अब इस छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे पंजीयक कार्यालय, करा सकेंगे रजिस्ट्री
Sanjay Gupta | Feb 14, 2025, 18:56 IST
सांकेतिक फोटो
अब, लोग छुट्टी के दिन भी रजिस्ट्री करवा सकेंगे। मध्य प्रदेश शासन ने फरवरी में शनिवार के अवकाश के दिन भी पंजीयन कार्यालयों को खोलने का महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इससे नागरिकों को रजिस्ट्री के कार्य में राहत मिलेगी।
INDORE. वित्तीय साल के अंतिम दो माह चल रहे हैं और रजिस्ट्री कराने वालों के लिए अधिक से अधिक राहत देने के लिए मध्य प्रदेश शासन ने आमजन को राहत दी है। इसके तहत शनिवार के अवकाश के दिनों में पंजीयन दफ्तर खुले रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
राज्य शासन के निर्देशानुसार फरवरी माह में शनिवार अवकाश के दिन भी पंजीयक कार्यालय खुले रहेंगे। वरिष्ठ जिला पंजीयक दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि जनसामान्य को दस्तावेजों के पंजीयन कार्य में अधिक सुविधा देने एवं शासन के राजस्व को दृष्टिगत रखते हुए शासन ने यह फैसला लिया है। इस माह शनिवार अवकाश दिवस 15 फरवरी और 22 फरवरी को जिला मुख्यालय पर स्थित समस्त उप पंजीयक एवं वरिष्ठ जिला पंजीयक/ जिला पंजीयक कार्यालय पंजीयन एवं शासकीय कार्यों के लिए खुले रहेंगे।
ये खबर भी पढ़ें..
इंदौर में कलेक्टर ने एसडीएम के कार्य विभाजन करने के बाद अब बनाए लिंक अधिकारी
दीपक कुमार शर्मा ने कहा कि इन दोनों दिन पर ही दफ्तरों में काम होगा और अवकाश के दिन वरिष्ठ जिला पंजीयक कार्यालय एवं वरिष्ठ उप पंजीयक कार्यालय, मोती तबेला इंदौर खुले रहेंगे। सामान्य दिवसों की भांति पंजीयन एवं अन्य प्रशासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे। ऐसे में आमजन स्लॉट बुक कराकर रजिस्ट्री काम करा सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें..
भोपाल में बनेंगी 5 नई तहसीलें, जिला पुनर्गठन पर जल्द लगेगी शासन की मुहर
मध्य प्रदेश में 31 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला, देखें लिस्ट
MP Board Exam 2025: बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक किया तो खैर नहीं, होगी 3 साल की जेल
यह दिए गए आदेश
ये खबर भी पढ़ें..
इंदौर में कलेक्टर ने एसडीएम के कार्य विभाजन करने के बाद अब बनाए लिंक अधिकारी
स्लॉट बुक कर सकते हैं लोग
ये खबर भी पढ़ें..
भोपाल में बनेंगी 5 नई तहसीलें, जिला पुनर्गठन पर जल्द लगेगी शासन की मुहर
मध्य प्रदेश में 31 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला, देखें लिस्ट
MP Board Exam 2025: बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक किया तो खैर नहीं, होगी 3 साल की जेल
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari