ओबीसी को 27% आरक्षण में अब यादव समाज ने की जाति आधार पर हिस्सा देने की मांग, 15 प्रतिशत हमें दिया जाए
Sanjay Gupta | Aug 31, 2025, 12:42 IST
obc-27-reservation-demand-yadav-community-15-percent-share
मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण में यादव समाज ने अपनी हिस्सेदारी की मांग की है। इससे नए विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यादव समुदाय ने 15 प्रतिशत आरक्षण की मांग की है, जो ओबीसी आरक्षण के 27 प्रतिशत से संबंधित है।
मध्यप्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू कराने के लिए ओबीसी वर्ग के साथ ही राजनीतिक दल एकजुट हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट में सभी मिलकर लड़ेंगे और इसका हल निकालेंगे, ऐसी बात तय हुई है। लेकिन अब इसी बीच एक नई मांग भी उठने लगी है। वह मांग है कि जाति की संख्या के हिसाब से उसे आरक्षण में हिस्सा दिया जाए। यह मांग मुख्य रूप से यादव समाज के कांग्रेस नेताओं ने उठाई है।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: 27% ओबीसी रिजर्वेशन को लेकर इंदौर में भी कांग्रेस का प्रदर्शन, बीजेपी को बताया देरी का जिम्मेदार
यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में जब तक जातिगत आंकड़े पेश नहीं होते हैं, इस केस में इंदिरा साहनी केस की तय सीमा को पार करने के लिए असाधारण स्थिति बताना आसान नहीं होगा। इन सभी बातों को देखते हुए जातिगत सभी को उनका अधिकार दिलाने के लिए लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधीजी ने जातिगत जनगणना की बात उठाई थी। यदि यह मांग पहले मान ली जाती और आंकड़े होते तो रास्ता आसान होता।
ये खबर भी पढ़िए...27 फीसदी OBC आरक्षण: MPPSC ने पुराना एफिडेविट वापस लेने सुप्रीम कोर्ट से की गुहार, बिना शर्त माफी भी मांगी
मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण में से 15 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण यादव जाति के लिए आरक्षित किया जाए। प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट में शपथपत्र दाखिल करें कि जाति जनगणना होने के बाद, जिसकी जितनी जनसंख्या, उसका उतना ओबीसी आरक्षण पर अधिकार दिया जाए। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में ओबीसी जाति सूची में लगभग 290 से ज़्यादा जातियाँ शामिल हैं। ऐसी परिस्थितियों में जाति जनगणना के आधार पर ओबीसी आरक्षण में मिलने वाला प्रतिशत आरक्षित करने की गारंटी शपथपत्र देकर सुप्रीम कोर्ट में यादव जाति का हक और अधिकार सुरक्षित करने के साथ ही अन्य जातियों को जनगणना के आधार पर आरक्षण प्रदान करना चाहिए।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
बोले, 27 में से 15 प्रतिशत हमें दिया जाए
म.प्र. कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं यादव अहिर सेना प्रमुख तथा जिला यादव अहिर संघ(रजि.) के अध्यक्ष राकेश सिंह यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में यादव की संख्या 1.20 करोड़ है। आबादी के हिसाब से उन्हें हिस्सा दिया जाए और ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण में से उन्हें 15 प्रतिशत आरक्षण तय किया जाए। बाकी ओबीसी की अन्य जातियों को 12 प्रतिशत दिया जाए।
राहुल गांधी के अनुसार जाति जनगणना जरूरी
यादव समाज ने की आरक्षण की मांग
|
मुख्यमंत्री से की गई यह मांग
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari