नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव की तारीख की घोषणा, इस दिन आएंगे नतीजे

Siddhi Tamrakar | Nov 08, 2024, 08:58 IST
Share
mp chunaav
mp chunaav

मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय और पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव कराने का ऐलान किया है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव अभिषेक सिंह ने इसकी जानकारी दी है। जानें चुनाव की तारीख..

मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय और पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव कराने का ऐलान किया है। इस संबंध में मतदान 9 दिसंबर 2024 को आयोजित किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव अभिषेक सिंह ने बताया कि निर्वाचन की जानकारी के प्रकाशन के साथ ही नामांकन पत्र 18 नवंबर से लिए जाएंगे, जिन्हें 25 नवंबर तक जमा किया जा सकेगा। इसके बाद, नामांकन पत्रों की समीक्षा 26 नवंबर को होगी और उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 28 नवंबर है। इसी दिन चुनाव चिन्हों का आवंटन भी किया जाएगा।

पंच-सरपंच बनाने सरकार का अफलातून प्लान, न बैलेट न बटन फिर कैसे चुने जाएंगे ग्राम प्रधान

एक ही दिन होंगे चुनाव

नगरीय निकाय और पंचायतों के उपचुनाव 9 दिसंबर को होंगे। नगरीय निकाय चुनाव में मतदाता सुबह 7 बजे से शाम के 5 बजे तक अपना मत दर्ज करवा सकेंगे। वहीं पंचायत चुनाव में वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक तय किया गया है। मतगणना की बात करें तो नगरीय निकाय के लिए वोटों की गिनती 12 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शुरू होगी और पंचायत में पंच पद के लिए मतदान के तुरंत बाद ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। वहीं, सरपंच पद के लिए वोट काउंटिंग 13 दिसंबर को विकासखंड मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से होगी।

अब ‘एक देश-एक वोटर’ लिस्ट की तैयारी, मोदी सरकार को रामनाथ कोविंद कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार

इतने पदों पर इलेक्शन

मध्य प्रदेश में नगरीय निकायों और पंचायतों के उपचुनाव का ऐलान कर दिया गया है। बता दें नगर पालिका निगम रीवा के वार्ड-10 और नगर परिषद जैतहरी के वार्ड-6 में पार्षद के पदों के लिए उपचुनाव भी होंगे। इसके साथ ही, पंचायतों में 4360 पंच और 2 सरपंच पदों के लिए भी वोटिंग की जाएगी।

एमपी में नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव का शेड्यूल जारी, जानिए कब होगा मतदान और कब आएगा रिजल्ट

महत्वपूर्ण जानकारी

नगरीय निकायों चुनाव:-

नगरपालिक निगम रीवा: वार्ड-10 के पार्षद पद के लिए चुनाव
नगर परिषद जैतहरी: वार्ड-6 के पार्षद पद के लिए चुनाव

पंचायत चुनाव:-

पंच पद के 4360 पदों के लिए चुनाव
सरपंच पद के 2 पदों के लिए चुनाव

चुनाव 9 दिसंबर 2024 को होगा

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • MP Elections
  • नगरीय निकाय चुनाव
  • सचिव राज्य निर्वाचन आयोग
  • मध्य प्रदेश उपचुनाव
  • मध्य प्रदेश पंचायत उपचुनाव
  • नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा