीब 125 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा, लेकिन एरियर का भुगतान किश्तों में करने से इसका दबाव कम होगा।
  • पेंशनभोगियों को भी राहत: डीए में बढ़ोतरी से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ती महंगाई से राहत मिल सकती है।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: कर्मचारियों को होगा बड़ा फायदा, मोहन सरकार कर सकती है महंगाई भत्ते का ऐलान

डीए में बढ़ोतरी से कर्मचारियों को मिलेगी खुशियां

प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को फिलहाल 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है, जो पहले 52 प्रतिशत था। इस साल मई में सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की थी, जो 1 जनवरी 2025 से लागू हुआ था।

उस समय बढ़े हुए डीए का भुगतान जून से शुरू किया गया था और बकाया राशि पांच किश्तों में दी गई थी। अब एक बार फिर महंगाई भत्ता बढ़ने से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़िए...CM डॉ. मोहन यादव का किसानों को तोहफा, खाते में डालेंगे बोनस के 337 करोड़ रुपए

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • मोहन सरकार
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा
  • Dearness Allowance
  • महंगाई भत्ता
  • एरियर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर