उज्जैन में मंदिर जलमग्न, रतलाम में रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म डूबा, बांधों के कई गेट खुले
Amresh Kushwaha | Sept 04, 2025, 15:48 IST
Madhya Pradesh heavy rainfall flooding temples railway stations rescue
मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिले जलमग्न हो गए हैं। उज्जैन के मंदिर डूब गए हैं, रतलाम का रेलवे स्टेशन का प्लेटफाॅर्म जलमग्न है, और इंदौर में दो लोगों का रेस्क्यू किया गया है।
मध्यप्रदेश में इस वक्त भारी बारिश की वजह से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। गुरुवार (4 सितंबर) को भी बारिश का एक स्ट्रॉंग सिस्टम सक्रिय है। लगातार हो रही बारिश ने कई जिलों को बुरी तरह प्रभावित किया है। कहीं नदी के जलस्तर बढ़ गए हैं, तो कहीं बांधों के गेट खोलने पड़े, और अब भी हालात काबू में नहीं हैं। इस तबाही का असर सबसे ज्यादा उज्जैन, रतलाम और इंदौर में देखा गया है। यहां बाढ़ ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इन इलाकों में नदी के बढ़ते जलस्तर और खुले बांधों ने स्थिति को गंभीर बना दिया है।
![a007127c-bec]()
उज्जैन में क्षिप्रा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसकी वजह से घाट किनारे स्थित मंदिरों की स्थिति खराब हो गई है। उनके गुंबद तक पानी पहुंच चुका है। प्रशासन ने सभी लोगों को घाटों से दूर रहने की चेतावनी दी है। यह स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि लोग भयभीत हो गए हैं और उनका सामान भी पानी में बहने की स्थिति में है।
ये खबर भी पढ़िए...MP Weather Update: मध्यप्रदेश के 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
![24394162-b1f]()
रतलाम के रेलवे स्टेशन पर भारी बारिश के कारण प्लेटफॉर्म नंबर 4 पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। जलभराव की वजह से रेलवे ट्रैक भी पानी में डूब गए हैं। अधिकारियों ने स्थिति का आकलन किया और पानी के स्तर को नियंत्रित करने के लिए उपाय किए। इसके चलते कई ट्रेनें भी प्रभावित हुईं और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रिहायशी इलाकों में भी पानी भर गया। इससे घरों में सामान भी डूब गया।
![2d7d2b7c-d0e]()
महू के पास कालाकुंड में चोरल नदी में तेज बहाव के कारण एक युवक बह गया। युवक का नाम रोशन कोहली (Roshan Kohli) बताया जा रहा है। वह शराब के नशे में था। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन युवक ने नदी में कूदने का निर्णय लिया। उसकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...MP Weather Update: मध्यप्रदेश में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंजअलर्ट, जानें आज का मौसम
![b03a6228-2e9]()
इंदौर में लगातार हो रही बारिश के कारण कृष्णपुरा पुल के पास नदी का जलस्तर बढ़ गया है। यहां दो लोग फंसे हुए थे। इन्हें नगर निगम और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची है। साथ ही लोगों की जान बचाने के लिए राहत कार्य में जुटी हुई है।
![f9c4a69d-b64]()
राज्य में कई बड़े बांधों के गेट खोलने पड़े हैं। इनमें प्रमुख हैं-
ये खबर भी पढ़िए...मौसम पूर्वानुमान (4 सितंबर) : देश के अधिकतर भागों में बारिश-तूफान का अलर्ट, MP में बनेगी बाढ़ जैसी स्थिति
![1eb1303e-9f0]()
ग्वालियर में बारिश के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर ग्वालियर हाई कोर्ट ने नाराजगी जताई और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। कोर्ट ने निर्देश दिया कि लोगों की शिकायतों को सुनने के लिए एक अलग सेल बनाई जाए, ताकि अफसरों के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार को ठीक किया जा सके।
![ef6d6474-f5c]()
रतलाम और इंदौर में बारिश के कारण न केवल रेलवे ट्रैक और सड़कें डूब गईं, बल्कि स्थानीय तालाबों और नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। इंदौर के सिरपुर तालाब का जलस्तर बढ़ने से ओवरफ्लो होने की स्थिति बन गई है। इससे आस-पास के क्षेत्रों में पानी रिसने लगा है।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: एमपी में बारिश का कहर! बरगी बांध के 9 गेट खोले गए, श्योपुर के बाजार में दुकानों में भरा पानी
![6322e9e8-08d]()
महू के पास स्थित पातालपानी झरना भारी बारिश के कारण अपनी शबाब पर है। यह झरना 300 फीट ऊंचाई से गिरता है। वहीं इसकी खूबसूरती को देखने के लिए लोग आसपास के इलाकों से आ रहे हैं। यह दृश्य काफी आकर्षक है, लेकिन इस बढ़ी हुई जलस्तर के कारण आसपास के लोग भी सावधान हैं।
4 सितंबर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 4 सितंबर को धार, बड़वानी, खरगोन, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर में अति भारी बारिश हो सकती है।
इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, देवास, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। प्रदेश के बाकी जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
5 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, गुना और शिवपुरी में भारी बारिश हो सकती है।
प्रदेश के बाकी जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश का यलो अलर्ट है। 6 और 7 सितंबर को भी प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश जारी रहने की संभावना है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
मध्यप्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट | मध्यप्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट
उज्जैन में डूबे मंदिर, प्रशासन ने दी चेतावनी
a007127c-bec
उज्जैन में क्षिप्रा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसकी वजह से घाट किनारे स्थित मंदिरों की स्थिति खराब हो गई है। उनके गुंबद तक पानी पहुंच चुका है। प्रशासन ने सभी लोगों को घाटों से दूर रहने की चेतावनी दी है। यह स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि लोग भयभीत हो गए हैं और उनका सामान भी पानी में बहने की स्थिति में है।
ये खबर भी पढ़िए...MP Weather Update: मध्यप्रदेश के 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
रतलाम में रेलवे स्टेशन पर पानी ही पानी
24394162-b1f
रतलाम के रेलवे स्टेशन पर भारी बारिश के कारण प्लेटफॉर्म नंबर 4 पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। जलभराव की वजह से रेलवे ट्रैक भी पानी में डूब गए हैं। अधिकारियों ने स्थिति का आकलन किया और पानी के स्तर को नियंत्रित करने के लिए उपाय किए। इसके चलते कई ट्रेनें भी प्रभावित हुईं और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रिहायशी इलाकों में भी पानी भर गया। इससे घरों में सामान भी डूब गया।
महू में चोरल नदी का बहाव तेज, युवक बहा
2d7d2b7c-d0e
महू के पास कालाकुंड में चोरल नदी में तेज बहाव के कारण एक युवक बह गया। युवक का नाम रोशन कोहली (Roshan Kohli) बताया जा रहा है। वह शराब के नशे में था। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन युवक ने नदी में कूदने का निर्णय लिया। उसकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...MP Weather Update: मध्यप्रदेश में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंजअलर्ट, जानें आज का मौसम
इंदौर में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
b03a6228-2e9
इंदौर में लगातार हो रही बारिश के कारण कृष्णपुरा पुल के पास नदी का जलस्तर बढ़ गया है। यहां दो लोग फंसे हुए थे। इन्हें नगर निगम और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची है। साथ ही लोगों की जान बचाने के लिए राहत कार्य में जुटी हुई है।
कई बांधों के गेट खोले गए: जलस्तर बढ़ा
f9c4a69d-b64
राज्य में कई बड़े बांधों के गेट खोलने पड़े हैं। इनमें प्रमुख हैं-
- इंदौर में यशवंत सागर डैम के 6 गेट
- खंडवा में ओंकारेश्वर डैम के 21 गेट
- शिवपुरी में मडीखेड़ा डैम के 6 गेट
- रतलाम में धोलावाड़ डैम के 5 गेट
- मंदसौर में कालाभाटा डैम के 2 गेट
- रायसेन में हलाली डैम के 2 गेट
ये खबर भी पढ़िए...मौसम पूर्वानुमान (4 सितंबर) : देश के अधिकतर भागों में बारिश-तूफान का अलर्ट, MP में बनेगी बाढ़ जैसी स्थिति
ग्वालियर में जलजमाव पर हाई कोर्ट की फटकार
1eb1303e-9f0
ग्वालियर में बारिश के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर ग्वालियर हाई कोर्ट ने नाराजगी जताई और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। कोर्ट ने निर्देश दिया कि लोगों की शिकायतों को सुनने के लिए एक अलग सेल बनाई जाए, ताकि अफसरों के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार को ठीक किया जा सके।
रतलाम और इंदौर में जलस्तर बढ़ा
ef6d6474-f5c
रतलाम और इंदौर में बारिश के कारण न केवल रेलवे ट्रैक और सड़कें डूब गईं, बल्कि स्थानीय तालाबों और नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। इंदौर के सिरपुर तालाब का जलस्तर बढ़ने से ओवरफ्लो होने की स्थिति बन गई है। इससे आस-पास के क्षेत्रों में पानी रिसने लगा है।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: एमपी में बारिश का कहर! बरगी बांध के 9 गेट खोले गए, श्योपुर के बाजार में दुकानों में भरा पानी
पातालपानी झरने की बढ़ी खूबसूरती
6322e9e8-08d
महू के पास स्थित पातालपानी झरना भारी बारिश के कारण अपनी शबाब पर है। यह झरना 300 फीट ऊंचाई से गिरता है। वहीं इसकी खूबसूरती को देखने के लिए लोग आसपास के इलाकों से आ रहे हैं। यह दृश्य काफी आकर्षक है, लेकिन इस बढ़ी हुई जलस्तर के कारण आसपास के लोग भी सावधान हैं।
भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
इन जिलों में यलो अलर्ट
5 से 7 तक इन जिलों में बारिश का अलर्ट
प्रदेश के बाकी जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश का यलो अलर्ट है। 6 और 7 सितंबर को भी प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश जारी रहने की संभावना है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
मध्यप्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट | मध्यप्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर
By
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: महादेव घाट पुल डूबा, शबरी पर बढ़ा खतरा; कई रास्तों पर आवाजाही बंद
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, कठिन विषयों की होंगी लाइव ऑनलाइन क्लास
By Harrison Masih
31 साल का साथ, फिर शादी पर उठे सवाल, ग्वालियर हाईकोर्ट ने दिलाया पत्नी होने का हक
By Sanjay Dhiman