MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sanjay Dhiman | Mar 11, 2026, 22:08 IST
Share
mp top news  (28)
Photograph: (the sootr)

नमस्कार, इंदौर में आईएएस वंदना वैद्य के फार्महाउस में चल रहा था जुआ, पुलिस ने छापा मार 18 जुआरी पकड़े, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पुत्री का निधन। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

एमपी टॉप न्यूज

इंदौर में आईएएस वंदना वैद्य के फार्महाउस में चल रहा था जुआ, पुलिस ने छापा मार 18 जुआरी पकड़े

INDORE. महू के मानपुर थाना एरिया में बुधवार, 11 मार्च को सुबह जुआ की खबर मिलने पर पुलिस ने दबिश दी। यह दबिश अवलीपुरा स्थित फार्म हाउस पर दी गई। यहां पर 18 जुआरियों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए पकड़ा गया है। यह फार्महाउस आईएएस वंदना वैद्य और उनके पति अंबरीश वैद्य के नाम पर है। आईएएस वंदना वैद्य वर्तमान में वित्त विकास निगम इंदौर की एमडी है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पुत्री का निधन, आज शाम को होगा अंतिम संस्कार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल का आज, बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। सुरभि के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा दुख व्यक्त किया गया है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में बिजली बिल बकायेदारों को राहत : ‘समाधान योजना’ की डेडलाइन अब 31 मार्च 2026 तक बढ़ी

BHOPAL.मध्य प्रदेश सरकार ने बिजली बिल के पुराने बकायेदारों को राहत देने के लिए चल रही समाधान योजना की समय सीमा बढ़ा दी है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के मुताबिक योजना का दूसरा और अंतिम चरण अब 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगा। पहले इसकी आखिरी तारीख 28 फरवरी 2026 तय थी। सरकार का दावा है कि लाखों उपभोक्ताओं को इससे राहत...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दतिया में भीम आर्मी-असपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल

Datia. बुधवार को दतिया जिले में गोराघाट के सिंध पुल के पास एक बड़ी घटना हुई, जब आजाद समाज पार्टी (ASP) और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति के संकल्प यात्रा निकाली। प्रशासन ने पहले ही इस यात्रा की अनुमति रद्द कर दी थी, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल के कारोबारी राजेश शर्मा को दी क्लीन चिट, EOW की FIR रद्द

BHOPAL. भोपाल के कारोबारी राजेश शर्मा की कंपनी ट्राइडेंट मल्टीवेंचर्स को सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ी कानूनी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने कंपनी और उसके पार्टनर्स के खिलाफ दायर FIR को खारिज करते हुए, जांच एजेंसी ईओडब्ल्यू और शिकायतकर्ता की याचिकाओं को खारिज कर दिया।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दिल्ली में सीएम मोहन यादव के कई अहम कार्यक्रम, मंत्रियों संग बजट-योजनाओं पर होगी चर्चा

BHOPAL. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली पहुंच चुके हैं। अपने इस दौरे में वे केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। एक न्यायाधीश की बेटी की शादी में भी शामिल होंगे। गुरुवार को वे प्रदेश के चार मंत्रियों और अफसरों के साथ कृषि, ग्रामीण विकास, जल शक्ति और वित्त मंत्रालय के केंद्रीय मंत्रियों से बैठक करेंगे। बैठक में मध्य प्रदेश के लिए बजट और विकास योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

नेहा जैन की हाईकोर्ट में बड़ी जीत: हटाने का सरकारी आदेश रद्द, देवरी नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बहाली

Jabalpur/Sagar. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर पीठ ने सागर जिले की देवरी नगर पालिका की राजनीति से जुड़े चर्चित मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने राज्य सरकार द्वारा जारी उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसके तहत निर्वाचित अध्यक्ष नेहा जैन को पद से हटा दिया गया था।

अदालत ने कहा कि किसी चुने हुए जनप्रतिनिधि को...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भाजपा संगठन पर ‘दोहरी नीति’ के आरोप : छोटे कार्यकर्ता पर कार्रवाई, बड़े नेताओं पर खामोशी क्यों?

BHOPAL.मध्यप्रदेश भाजपा संगठन एक ओर अनुशासन की सख्त नीति का दावा करता है, लेकिन हाल के कुछ घटनाक्रमों ने इस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कई मामलों में देखा गया है कि जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं पर तो तुरंत कार्रवाई हो जाती है, जबकि बड़े और प्रभावशाली नेताओं के विवादित बयानों या गतिविधियों पर संगठन की प्रतिक्रिया बेहद नरम दिखाई देती है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दिग्विजय वाली राज्यसभा सीट पर जंग: कांग्रेस के 6 विधायकों का गणित बिगाड़ सकता है खेल

BHOPAL. मध्य प्रदेश में आगामी 19 जून को राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं। वर्तमान में इनमें से दो सीटों पर भाजपा के डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी और जॉर्ज कुरियन का कब्जा है, जबकि तीसरी सीट कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के पास है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

देश में इंदौर, भोपाल सहित 46 शहरों के 62 रेस्टोरेंट में IT सर्वे में मिली 408 करोड़ की टैक्स चोरी, आयकर विभाग की चेतावनी

INDORE. आयकर विभाग के रडार पर देश भर के होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे आ गए हैं। हाल ही में आयकर विभाग ने देश में 22 राज्यों के 46 शहरोें के 62 रेस्टोरेंट्स का आयकर सर्वे किया है। इसमें चौंकाने वाली 408 करोड़ की टैक्स चोरी सामने आई है। इसमें इंदौर के नानकसर ढाबा कृपा के साथ...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • सुप्रीम कोर्ट
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
  • दिग्विजय सिंह
  • आयकर विभाग
  • समाधान योजना
  • आईएएस वंदना वैद्य
  • एमपी टॉप न्यूज
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग