भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश, शुजालपुर में आंधी से पलटी बस, 5 यात्री घायल

Sandeep Kumar | Published:
Share
madhya-pradesh-storm-rain
madhya-pradesh-storm-rain

एमपी में मई के अंतिम सप्ताह में मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया है। कहीं रिमझिम बारिश तो कहीं तेज हवाओं के साथ झमाझम पानी गिरा। भोपाल में शाम 5 बजे के आसपास बूंदाबांदी शुरू हो गई...

MP News: मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश झमाझम बारिश देखने को मिली। कुछ जगहों पर आंधी की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। भोपाल में शाम 5 बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई और देखते ही देखते कई इलाकों में तेज बारिश हो गई। कई जगहों पर आंधी के साथ बिजली चमक रही है। देवास में सुबह से रिमझिम और तेज बारिश हो रही है। वहीं शुजालपुर-पचोर नेशनल हाईवे पर तेज आंधी के चलते बस पलट गई, जिसमें 5 यात्री घायल हो गए।

भोपाल में बारिश

बारिश के साथ आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों को दिन में ही वाहनों की हेडलाइट जलानी पड़ी। बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा, जिससे कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी।

ये खबर भी पढ़िए... खंडवा गैंगरेप: पोस्टमार्टम में सामने आई दरिंदगी, 6 फीट तक बाहर थी प्राइवेट पार्ट से आंतें

इंदौर, उज्जैन और देवास में तेज चली तेज हवा

इंदौर, उज्जैन और देवास में भी मौसम ने अचानक करवट ली। देवास में सुबह से रुक-रुककर बारिश होती रही। कई स्थानों पर आंधी इतनी तेज थी कि पेड़ और होर्डिंग्स हिलते दिखाई दिए। बैतूल के मुलताई, छिंदवाड़ा और राजगढ़ के ब्यावरा क्षेत्र में भी आंधी के साथ तेज बारिश हुई।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर लोकायुक्त में IAS हर्षिका सिंह और IAS दिव्यांक सिंह पर जांच के लिए प्रकरण दर्ज

ये खबर भी पढ़िए... 16.77 करोड़ GST चोरी मामला: गोयल की जमानत पर फैसला सुरक्षित

शुजालपुर में बस पलटी

शुजालपुर-पचोर नेशनल हाईवे पर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बड़ा हादसा हो गया। चित्तौड़ा गांव के पास एक यात्री बस अचानक तेज हवा में असंतुलित होकर पलट गई। यह बस कुरावर से शुजालपुर जा रही थी और तलेन होकर आ रही थी। बस में 15 यात्री सवार थे, जिनमें से पांच को चोटें आई हैं।

ये खबर भी पढ़िए... एमपी में अधिकारियों को करना होगा 2 साल का कोर्स, मिलेगी डिग्री, खुद उठाना होगा खर्च

बैतूल-छिंदवाड़ा में भी तेज बारिश

बैतूल के मुलताई क्षेत्र और छिंदवाड़ा जिले में भी तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। राजगढ़ के ब्यावरा में लोगों को बिजली और नेटवर्क की समस्या का सामना करना पड़ा। खेतों में काम कर रहे किसान और मजदूरों को सुरक्षित स्थानों पर भागना पड़ा।

NOTE - अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • MP News
  • इंदौर
  • भोपाल
  • छिंदवाड़ा
  • मध्य प्रदेश
  • बैतूल
  • शुजालपुर
  • बारिश
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर