मंदसौर में 12 की मौत पर PM मोदी-CM मोहन यादव ने जताया दुख, की मुआवजे की घोषणा

Manish Kumar | Apr 27, 2025, 17:22 IST
Share
mandsaur-van-falls-well-7-dead-accident
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक बेकाबू वैन कुएं में गिर गई, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद 4 लोग घायल हुए, जिनमें 3 साल की बच्ची भी शामिल है।

मंदसौर. मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक बेकाबू ईको वैन कुएं में गिर गई, जिसमें 12 लोगों की जान चली गई। यह हादसा रविवार को दोपहर करीब सवा एक बजे हुआ। घटनास्थल जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित बूढ़ा-टकरावत फंटे के पास था।

खुले कुएं में गिरी कार

हादसे के पीछे की वजह यह थी कि वैन बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद बेकाबू हो गई और सीधे कुएं में गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार और वैन में सवार लोगों समेत 12 की मौत हो गई। वैन में 14 लोग सवार थे, जो उज्जैन जिले के उन्हेल से नीमच जिले के आतरी माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।

हादसे में इनकी गई जान

क्रम संख्यानामउम्रजिला
1बलराम पिता हेमराज25 सालडाबी पिपलिया, जिला उज्जैन
2नयु सिंह पिता उदा पटेल35 सालजोगी पिपलिया, जिला रतलाम
3समी बाई पत्नी पूरलाल किर60 सालखोजना खेड़ा, जिला रतलाम
4काहन पिता मनसिंह किर40 सालजोगी पिपलिया, जिला रतलाम
5श्यामलाल पत्नी पूरलाल किर30 सालखोजना खेड़ा, जिला रतलाम
6आशा पत्नी राकेश किर30 सालखोजना खेड़ा, जिला रतलाम
7मंगू बाई पत्नी तुल्ला किर50 सालखोजना खेड़ा, जिला रतलाम
8धर्म सिंह पत्नी मदन सिंह राजपूत39 सालखोजना खेड़ा, जिला रतलाम
9पवन पिता तुल्ला किर30 सालखोजना खेड़ा, जिला रतलाम
10मदु पिता मनोहर गहलोत30 सालहरियरा खेड़ी, जिला उज्जैन
11गोविंद (गोकड़) पिता देवी सिंह राजपूत65 सालआबाखेड़ी, जिला मंदसौर
12मनोहर पिता शांति लाल सिंह42 सालनारायणपुर, जिला मंदसौर

बाइक सवार की मौके पर ही हुई मौत

हादसे में कई लोग घायल हुए। इनमें से चार लोगों को रेस्क्यू करके मंदसौर जिला अस्पताल भेजा गया, जिनमें एक 3 साल की बच्ची भी शामिल है। इसके अलावा वैन में सवार गोकड़ सिंह आबाखेड़ी का नाम सामने आया, जो बाइक सवार थे और वैन की टक्कर से उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें... चाय-नाश्ते ने बचा लीं दर्जनों जिंदगी, ढाबे पर खड़ी बस हो गई खाक

बचाने कूदे एक शख्स की भी गई जान

हादसे के बाद, स्थानीय निवासी मनोहर सिंह ने कार को कुएं में गिरते देखा। उन्होंने कार में सवार लोगों को बचाने के लिए कुएं में उतरने का फैसला किया, लेकिन वे भी कार से गैस रिसाव के कारण अपनी जान गंवा बैठे।

यह भी पढ़ें... शिवपुरी हादसा : फाइटर जेट से गिरी भारी चीज से मकान ध्वस्त, Air Force ने मांगी माफी, जांच शुरू

मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएम और प्रशासनिक अधिकारी

इस दुर्घटना के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कलेक्टर अदिति गर्ग, एसपी अभिषेक आनंद, और एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में शामिल हुए। घटना के बाद जौहरी बाजार का इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया।

PM-CM ने की मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में हुई दुखद सड़क दुर्घटना पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने इस हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है।

वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को 2-2 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 1-1 लाख रुपये और सामान्य रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में हुए इस भयंकर हादसे में गहरे कुएं में गिरने से बारह लोगों की जान चली गई। स्थानीय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की और इस कठिन समय में परिवारजनों को सहनशीलता देने की कामना की। साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें... एमपी में महंगाई भत्ता 5% बढ़ा, अब कर्मचारियों को मिलेगा 55% DA, प्रमोशन भी जल्द होंगे

घायलों की लिस्ट

क्रम संख्यानामउम्रजिला
1देवेंद्र पिता मनोहर गहलोत10 सालहरियरा खेड़ी, जिला उज्जैन
2मुकेश पिता बगदीनश किर28 सालजोगी पिपलिया, जिला रतलाम
3माया पत्नी बलराम किर26 सालजोगी पिपलिया, जिला उज्जैन
4प्रियांशी पिता बलराम3 सालजोगी पिपलिया, जिला उज्जैन
इन सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनकी स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें... इंदौर में पहली बार हुआ 388 जैन संतों का महामिलन, भव्य जुलूस के साथ शुरू हुआ 6 दिनी पट्टाचार्य महोत्सव

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • मंदसौर
  • कुएं में गिरी कार
  • जगदीश देवड़ा
  • उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि