यशवंत क्लब ने जिस भवन के लिए सदस्यता देकर जुटाए 25 करोड़, वही नगर निगम के नियमों में उलझा
Sanjay Gupta | Aug 19, 2025, 11:35 IST
yashwant-club-building-issues-indore
इंदौर के यशवंत क्लब ने 25 करोड़ रुपए की राशि जुटाकर नए भवन के निर्माण के लिए आवेदन किया था। लेकिन नगर निगम के नियमों में यह प्रक्रिया उलझकर गई है।
इंदौर का प्रतिष्ठित यशवंत क्लब ने हाल ही में सौ नए सदस्य बनाने और इससे 25 करोड़ जुटाने की प्रक्रिया की है। मंशा है कि इससे क्लब में एक नया भवन बनाया जाए। लेकिन इसी नए भवन के आवेदन करने से क्लब दोतरफा उलझ गया है। इसी आवेदन को लेकर व एक अन्य राजस्व संबंधी शिकायत को लेकर हाल ही में नगर निगम की भवन शाखा ने इसकी जांच की थी। इसके बाद नया भवन तो उलझा ही, वहीं पुराने भवन में भी खामियां निकल आई हैं।
ये खबर भी पढ़िए...यशवंत क्लब की नगर निगम ने की नपती, नई बिल्डिंग की मंजूरी उलझ गई
जुपिटर हॉस्पिटल प्रोजेक्ट्स प्रा. लि. के डायरेक्टर राजेश कासलीवाल की याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। हाईकोर्ट में निगम ने बताया कि इस संबंध में पहले ही निगम में प्रस्ताव पास है कि बिना टैक्स ड्यू क्लियर किए नक्शा पास नहीं होगा और इसी के तहत सॉफ्टवेयर में भी प्रावधान है।
जस्टिस सुबोध अभ्यंकर ने सभी पक्ष सुनने के बाद याचिका खारिज कर दी। साथ ही आदेश में लिखा कि पोर्टल में तकनीकी त्रुटि के कारण टैक्स जीरो बताया था, जो बाद में दूर कर ली गई। याचिकाकर्ता को सब साफ है कि कितना टैक्स देय है, इसलिए याचिका खारिज की जाती है।
हालांकि यदि याचिकाकर्ता कानून के तहत बकाया टैक्स राशि भरता है या अपील समिति के सामने अपील कर भुगतान करता है तो नगर निगम बिना देरी के भवन अनुज्ञा का आवेदन मंजूर करेगा और शीघ्रता से कार्यवाही करेगा।
ये खबर भी पढ़िए...यशवंत क्लब में कॉर्पोरेट मेंबर की सदस्यता को लेकर विवाद, इन 23 बड़ी कंपनियों के सदस्यता खत्म करने की मांग
ये खबर भी पढ़िए...Yashwant Club के कार्ड रूम में रुपए के साथ हो रहा रमी का खेल, सदस्य का आरोप- यह जुआ एक्ट में आएगा
मप्र शासन के भवन अनुज्ञा सॉफ्टवेयर एपीबीएएस-2 में प्रावधान है कि यदि किसी पर संपत्तिकर बकाया है तो इसकी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी, यानी उनके पास संपत्तिकर बकाया नहीं ऐसा सर्टिफिकेट लगाना होगा। इसमें राहत देने के लिए निगम ने भोपाल विभाग में पत्र भी लिखा था, जहां से साफ लिखा आ गया कि इस तरह का कोई प्रावधान नहीं है।
ये खबर भी पढ़िए...Yashwant Club में मैनेजिंग कमेटी चुनाव की 1 साल पहले बिछी बिसात, विरोधियों के लिए टोनी, गोरानी ने चली चाल
उधर राजस्व संबंधी भी शिकायत नगर निगम को हुई थी कि क्लब द्वारा अधिक निर्माण किया गया है और वह संपत्तिकर, राजस्व की चोरी कर रहा है। इसकी जांच में आया कि मुख्य भवन की निगम से मंजूरी केवल ग्राउंड फ्लोर की है, लेकिन मौके पर जी प्लस टू का निर्माण हुआ है।
वहीं कुछ जगह पर नक्शे के विपरीत भी निर्माण पाया गया है। अब अवैध निर्माण को लेकर भी क्लब को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। वहीं क्लब मैनेजमेंट का कहना है कि कोई भी अवैध निर्माण नहीं है और हम इस बारे में निगम में अपना पक्ष रखेंगे और दस्तावेज भी देंगे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
इंदौर का यशवंत क्लब | इंदौर यशवंत क्लब मामला | एमपी हाईकोर्ट | इंदौर न्यूज | MP News
नए भवन की मंजूरी बिना टैक्स भरे नहीं मिल सकती
यशवंत क्लब ने नए भवन की मंजूरी के लिए निगम में आवेदन किया था। इसके लिए नगर निगम ने मौके पर जांच की थी। लेकिन इसमें विवाद दूसरा है। दरअसल यशवंत क्लब और नगर निगम इंदौर के बीच में लंबे समय से संपत्तिकर को लेकर हाईकोर्ट में कानूनी लड़ाई चल रही है और टैक्स बकाया है। वहीं निगम के पोर्टल में जब तक पूरा बकाया टैक्स नहीं भर जाता है, पोर्टल इसमें मंजूरी देता ही नहीं है। यही केस जुपिटर हॉस्पिटल को लेकर हुआ था। अब इस मामले में क्लब ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें कोर्ट ने सभी पक्षकारों को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
जुपिटर हॉस्पिटल में यह हुआ था हाईकोर्ट आदेश
जस्टिस सुबोध अभ्यंकर ने सभी पक्ष सुनने के बाद याचिका खारिज कर दी। साथ ही आदेश में लिखा कि पोर्टल में तकनीकी त्रुटि के कारण टैक्स जीरो बताया था, जो बाद में दूर कर ली गई। याचिकाकर्ता को सब साफ है कि कितना टैक्स देय है, इसलिए याचिका खारिज की जाती है।
हालांकि यदि याचिकाकर्ता कानून के तहत बकाया टैक्स राशि भरता है या अपील समिति के सामने अपील कर भुगतान करता है तो नगर निगम बिना देरी के भवन अनुज्ञा का आवेदन मंजूर करेगा और शीघ्रता से कार्यवाही करेगा।
ये खबर भी पढ़िए...यशवंत क्लब में कॉर्पोरेट मेंबर की सदस्यता को लेकर विवाद, इन 23 बड़ी कंपनियों के सदस्यता खत्म करने की मांग
इंदौर के यशवंत क्लब मामले को एक नजर में समझें...
|
सॉफ्टवेयर में यह है प्रावधान
ये खबर भी पढ़िए...Yashwant Club में मैनेजिंग कमेटी चुनाव की 1 साल पहले बिछी बिसात, विरोधियों के लिए टोनी, गोरानी ने चली चाल
उधर पुराने भवन में अधिक निर्माण में घिर गया क्लब
वहीं कुछ जगह पर नक्शे के विपरीत भी निर्माण पाया गया है। अब अवैध निर्माण को लेकर भी क्लब को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। वहीं क्लब मैनेजमेंट का कहना है कि कोई भी अवैध निर्माण नहीं है और हम इस बारे में निगम में अपना पक्ष रखेंगे और दस्तावेज भी देंगे।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स औरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
इंदौर का यशवंत क्लब | इंदौर यशवंत क्लब मामला | एमपी हाईकोर्ट | इंदौर न्यूज | MP News
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari