अजब MP का गजब मामला : मृत अधिकारी का किया गया तबादला, ट्रोल होने पर रद्द किया आदेश, कांग्रेस ने घेरा
Sourabh Bhatnagar | Sept 29, 2024, 13:15 IST
कई तैनाती
छतरपुर में मृत अधिकारी का तबादला किए जाने का मामला सामने आया है। मामले के तूल पकड़ने के बाद अधिकारी जागे और आदेश को निरस्त किया गया। कांग्रेस विधायक ने इसकी निंदा कर जांच की मांग की है।
मध्य प्रदेश के छतरपुर ( Chhatarpur ) जिले से तबादले का एक अजब गजब मामला सामने आया है। यहां एक मृत अधिकारी का ट्रांसफर कर दिया गया। ट्रांसफर का आदेश मध्य प्रदेश शासन नगरीय एवं आवास विभाग के उप सचिव प्रमोद कुमार शुक्ला के द्वारा जारी किया गया था। मामले के तूल पकड़ने के बाद अधिकारी जागे और आदेश निरस्त किया। इसे नगरीय प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही मानी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, छतरपुर जिले के हरपलापुर नगर परिषद में सहायक राजस्व निरीक्षक ( Assistant Revenue Inspector ) रहे सुनील तिवारी का लंबी बीमारी के चलते मई 2024 को निधन हो गया था। विभाग द्वारा जारी तबादला सूची में नगर परिषद में पदस्थ रहे सहायक राजस्व निरीक्षक सुनील तिवारी का तबादला टीकमगढ़ की लिधौराखास नगर परिषद कर दिया गया था। आपको बता दें कि सुनील हरपालपुर के ही रहने वाले थे।
ये भी पढ़ें...बीजेपी में कलह... छतरपुर में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक की घेराबंदी, रायसेन में मंत्री-सांसद आए आमने-सामने
नगरीय एवं आवास विभाग के द्वारा जारी लिस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने विभाग को जमकर ट्रोल किया। इसे लोगों ने मध्य प्रदेश नगरीय प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही बताई है। मामले के तूल पकड़ने पर भोपाल से फिर एक आदेश जारी कर पिछले आदेश के रद्द कर दिया गया। आपको बता दें कि नगरीय विकास एवं आवास मंत्रालय के द्वारा 27 सितंबर को ये सूची जारी की गई थी। सूची में 14 कर्मचारियों ने नाम थे, जिसमें 9वें नंबर सुनील तिवारी का नाम हैं।
ये भी पढ़ें...कागजों में हुआ विकास और लाखों रुपए हजम कर गए जिम्मेदार, छतरपुर कलेक्टर सहित सरकार को हाइकोर्ट का नोटिस
मामले के सामने आने के बाद खरगापुर से कांग्रेस विधायक चंदा गौर ( Congress MLA Chanda Gaur ) ने राज्य सरकार की निंदा की है। उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश में अंधी-बहरी सरकार चल रही है. इनको यही पता नहीं कि उनके कर्मचारी जिंदा है या परलोक सिधार गए। सरकार ने मृतक का तबादला कर अपनी ओछी सोच का परिचय दिया है। उन्होंने इस मामले में जांच और दोषी पर सख्त एक्शन लेने की मांग की है।
मई 2024 में हुआ था अधिकारी का निधन
ये भी पढ़ें...बीजेपी में कलह... छतरपुर में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक की घेराबंदी, रायसेन में मंत्री-सांसद आए आमने-सामने
लोगों ने किया जमकर ट्रोल
ये भी पढ़ें...कागजों में हुआ विकास और लाखों रुपए हजम कर गए जिम्मेदार, छतरपुर कलेक्टर सहित सरकार को हाइकोर्ट का नोटिस
कांग्रेस विधायक ने की निंदा
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari