मध्य प्रदेश को सोया स्टेट का ताज, अब जाकर होगी समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी, 25 सितंबर से किसान करवा सकेंगे पंजीयन

Ravi Kant Dixit | Sept 13, 2024, 09:40 IST
Share
समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी
समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी

मध्य प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सोयाबीन नहीं खरीदा जाता था। इसके बाद द सूत्र ने यह मामला प्रमुखता से उठाया। सीएम डॉ. मोहन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने एमएसपी पर सोयाबीन खरीदने का फैसला किया है...

मोहन यादव सरकार 25 अक्टूबर से समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदेगी। किसानों को प्रति क्विंटल 4892 रुपए मिलेंगे। मार्कफेड नोडल एजेंसी रहेगी। इसके लिए 25 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन पंजीयन होंगे। खरीदी 31 दिसंबर तक चलेगी। यह पहला मौका होगा, जब एमएसपी पर सोयाबीन की खरीदी होगी। इसका फायदा 58 लाख हेक्टेयर में बुआई करने वाले किसानों को मिलेगा।

द सूत्र ने प्रमुखता से उठाया था सोयाबीन का मुद्दा

मध्य प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सोयाबीन नहीं खरीदा जाता था। इसके बाद द सूत्र ने यह मामला प्रमुखता से उठाया। सीएम डॉ.मोहन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने एमएसपी पर सोयाबीन खरीदने का फैसला किया था। इसके बाद केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया। अगले ही दिन केंद्र ने मध्यप्रदेश को एमएसपी पर सोयाबीन खरीदने की मंजूरी दे दी थी।
ये खबर पढ़िए ...सोयाबीन के दाम कब बढ़ेंगे..? बाजार में भाव 3 से 4 हजार, MP में सरकार MSP पर नहीं खरीदती पीला सोना

पहले किसानों को कराना होगा पंजीयन

अब प्रदेश सरकार ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक 25 अक्टूबर से एमएसपी पर सोयाबीन की खरीदी शुरू होगी। पूरा सिस्टम गेहूं खरीदी की तरह ही होगा। पहले किसानों को पंजीयन कराना होगा। यह प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू होगी और 15 अक्टूबर तक चलेगी। इसके बाद 25 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक किसानों से सोयाबीन खरीदा जाएगा।

ये खबर पढ़िए ...BIG BREAKING : मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी, शिवराज सिंह चौहान ने सोयाबीन की एमएसपी पर खरीदी की मंजूरी दी, The Sootr ने उठाया था मुद्दा

42 फीसदी उत्पादन मध्यप्रदेश में

देश के कई राज्यों में सरकार एमएसपी पर सोयाबीन खरीदती है, पर मध्यप्रदेश में ऐसा नहीं था। महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों ने समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी की मांग की थी। इसके बाद केंद्र ने उन्हें अनुमति दे दी। अब मध्यप्रदेश के किसानों को भी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के हिस्से सोया स्टेट का ताज भी है। सोयाबीन उत्पादन में राज्य की हिस्सेदारी करीब 42 प्रतिशत है। मतलब, देश में जितना सोयाबीन पैदा होता है, उसमें आधे से ज्यादा की भरपाई मध्यप्रदेश के किसान करते हैं।

ये खबर पढ़िए ...मध्‍य प्रदेश में MSP पर होगी सोयाबीन की खरीदी, सीएम मोहन यादव ने जताया केंद्र सरकार का आभार

6 लाख हेक्टेयर घट गया रकबा

इधर, आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले पांच सालों में सोयाबीन की बोवनी का रकबा घटकर 53 लाख हेक्टेयर पर आ गया है, 2020 में यह 59 लाख हेक्टेयर था। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह सोयाबीन के वाजिब दाम न मिलना ही था। हालांकि अब उम्मीद जताई जा रही है कि एमएसपी पर सोयाबीन की खरीदी होने से इसके दामों में इजाफा होगा। बाजार में भी किसानों को अच्छी कीमतें मिलेंगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

ravikant dixit
ravikant dixit


Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • Madhya Pradesh government
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश न्यूज़
  • MSP
  • समर्थन मूल्य
  • एमएसपी पर सोयाबीन खरीदी
  • सोयाबीन
  • purchase of soybean on MSP
  • सोयाबीन खरीदी
  • MP Soybean Purchase
  • MP Soybean Kharidi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा