पत्नी और सास की प्रताड़ना से तंग था युवक, इंस्टाग्राम लाइव पर आकर किया सुसाइड
Raj Singh | Mar 18, 2025, 12:02 IST
REWA NEWS.
मध्य प्रदेश के रीवा जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने पत्नी और सास की प्रताड़ना से तंग आकर इंस्टाग्राम पर लाइव आकर मौत को गले लगा लिया।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र के महरी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने पत्नी और सास की प्रताड़ना से तंग आकर इंस्टाग्राम पर लाइव आकर मौत को गले लगा लिया। इस दर्दनाक घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस घटना की वजह से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
ये भी खबर पढ़ें.... कोटा में एक और छात्र ने मौत को लगाया गले, 24 घंटे में दूसरी आत्महत्या
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( Additional Superintendent of Police ) विवेक लाल ने बताया कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की गहराई से पड़ताल की जा रही है। सिरमौर पुलिस ने मृतक की पत्नी और सास से भी पूछताछ शुरू कर दी है ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।
युवक के आत्महत्या का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे यह मामला और भी चर्चित हो गया है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर रीवा पुलिस ने लोगों से अपील की है। पुलिस ने कहा है कि वे इस संवेदनशील वीडियो को शेयर न करें और मामले की जांच में मदद करें।
ये भी खबर पढ़ें.... बेटे-बहू ने चप्पलों से पीटा तो 67 साल के बुजुर्ग ने पांचवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक महाराष्ट्र में एक निजी कंपनी में काम करता था और हाल ही में होली की छुट्टियों में अपने गांव आया हुआ था। इसी दौरान उसने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आत्महत्या करने का फैसला लिया। लाइव वीडियो में युवक ने अपनी पत्नी और सास पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी अपने मायके में रह रही थी, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान था। युवक ने लाइव वीडियो में इस बात का भी जिक्र किया है।
जांच में जुटी पुलिस
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ये भी खबर पढ़ें.... बेटे-बहू ने चप्पलों से पीटा तो 67 साल के बुजुर्ग ने पांचवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
आत्महत्या और गहरे सवाल
आपको बता दें कि पत्नी से प्रताड़ित आकर आत्महत्या करने का मामला पहली बार नहीं आया है। इससे पहले बेंगलुरु के AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने भी आत्महत्या कर ली थी। ऐसे मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। यह घटना समाज के सामने एक गंभीर सवाल खड़ा करती है, आखिर कौन से हालात किसी व्यक्ति को आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाने पर मजबूर कर देते हैं? ऐसे मामले हमें यह सोचने पर भी मजबूर करते हैं कि क्या यह सिर्फ व्यक्तिगत संघर्ष है, या फिर समाज में किसी बड़े बदलाव की ओर संकेत कर रहा है?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA