जाओ, भगवान से कुछ करने को कहो... खजुराहो में भगवान विष्णु की टूटी प्रतिमा बदलने पर SC का बयान

Dablu Kumar | Sept 17, 2025, 13:16 IST
Share
SC KHUJRAHO
SC KHUJRAHO

सुप्रीम कोर्ट ने खजुराहो के जवारी मंदिर में भगवान विष्णु की टूटे हुए मूर्ति के पुनर्निर्माण की याचिका खारिज की। साथ ही, कोर्ट ने इसे पब्लिसिटी इंटरेस्ट लिटिगेशन (PIL) करार दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के खजुराहो में भगवान विष्णु की खंडित मूर्ति के पुनर्निर्माण की याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने इसे पब्लिसिटी इंटरेस्ट लिटिगेशन (PIL) याचिका बताया। इस मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस बी आर गवई ने कहा- जाइए और खुद भगवान से कहिए कि वे ही कुछ करें। इसका मतलब था कि अदालत का मानना है कि यह मामला किसी धार्मिक मुद्दे से जुड़ा है, जिसे भगवान से ही हल करवाना चाहिए, न कि अदालत से।

याचिका में मूर्ति बदलने की बात

मध्य प्रदेश के खजुराहो के जवारी मंदिर में भगवान विष्णु की एक सात फुट लंबी मूर्ति है, जिसका सिर खंडित हो चुका है। राकेश दलाल नामक व्यक्ति ने अदालत में याचिका दाखिल की थी, जिसमें उसने इस मूर्ति को बदलने और उसे फिर से ठीक करने की मांग की थी।
इस मामले पर मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन की पीठ ने राकेश दलाल की याचिका पर विचार करने से इंकार कर दिया। अदालत ने इस मामले को सुनने से मना कर दिया।

ये भी पढ़िए...एमपी पुलिस भर्ती 2025 में किसको कितना आरक्षण, इंद्रा साहनी सहित सुप्रीम कोर्ट के 7 फैसलों से चयन की क्यों लिखी बात

जाओ...भगवान से कुछ करने को कहो- न्यायाधीश

सुप्रीम कोर्ट में खजुराहो के मंदिर में भगवान विष्णु की टूटे हुए सिर वाली मूर्ति के मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई ने कहा कि यह पूरी तरह से प्रचार के लिए याचिका है... जाओ और खुद भगवान से कुछ करने के लिए कहो। अगर तुम कह रहे हो कि तुम भगवान विष्णु के प्रबल भक्त हो, तो तुम प्रार्थना करो और थोड़ा ध्यान करो।

ये भी पढ़िए...TET अनिवार्य: MP सरकार की चुप्पी, लेकिन UP सरकार का बड़ा कदम, टीईटी के खिलाफ जाएगी सुप्रीम कोर्ट

यह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का मामला- कोर्ट

कोर्ट ने यह भी कहा कि इस मामले का संबंध भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) से है और यह निर्णय एएसआई ही ले सकता है कि मूर्ति की मरम्मत हो या नहीं।



इसके अलावा चीफ जस्टिस ने कहा कि खजुराहो एक ऐतिहासिक स्थल है और एएसआई को इस बारे में निर्णय लेना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आप (याचिकाकर्ता) शैव धर्म के खिलाफ नहीं हैं, तो आप वहां जाकर पूजा कर सकते हैं, क्योंकि वहां एक बहुत बड़ा शिव लिंग भी है, जो खजुराहो के सबसे बड़े लिंगों में से एक है।

ये भी पढ़िए...सुप्रीम कोर्ट का जोजरी नदी के प्रदूषण पर सख्त रुख, 50 गांवों के 16 लाख लोगों के जीवन पर संकट

ये है पूरा मामला

राकेश दलाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने खजुराहो के मंदिर में भगवान विष्णु की टूटे हुए मूर्ति को बदलने या मरम्मत करने का निर्देश देने की मांग की थी। उन्होंने यह भी कहा कि इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को कई बार ज्ञापन दिए गए थे, लेकिन फिर भी मूर्ति की मरम्मत नहीं हुई।

राकेश दलाल ने अपनी याचिका में दावा किया कि मुगलों के हमलों के दौरान मूर्ति को नुकसान पहुंचा था और उन्होंने बार-बार सरकार से इसे ठीक करने के लिए अनुरोध किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

ये भी पढ़िए...पूर्व मंत्री महेश जोशी की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब, हाई कोर्ट कर चुका खारिज

स्वतंत्रता के बाद भी मूर्ति की मरम्मत नहीं हो पाई

याचिका में खजुराहो मंदिरों के इतिहास का भी उल्लेख किया गया, जिसमें कहा गया कि ये मंदिर चंद्रवंशी राजाओं द्वारा बनवाए गए थे। राकेश दलाल ने यह आरोप भी लगाया कि औपनिवेशिक काल में इन मंदिरों की उपेक्षा की गई और स्वतंत्रता के बाद भी 77 सालों में मूर्ति की मरम्मत नहीं हो पाई।

राकेश दलाल ने याचिका में यह तर्क दिया कि भगवान विष्णु की मूर्ति की पुनर्स्थापित से मना करना भक्तों के पूजा करने के अधिकार का उल्लंघन है। उन्होंने याचिका में यह भी बताया कि मंदिर से जुड़ी कई बार प्रदर्शन, ज्ञापन और अभियान चलाए गए थे, लेकिन इन पर अब तक कोई जवाब नहीं मिला।

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण
  • भगवान विष्णु
  • खजुराहो
  • जस्टिस बी आर गवई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा