इंदौर भूमाफिया मनोज नागर ने सोनू राठौर को ब्रोकरेज के दिए थे 24 हजार, इसी से उसने खरीदे हथियार और चलाई गोलियां

Sanjay Gupta | Sept 27, 2025, 10:11 IST
Share
indore-bhoomafia-manoj-nagar
indore-bhoomafia-manoj-nagar

इंदौर में भूमाफिया मनोज नागर पर गोलियों से हमला हुआ। यह हमला ब्रोकरेज विवाद के कारण हुआ, जिसमें आरोपी सोनू राठौर ने 24 हजार रुपए की ब्रोकरेज को लेकर नागर पर हमला किया।

इंदौर के भूमाफिया मनोज उर्फ मनोहर नागर (उम्र 50) पर बुधवार शाम को तीन गोलियां चलाने वाले आरोपी चिन्हित हो गए हैं। इनमें से एक पुलिस की हिरासत में आ चुका है और दो फरार हैं। उधर नागर अब खतरे से बाहर है, उसे तीन गोलियां लगी थीं और अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने 18 घंटे में इस घटना का खुलासा कर दिया था। लेकिन इसमें चौंकाने वाली बात आई है कि यह मामला कोई लाखों- करोड़ों का नहीं था। केवल प्लॉट बिक्री के ब्रोकरेज का विवाद था।

यह हैं गोलियां चलाने के आरोपी

सी.सी.टी.वी. फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी विनय राठौर उर्फ सोनू को बताया है। इसमें आरोपी राठौर के साथी अमन उर्फ पुष्पेंद्र सिंह राजपूत उम्र 19 साल निवासी रघुवंशी कालोनी मांगलिया, इंदौर को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें युवराज उर्फ राज बच्चा भी आरोपी है। सोनू और युवराज दोनों फरार हैं और एमपी पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की है।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर भूमाफिया मनोज नागर पर सोनू राठौर ने चलवाई थी गोलियां, 18 घंटे में एक गिरफ्तार, दो फरार

दोपहर में ब्रोकरेज को लेकर विवाद, 24 हजार दिए

जानकारी के अनुसार न्यायनगर में अवैध प्लॉट बिक्री का काम भूमाफिया मनोज नागर की ओर से सोनू राठौर देख रहा था। कई प्लॉट बिके और इसकी ब्रोकरेज उसे लेनी थी। वह कई बार नागर के दफ्तर गया और विवाद हुए। घटना वाले दिन बुधवार को भी वह गया लेकिन नागर ने केवल 24 हजार दिए और कहा कि बस अब जा, इससे ज्यादा कुछ नहीं दूंगा। इसी बात से सोनू ने नागर को धमकी दी कि शाम तक देख लूंगा। जानकारी के अनुसार इसी ब्रोकरेज राशि से उसने अपने दोनों साथियों अमन और युवराज को तैयार किया और हथियार की व्यवस्था की और शाम को घटना को अंजाम दे दिया।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर भूमाफिया मनोज नागर 3 गोलियों के बाद खतरे से बाहर, BJP की बैठकों में भी शामिल होता रहा

सोनू और युवराज पर ईनाम घोषित

घटना में सोनू मुख्य आरोपी है जिसने गोलियां चलाईं और साथ में युवराज और अमन थे। अमन गिरफ्तार हो चुका है और वहीं सोनू और युवराज फरार हैं। डीसीपी द्वारा दोनों पर दस-दस हजार का ईनाम घोषित कर दिया गया है। विनय उर्फ सोनू राठौर निवासी तपेश्वरी बाग, खजराना, इंदौर निवासी है और युवराज उर्फ राज बच्चा सोनगरा निवासी तपेश्वरी बाग, खजराना, इंदौर का है।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: खजराना के भूमाफिया मनोज नागर पर चली गोलियां, अस्पताल में भर्ती

इस तरह हुई थी घटना

पुलिस थाना लसूड़िया में 24 सितंबर की शाम को मनोज पिता रामचरण नागर 50 वर्ष निवासी एम.आर. 3 महालक्ष्मी नगर इंदौर ने बॉम्बे हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती हुआ। पुलिस को उसने रिपोर्ट किया कि वह 477 MR 03 महालक्ष्मी नगर इंदौर में परिवार के साथ निवास करता है तथा प्रॉपर्टी का काम करता है। उसका सांई श्रद्धा कॉलोनी में ऑफिस है, जहां से वह प्रॉपर्टी के कार्य देखता है।

शाम करीब 06:30 बजे वह अपने ऑफिस को बंद करके अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से महालक्ष्मी नगर मेला ग्राउंड से होकर अपने घर जा रहा था। तभी अपोलो डीबी तरफ वाले रास्ते से रॉन्ग साइड से एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार से आई और उसकी गाड़ी में सामने से टक्कर मार दी।

वह गाड़ी रोककर नीचे उतरा तो कार वाले ने अपनी कार का कांच चढ़ा लिया। उसने कार के कांच पर मुक्का मारा। तभी कार में दूसरी तरफ से एक लड़के ने आकर उसकी आंखों में मिर्ची डाल दी। इतने में एक शॉर्ट हाइट का लड़का हेलमेट पहने हुए आया और जान से मारने की नीयत से उसने उसे दो गोलियां मारी, जो उसके सीधे हाथ में लगीं। फिर एक गोली मारी, जो बाएं हाथ में लगी।

वह दौड़कर सनसिटी कॉलोनी के गेट में घुसा, तो उस लड़के ने सनसिटी के गेट के पास एक गोली उसके पेट में मारी और वहां से भाग गया। कार में सवार दो व्यक्ति और हेलमेट पहने व्यक्ति ने उसके साथ यह किया। हेलमेट पहने व्यक्ति ने उसकी जान लेने की नीयत से तीन-चार गोलियां चलाईं। बयान के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 1182/2025 धारा 109(1), 3(5) BNS पंजीबद्ध कर जांच में लिया था।

ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश, इंदौर विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य के बाजारों पर आदेश पर कांग्रेस की मांग- यह सीधा अपराध, केस हो

सीपी ने विशेष टीम बनाकर जांच कराई

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह और अति पुलिस आयुक्त इंदौर अमित सिंह द्वारा पुलिस उपायुक्त जोन-2 कुमार प्रतीक को निर्देशित किया गया था। अति. पुलिस उपायुक्त जोन-2 अमरेन्द्र सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त विजयनगर आदित्य पटले के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई की गई। टीम ने आसपास के सभी सीसीटीवी खंगाले और आरोपियों तक पहुंची।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • एमपी पुलिस
  • इंदौर भूमाफिया
  • भूमाफिया मनोज नागर
  • सोनू राठौर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई