इन कर्मचारियों को मिलेगा 7वें वेतनमान का लाभ, 16 महीने बाद आदेश
Raj Singh | Feb 27, 2025, 15:45 IST
medical teacher
मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षकों को 7वें वेतनमान का लाभ 1 जनवरी 2016 से मिलेगा, जिससे उनका वेतन बढ़ेगा। हालांकि, 15 माह के एरियर को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में कार्यरत 1 हजार 500 चिकित्सा शिक्षकों को 7वें पुनरीक्षित वेतनमान का लाभ मिलेगा। यह लाभ अब 1 जनवरी 2016 से दिया जाएगा। चिकित्सा शिक्षा विभाग (Medical Education Department) ने इसके आदेश दो दिन पहले जारी किए हैं, हालांकि कैबिनेट ने इसे 4 अक्टूबर 2023 को मंजूरी दी थी।
ये भी खबर पढ़ें... सतना के सरकारी मेडिकल कॉलेज ने जुगाड़ से डॉक्टर भेजकर ली मान्यता, अमित शाह कर गए उद्घाटन
विभाग ने NPA (Non-Practicing Allowance) में भी सुधार किया है। अब चिकित्सा शिक्षकों के वेतन में वृद्धि होगी, जिससे उनका वित्तीय स्थिति मजबूत होगी।
ये भी खबर पढ़ें... मेडिकल स्टूडेंट से क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर 44 लाख की ठगी, लालच में फंसती चली गई छात्रा
प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को 1 जनवरी 2016 से 7वां वेतनमान मिला था, लेकिन चिकित्सा शिक्षकों को इसका लाभ 1 अप्रैल 2018 से दिया गया। चिकित्सा शिक्षकों ने इसे लेकर लगातार विरोध किया। बता दें कि जनवरी 2016 से मार्च 2018 तक बढ़े हुए वेतन का एरियर 2 से 4 लाख रुपए हो सकता है।
शासकीय चिकित्सक महासंघ मप्र के अनुसार, विभाग ने आदेश तो जारी कर दिए हैं, लेकिन अभी भी 15 माह के एरियर का सवाल बना हुआ है। डॉक्टरों को यह चिंता है कि क्या उन्हें उस अवधि का एरियर मिलेगा या नहीं। 7 मार्च को इस मुद्दे पर बैठक आयोजित की जाएगी।
ये भी खबर पढ़ें... अब बिना NEET के भी पूरा होगा मेडिकल में करियर का सपना, ये कोर्स दिलाएंगे सफलता
चिकित्सा शिक्षकों के कुछ प्रमुख मुद्दे हैं, जिन पर वे जोर दे रहे हैं:
विभाग की देरी और आंदोलन
इस फैसले का पालन करने में विभाग को 16 महीने और 23 दिन का वक्त लगा। इसके कारण चिकित्सा शिक्षकों में नाराजगी थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने आंदोलन किया। विभाग को मजबूर होकर आदेश जारी करने पड़े।
NPA की त्रुटि सुधार
ये भी खबर पढ़ें... मेडिकल स्टूडेंट से क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर 44 लाख की ठगी, लालच में फंसती चली गई छात्रा
2016 से 2018 तक एरियर का मुद्दा
डॉक्टरों की आगामी बैठक
ये भी खबर पढ़ें... अब बिना NEET के भी पूरा होगा मेडिकल में करियर का सपना, ये कोर्स दिलाएंगे सफलता
डॉक्टरों की प्रमुख मांगें
15 हजार चिकित्सकों को डीएसीपी समकक्ष समयमान वेतनमान दिया जाए।
चिकित्सकों के कामकाज में प्रशासनिक अधिकारियों की दखलंदाजी पर रोक लगे।
बाजार में बिक रहीं अमानक दवाओं पर कड़ा नियंत्रण लागू हो।
स्वास्थ्य विभाग में उत्पन्न हुई ग्रेड-पे की विसंगति पर चर्चा हो।
नए सरकारी मेडिकल कॉलेज में सर्विस प्रोटेक्शन और पे-प्रोटेक्शन पर जोर दिया जाए।
डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर नेशनल टास्क फोर्स की अनुशंसा लागू की जाए।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari