पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा, टिकट पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, यहां जानें ऑफर

Aparajita Priyadarshini | Jun 16, 2024, 13:11 IST
Share
विेुिु
विेुिु

महाकाल-ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं 16 जून यानी आज से शुरू हो चुकी हैं। शुरुआती दौर में ये हेलीकॉप्टर सेवा इंदौर, उज्जैन और खंडवा के लिए ही हैं। जिसे भविष्य में और बढ़ाया जा सकता है। जानिए कितना रहेगा किराया।

दुनियाभर के श्रद्धालुओं की आस्था के केन्द्र उज्जैन के बाबा महाकाल और खंडवा के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए अब हेलिकॉप्टर सेवा 16 जून से शुरू हो चुकी है।

शुरुआती दौर में ये हेलीकॉप्टर सेवा इंदौर, उज्जैन और खंडवा के लिए ही है जिसे भविष्य में और बढ़ाया जा सकता है। पहले दिन उज्जैन और भोपाल के लिए उड़ानें रवाना होंगी।

इसके लिए दोनों शहरों के विमान में बुकिंग फुल हो चुकी है। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को एक महीने तक 50 फीसदी की टिकट पर छूट दी जा रही है।

पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा का पहला विमान उज्जैन और भोपाल के लिए रविवार से देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रवाना होगा। यह 30 मिनट में विमान उज्जैन पहुंच जाएगा। जबकि भोपाल पहुंचने में इसे 55 मिनट लगेंगे।

ये भी पढ़िये...

MP में रेल के किराए में हवाई सफर, पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा शुरू, ये रहेगा शेड्यूल- किराया

हफ्ते में 4 दिन रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार को उड़ानें संचालित होंगी। 6 सीटर विमान में पहले दिन रविवार को दोनों शहरों के लिए सीटें उपलब्‍ध नहीं हैं। इसके बाद भी अगले तीन दिन उज्जैन और भोपाल की सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। जबलपुर के लिए सीटें उपलब्ध हैं।

यात्रियों को मिलेगा 50% डिस्काउंट

इस सेवा की शुरुआत से एक महीने तक टिकट पर 50 फीसदी छूट भी मिलेगी। इसकी बुकिंग www.flyola.in पर की जा सकेगी।ऐसे में इंदौर से उज्जैन की यात्रा महज 1125 रुपए में हो रही है। वहीं भोपाल, ग्वालियर, रीवा और जबलपुर के लिए भी आधा किराया चुकाना पड़ रहा है। एक माह बाद पूरा किराया चुकाना होगा। पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा शुभारंभ

जानें शहरों के लिए उड़ान और किराया

रविवार

इंदौर-उज्जैन, सुबह 9 से 9.30 बजे, किराया 2250,

इंदौर-भोपाल, सुबह 9 से 11.25 बजे, किराया 3825

सोमवार
इंदौर से जबलुपर, सुबह 7.45 से 9.55 बजे, किराया 9750

इंदौर से रीवा, सुबह 7.45 बजे से 1.10 बजे, किराया 9000

मंगलवार
-इंदौर-उज्जैन, सुबह 6 से 6.30 बजे, किराया 2250

इंदौर-भोपाल, सुबह 6 से 7.40 बजे, किराया 3825

इंदौर-ग्वालियर, सुबह 6 से 10.05, किराया 8775

बुधवार
-इंदौर-उज्जैन, सुबह 7.45 से 8.15, किराया 2250

इंदौर-भोपाल, दोपहर 3 से 3.55, किराया 4125

इंदौर-जबलपुर, सुबह 7.45 से 10.22, किराया 6300

क्या है पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा योजना

टूरिज्म को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने 13 जून को पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा का फ्लैग ऑफ किया था। इसके साथ ही उन्होंने एयरपोर्ट पर नए बुकिंग काउंटर का शुभारंभ भी किया।

इस योजना में बताया गया कि दो विमान 8 शहरों को जोड़ेंगे। इन शहरों में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली और खजुराहो शामिल हैं।

इससे मध्य प्रदेश के पर्यटन को गति मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर सीएम डॉ। यादव के साथ कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। अब आप भोपाल से इंदौर तीन घंटे में नहीं, बल्कि 55 मिनट में ही पहुंच जाएंगे।

thesootr links

Tags:
  • पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा शुभारंभ
  • देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई