आजीविका मिशन में सामने आई बड़ी गड़बड़ी, आधार लिंक होते ही गायब हो गए 40 हजार समूह

Rohit Sahu | Apr 20, 2025, 15:17 IST
Share
ajivika mission
ajivika mission

आधार लिंकिंग के बाद मप्र में महिला स्वसहायता समूहों की संख्या में भारी गिरावट सामने आई है। 40 हजार समूहों की 6 लाख महिलाएं अब रिकॉर्ड में नहीं मिल रहीं, जिससे सरकारी भुगतान और पारदर्शिता पर सवाल उठे हैं।

MP News: मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण की बड़ी योजना राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत बनाए गए स्वसहायता समूहों में चौंकाने वाली गड़बड़ी सामने आई है। 2024-25 तक जहां कुल महिलाएं 62 लाख थीं और समूहों की संख्या 5,लाख 4,213 थी। वहीं आधार लिंक होने के बाद समूह की यह संख्या घटकर 4 लाख 63,361 रह गई। यानि कि 40 हजार समूह रिकॉर्ड से गायब हो गए हैं, जिनसे करीब 6 लाख महिलाएं जुड़ी हुई थीं।

सबसे ज्यादा राजगढ़, विदिशा और रायसेन में गड़बड़ी

इन गायब समूहों में सबसे ज्यादा प्रभाव राजगढ़ जिले में देखा गया, जहां 7 हजार समूहों से जुड़ी 40 हजार महिलाएं लापता हैं। विदिशा में 2,500 समूहों की 20 हजार महिलाएं और रायसेन में 1,500 समूहों से जुड़ी 18 हजार महिलाओं का रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है।

हर साल इतने स्वसहायता समूह बने

वर्षबनाए गए समूह
2012-20202,81,601
2020-2140,647
2021-2239,177
2022-2374,778
2023-2466,967
2024-251,043
कुल5,04,213

सरकार की सफाई- महिलाएं सक्रिय नहीं थीं

राष्ट्रीय आजीविका मिशन की सीईओ हर्षिका सिंह का कहना है कि ये महिलाएं इनएक्टिव यानी निष्क्रिय थीं, और जब खातों को आधार से जोड़ा गया तो डेटा मिसमैच हुआ। यही कारण है कि आंकड़ों में अचानक गिरावट आई है।

ग्रामीण आजीविका मिशन को पिछले 5 सालों में मिला बजट

वर्षस्वीकृत राशि (₹ करोड़)खर्च (₹ करोड़)
2020-21411.96383.68
2021-22512.65391.30
2022-23610.58595.01
2023-24610.58621.01
2024-25495.54304.83

हर साल 115 करोड़ की राशि कहां जा रही थी?

इन समूहों को हर साल औसतन 115 करोड़ रुपये का भुगतान होता था। यह भुगतान रिवॉल्विंग फंड और कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड के तहत होता है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले चार साल में करीब 460 करोड़ रुपये का भुगतान इन समूहों को हुआ है। अब सवाल है कि जब ये महिलाएं थीं ही नहीं, तो ये राशि किसके खातों में गई?

यह भी पढ़ें...आजीविका मिशन में गड़बड़ी: इकबाल सिंह बैंस के करीबी रिटायर्ड IFS बेलवाल के खिलाफ EOW में केस दर्ज

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • महिला सशक्तिकरण
  • आजीविका मिशन
  • ग्रामीण आजीविका मिशन
  • आधार लिंक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग