BJP विधायकों ने खोल दी जल जीवन मिशन के ठेकों की पोल, लगाए ये आरोप
Neel Tiwari | Dec 14, 2024, 19:00 IST
madhya-pradesh-jal-jeevan-mission-jabalpur-meeting
जल जीवन मिशन योजना के तहत जबलपुर में हुई संभागीय बैठक के दौरान बीजेपी विधायकों ने ठेकेदारों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। ठेकेदारों द्वारा पाइपलाइन की गलत इंस्टॉलेशन और कार्यों में लापरवाही का मुद्दा सामने आया है।
JABALPUR. मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेश के बाद मध्य प्रदेश के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने जबलपुर में संभागीय बैठक का आयोजन किया था। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने जल जीवन मिशन में ठेकेदारों (Contractors) के द्वारा की जा रही गफलतों की पोल खोलते हुए गंभीर आरोप लगाए। दरअसल, शासकीय योजनाओं की प्रगति और अलग-अलग विभागों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के लिए जबलपुर में संभागीय बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में पीएचई (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग) मंत्री संपतिया उईके (PHE Minister Sampatiya Uike) सहित मध्य प्रदेश सरकार के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी संजय दुबे भी शमिल थे। बीजेपी विधायकों ने सरकार की जल जीवन मिशन योजना पर ठेकेदारों के ऊपर गंभीर आरोप लगाए इसके बाद ठेकेदारों के भुगतान में कटौती करने का तो निर्णय लिया ही गया है, लेकिन इस बैठक के बाद कई ठेकेदारों के ऊपर गाज गिरने की भी संभावना है।
बीजेपी विधायकों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना जलजीवन मिशन में ठेकेदारों के द्वारा बड़े स्तर पर धांधली की जा रही है। कहीं पाइपलाइन अपनी गलत जगह पर लगा दी जा रही है, तो कहीं उन्हें गलत तरह से जोड़ा जा रहा है, जिसके कारण पानी की सप्लाई ही नहीं हो पा रही है। इसके साथ ही बैठक में यह बात भी सामने आई कि ठेकेदारों के द्वारा ग्राम पंचायत की बनाई हुई सड़कों को बेतरतीब तरीके से खोद दिया जा रहा है। जिसकी शिकायत बैठक में विधायकों के द्वारा मंत्री संपतिया उईके से की गई।
बैठक में यह फैसला लिया गया कि ग्राम पंचायत खराब हुई सड़कों की अनुमानित लागत का आकलन करेंगे और लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के भुगतान से यह रकम काटी जाएगी। तो अब मनमानी कर सड़क खोजने वाले ठेकेदारों के पैसों से ही वह सड़क बनेगी।
पाटन से बीजेपी विधायक अजय बिश्नोई ने बताया कि NHAI के द्वारा एक अच्छी खबर दी गई है, कि जबलपुर से कटंगी होते हुए दमोह जाने वाला मार्ग अब जबलपुर से कटंगी तक फोरलेन बनेगा इसके साथ ही फ्लाईओवर का निर्माण भी होगा। इस सड़क की चौड़ाई 27 फीट होगी। इसके साथ ही जबलपुर से पाटन के लिए जो बाईपास बनना है उसको भी फोरलेन बनाने के लिए डीपीआर तैयार हो गया है और इस पर भी जल्द ही काम शुरू होगा। वहीं विधायक अजय बिश्नोई ने यह भी जानकारी दी की जबलपुर से कटंगी मार्ग पर पहले के ठेकेदार के द्वारा जो पेवर ब्लॉक लगा दिए गए हैं और बीच में ही काम छोड़ दिया गया है, उस पर भी रकम वसूली से लेकर FIR तक की कार्रवाई की जाएगी।
जल जीवन मिशन में मनमानी कर रहे ठेकेदार
ठेकेदारों का भुगतान काट कर बनेगी सड़क
डिंडोरी विधायक ने लगाए आरोप
डिंडोरी से कांग्रेस के विधायक ओंकार सिंह मरकाम ने बताया कि सरकार के 1 साल पूरे होने के बाद भी इस बैठक में इस सरकार की विफलता खुलकर सामने आ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल कागजों में काम कर रही है जबकि धरातल में किसी भी योजना का फायदा हितग्राहियों को नहीं मिल रहा है। उनके अनुसार संभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों सहित बीजेपी विधायक भी परेशान नजर आए।
जबलपुर से कटंगी तक बनेगा फोरलेन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA