ESB और PSC भर्ती में देरी, कहीं रिजल्ट तो कहीं अंतिम सूची रुकी
Sandeep Kumar | May 31, 2025, 18:36 IST
madhya-pradesh-government-recruitment
मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी चाहने वाले लाखों युवाओं को भर्ती में देरी से निराशा हो रही है। एमपीपीएससी, ईएसबी भर्ती प्रक्रियाएं महीनों से रुकी हैं। फाइनल चयन सूचियां भी जारी नहीं हो रही हैं। इससे अभ्यर्थियों का धैर्य टूट रहा है।
मध्य प्रदेश के कई सरकारी विभागों में भर्ती प्रक्रिया में देरी हो रही है। इससे लाखों अभ्यर्थी परेशान हैं। कर्मचारी चयन मंडल, और लोक सेवा आयोग की भर्तियां महीनों से रुकी हैं। लोक सेवा आयोग ने मई 2023 में सहायक संचालक ग्रामोद्योग (तकनीकी) पदों पर भर्ती निकाली थी। डॉक्यूमेंट स्क्रूटनी की तारीख घोषित करके दस्तावेज मांगे गए। इसके बाद भी ढाई महीने में कोई इंटरव्यू नहीं हुआ।
कर्मचारी चयन मंडल ने 2024 में ट्रेनिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली। परीक्षा कराकर दिसंबर 2024 में रिजल्ट भी जारी किया। पांच महीने बाद भी फाइनल लिस्ट नहीं आई है। हालांकि मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर ने आज यानी 31 मई को रिजल्ट घोषित कर दिया है।
ये खबर भी पढ़िए...MPPSC में गलत योग्यता पर इंटरव्यू के लिए चयनित हो रहे उम्मीदवार, पात्र का ऐसे मार रहे हक
सरकारी नौकरियों की तलाश कर रहे लाखों युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी के कारण निराशा हाथ लग रही है। MPPSC, ESB भर्ती प्रक्रियाएं महीनों से अटकी हुई हैं। अभ्यर्थियों को न तो साक्षात्कार की तारीखें मिल रही हैं और न ही फाइनल चयन सूचियां जारी की जा रही हैं, जिससे उनका धैर्य टूटता जा रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...UPSC CDS Recruitment 2025 : यूपीएससी में निकली सैकड़ों पदों पर भर्ती, 17 जून तक करें आवेदन
मप्र लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने 31 मई 2023 को सहायक संचालक ग्रामोद्योग के 12 पदों पर भर्ती निकाली थी। जुलाई 2023 में आवेदन पूरे हो चुके थे और मार्च 2025 में दस्तावेजों की जांच के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिए गए। 89 अभ्यर्थियों की स्क्रूटनी भी पूरी हो चुकी है, लेकिन अब तक इंटरव्यू की कोई सूचना नहीं दी गई है।
ये खबर भी पढ़िए...MPESB Nursing Exam 2025 : 12वीं पास के लिए सुनहरा सरकारी मौका, जल्द करें आवेदन
कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने 2024 में 450 आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर पदों के लिए परीक्षा आयोजित की थी। रिजल्ट दिसंबर 2024 में घोषित हुआ, लेकिन अब तक चयन सूची नहीं आई है। ईएसबी के अधिकारी कहते हैं कि उनका काम सिर्फ परीक्षा और परिणाम तक सीमित है, फाइनल चयन सूची संबंधित विभाग को जारी करनी होती है। इस अस्पष्टता ने भर्ती प्रक्रिया को और जटिल बना दिया है।
ये खबर भी पढ़िए...MPPSC अब हैंडलूम, राज्य वन सेवा के भी रिजल्ट करेगा जारी, असिस्टेंट प्रोफेसर के होने लगे
मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर ने आज यानी 31 मई को रिजल्ट घोषित किया है। 2024 में ऑफिस असिस्टेंट के 818 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। आवेदन 24 दिसंबर 2024 से 7 फरवरी 2025 तक हुए। परीक्षा 20 से 30 मार्च के बीच हुई। अप्रैल में आंसर-की जारी की गई थी। रिजल्ट 15 से 20 मई के बीच आने की बात थी, लेकिन इसमें भी देरी हुई। mpeb से जुड़ी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
इन भर्तियों की देरी ने उम्मीदवारों को मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान कर दिया है। बहुत से युवा इन नौकरियों की तैयारी के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं छोड़ चुके हैं, कोचिंग में पैसे खर्च किए हैं और अन्य विकल्पों को स्थगित कर रखा है। अब जब परिणाम और इंटरव्यू समय पर नहीं हो रहे, तो उनके सपनों पर ग्रहण लग गया है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
कर्मचारी चयन मंडल ने 2024 में ट्रेनिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली। परीक्षा कराकर दिसंबर 2024 में रिजल्ट भी जारी किया। पांच महीने बाद भी फाइनल लिस्ट नहीं आई है। हालांकि मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर ने आज यानी 31 मई को रिजल्ट घोषित कर दिया है।
ये खबर भी पढ़िए...MPPSC में गलत योग्यता पर इंटरव्यू के लिए चयनित हो रहे उम्मीदवार, पात्र का ऐसे मार रहे हक
युवाओं को मिल रही निराशा
ये खबर भी पढ़िए...UPSC CDS Recruitment 2025 : यूपीएससी में निकली सैकड़ों पदों पर भर्ती, 17 जून तक करें आवेदन
इंटरव्यू की कोई सूचना नहीं
ये खबर भी पढ़िए...MPESB Nursing Exam 2025 : 12वीं पास के लिए सुनहरा सरकारी मौका, जल्द करें आवेदन
परीक्षा के बाद इंतजार की घड़ी
ये खबर भी पढ़िए...MPPSC अब हैंडलूम, राज्य वन सेवा के भी रिजल्ट करेगा जारी, असिस्टेंट प्रोफेसर के होने लगे
बिजली विभाग का रिजल्ट घोषित
उम्मीदवारों की परेशानी
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman