मध्य प्रदेश के युवाओं के बड़ी खबर, 595 गांवों में होगी जवानों की भर्ती, महिलाओं को मिलेगी विशेष छूट

Amresh Kushwaha | Jul 18, 2025, 11:34 IST
Share
madhya-pradesh-recruitment-naxal-areas
madhya-pradesh-recruitment-naxal-areas

मध्‍य प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिलों में जवानों की भर्ती हो रही है। इसमें 595 गांवों से स्थानीय युवाओं को भर्ती किया जाएगा। जानें भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी...

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के तीन नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट (Balaghat), मंडला (Mandla), और डिंडोरी (Dindori) में युवाओं के लिए एक नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती के तहत 595 गांवों के स्थानीय निवासियों को विशेष सहयोगी दस्ता (Special Auxiliary Force) के रूप में पुलिस में भर्ती किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1000 जवानों को भर्ती किया जाएगा। यह भर्ती स्थानीय युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है और यह नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद करेगी।

ये खबर भी पढ़िए...क्या है नक्सलियों का मिशन 2026...? जवानों पर बड़े हमले की रच रहे साजिश

जानें भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी...

आवेदन की तिथि

एडीजी चयन एवं भर्ती की सोनाली मिश्रा (Sonali Mishra) ने बताया कि इस भर्ती के लिए आवेदन आज (18 जुलाई) से 7 अगस्त 2025 तक किए जा सकते हैं। यह भर्ती केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए है जो इन 595 गांवों में से किसी एक में पिछले 10 वर्षों से रह रहे हैं।

पदों का विवरण

भर्ती प्रक्रिया में बालाघाट जिले से 810 पद, मंडला से 130 और डिंडोरी से 60 पद भरे जाएंगे। यह भर्ती विशेष रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्र के स्थानीय युवाओं के लिए तैयार की गई है। इससे इन क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सके।

नक्सल क्षेत्र में युवाओं की भर्ती पर एक नजर...

  • मध्य प्रदेश के तीन नक्सल प्रभावित जिलों (बालाघाट, मंडला, डिंडोरी) में 595 गांवों के युवाओं के लिए पुलिस में भर्ती प्रक्रिया शुरू, कुल 1000 जवानों की भर्ती की जाएगी।
  • आवेदन की तिथि 18 जुलाई से 7 अगस्त 2025 तक, केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए जो पिछले 10 वर्षों से इन गांवों में रह रहे हैं।
  • भर्ती में एसटी वर्ग के लिए 5वीं और अन्य वर्गों के लिए 8वीं कक्षा पास होना आवश्यक, फिजिकल टेस्ट में बुनियादी फिटनेस की जांच की जाएगी।
  • महिलाओं के लिए 35% आरक्षण, एसटी के लिए 57% और 64% तक आरक्षण, अन्य वर्गों के लिए भी आरक्षण व्यवस्था लागू।
  • चयनित उम्मीदवारों को 25 हजार रुपए मानदेय मिलेगा और प्रदर्शन के आधार पर हर छह महीने में समीक्षा की जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए...नक्सलियों के खतरनाक मंसूबे नाकाम, सुकमा में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

उम्मीदवारों की योग्यता

इस भर्ती के लिए कुछ विशेष योग्यताएं रखी गई हैं। एसटी (Scheduled Tribe) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 5वीं कक्षा (Class 5) पास निर्धारित की गई है, जबकि अन्य वर्गों के लिए 8वीं कक्षा (Class 8) पास होना अनिवार्य है। फिजिकल टेस्ट में उम्मीदवारों की बुनियादी फिटनेस (Basic Fitness) देखी जाएगी।



चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू (Interview) के दौरान उम्मीदवारों से गांव और आसपास की जानकारी से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा कि उम्मीदवार अपने क्षेत्र और सामाजिक माहौल से वाकिफ हैं।

ये खबर भी पढ़िए...बस्तर में नया सबेरा... नक्सलवाद के खिलाफ अब निर्णायक लड़ाई, विकास और शांति की राह पर लौट रहा छत्तीसगढ़

भर्ती के लिए विशेष आरक्षण व्यवस्था

भर्ती में विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण व्यवस्था (Reservation System) लागू की गई है, जो जिले की आबादी के आधार पर तय की गई है। मंडला और डिंडोरी जिलों में अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 57% और 64% तक आरक्षण मिलेगा। इसके अलावा महिलाओं को 35% आरक्षण दिया जाएगा। अन्य वर्गों के लिए भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) के लिए 10%, और होमगार्ड (Home Guard) के लिए 15% आरक्षण रहेगा।

महिलाओं के लिए विशेष अवसर

महिलाओं को इस भर्ती में 35% आरक्षण दिया गया है। इससे महिला उम्मीदवारों को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपनी भूमिका निभाने का एक बड़ा मौका मिलेगा। यह कदम महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए एक अहम पहल है।

उम्मीदवारों को मिलने वाली सुविधाएं

भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को हर महीने 25 हजार रुपए मानदेय (Honorarium) मिलेगा। इसके अलावा, भर्ती हुए उम्मीदवारों की कार्यप्रदर्शन की हर छह महीने में समीक्षा की जाएगी। यदि प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहता है, तो उन्हें सेवा से हटा भी दिया जा सकता है।

एसपी ऑफिस से होगा एग्रीमेंट

भर्ती होने वाले उम्मीदवारों का संबंधित एसपी ऑफिस से एग्रीमेंट (Agreement) होगा। यदि उम्मीदवारों ने एसपी या अफसरों के जरिए दिए गए दायित्वों को पूरी तरह से निभाया है, तो उनकी सेवा जारी रखी जाएगी।

भर्ती का उद्देश्य और महत्व

यह भर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय युवाओं को रोजगार और सुरक्षा व्यवस्था में भागीदारी का एक सुनहरा अवसर प्रदान करती है। इससे न केवल इन क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को अपने गांवों और क्षेत्रों में सामाजिक और आर्थिक उन्नति का भी मौका मिलेगा। यह प्रक्रिया इन क्षेत्रों के लिए एक सकारात्मक बदलाव की ओर इशारा करती है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

नक्सली क्षेत्र के युवाओं का चयन | naxal area | security Naxal area | महिला आरक्षण | women reservation | सरकारी नौकरी | GOVERMENT JOB | new goverment jobs | MP News | MP

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट
  • women reservation
  • सरकारी नौकरी
  • नक्सली क्षेत्र के युवाओं का चयन
  • GOVERMENT JOB
  • naxal area
  • security Naxal area
  • एसपी ऑफिस
  • मंडला
  • डिंडोरी
  • new goverment jobs
  • महिला आरक्षण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा