एमपी में ईद-ए-मिलाद जुलूस पर विवादः भगवा झंडे पर लिखा इस्लाम जिंदाबाद, बजे पाकिस्तान सेना के गाने

Amresh Kushwaha | Sept 06, 2025, 16:38 IST
Share
khandwa-eid-miladunnabi-procession-controversy
khandwa-eid-miladunnabi-procession-controversy

मध्य प्रदेश में ईद-ए-मिलाद जुलूस पर विवाद खड़ा हो गया है। यहां जुलूस के दौरान पाकिस्तान से जुड़ा गाना बजाने और आपत्तिजनक झंडे फहराने का आरोप लगाया गया है।

खंडवा @ मुश्ताक मंसूरी

खंडवा न्यूज: मध्य प्रदेश के खंडवा में शुक्रवार, 5 सितंबर की रात ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (Eid Milad-un-Nabi) जुलूस के दौरान एक विवाद उत्पन्न हो गया। आरोप है कि जुलूस के दौरान पाकिस्तान सेना से जुड़ा एक गाना बजाया गया। साथ ही, कुछ आपत्तिजनक झंडे भी फहराए गए। इसको लेकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने खंडवा के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

जुलूस में बजाए गए पाकिस्तानी सेना के गाने

हिंदू संगठनों का कहना था कि ईद-ए-मिलाद जुलूस के दौरान बजाया गया गाना पाकिस्तानी सेना से जुड़ा था। साथ ही, इसमें आपत्तिजनक झंडे लहराए गए थे। आरोपियों पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया। हिंदू जागरण मंच और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता मामले को लेकर कोतवाली थाना पहुंचे। यहां नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 299 और 223 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी जुलूस में लहराया फिलिस्तीन का झंडा, आरोपी गिरफ्तार

भगवा झंडे पर लिखा इस्लाम जिंदाबाद

खंडवा पुलिस ने इस मामले को लेकर गंभीरता से कार्रवाई शुरू कर दी है। FIR के अनुसार, दो-तीन अज्ञात आरोपियों ने मिलाद उन नबी के जुलूस के दौरान भगवा झंडा लिया था। इस झंडे पर काले रंग से इस्लाम जिंदाबाद के नारे लिखे। साथ ही इसे सार्वजनिक स्थान पर फहराया। इससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

एमपी में ईद-ए-मिलाद के जुलूस पर विवाद की खबर पर एक नजर

👉5 सितंबर को खंडवा में जश्ने ईद-ए मिलाद उन नबी जुलूस के दौरान पाकिस्तान सेना से जुड़ा गाना बजाने और आपत्तिजनक झंडे फहराने का विवाद उत्पन्न हुआ।

👉हिंदू संगठनों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई, आरोप है कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

👉जुलूस में भगवा झंडे पर काले रंग से इस्लाम जिंदाबाद लिखा गया था, जिसे सार्वजनिक स्थान पर फहराया गया।

👉पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज किया है।

👉खंडवा पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, सभी पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है और शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: एमपी में ईद मिलाद जुलूस के दौरान लगे सर तन से जुदा के नारे, कांग्रेस नेता समेत कई पर FIR, जानें पूरा मामला

मामले की जांच कर रही खंडवा पुलिस

खंडवा के एसपी अभिनव बारंगे ने बताया कि प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है। उनका कहना है कि प्रशासन किसी भी प्रकार की अनियंत्रित घटना को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखे हुए है। जल्द ही इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...नागौर एसपी का विदाई जुलूस विवादों में; हनुमान बेनीवाल का आरोप, जुलूस में ठुमका लगाने वालों में हिस्ट्रीशीटर-तस्कर व अपराधी भी

जानें ईद-ए मिलाद उन नबी क्यों मनाया जाता है...

ईद-ए मिलाद उन नबी मुसलमानों के लिए एक बहुत ही खास और अहम दिन है। यह दिन, जो इस्लामी कैलेंडर के 12 रबी-उल-अव्वल को मनाया जाता है। पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन और उनकी वफात दोनों की याद में होता है। वफात का मतलब मृत्यु होता है, इसलिए इस दिन को कुछ लोग पैगंबर साहब के निधन की याद में मनाते हैं, जबकि दूसरों के लिए यह उनके जन्मोत्सव का दिन होता है।

पैगंबर मुहम्मद साहब का जन्म मक्का में हुआ था और मान्यता है कि उनकी मौत भी इसी दिन हुई थी। यही वजह है कि इसे बारह वफात कहा जाता है, यानी 12 तारीख का दिन, जिस दिन उनकी मृत्यु हुई थी। सुन्नी मुसलमान इसे 12 रबी-उल-अव्वल को ईद-ए मिलाद उन नबी के रूप में मनाते हैं, जबकि शिया मुसलमान इसे 17 रबी-उल-अव्वल को मनाते हैं। इस दिन को मुसलमान प्रेम और श्रद्धा के साथ, पैगंबर साहब के उपदेशों और उनकी पूरी जिंदगी से प्रेरणा लेकर मनाते हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • खंडवा न्यूज
  • ईद-ए-मिलाद के जुलूस
  • खंडवा पुलिस
  • ईद-ए-मिलाद जुलूस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा