एमपी का 9वां टाइगर रिजर्व जहां इंसानों और बाघों के बीच खड़ी है सिर्फ एक दीवार

Rohit Sahu | Mar 10, 2025, 08:20 IST
Share
tiger reserve mp
tiger reserve mp

मध्य प्रदेश को एक और टाइगर रिजर्व की सौगात मिलने जा रही है। प्रदेश के 9वें और देश के 58वें टाइगर रिजर्व, माधव टाइगर रिजर्व (Madhav Tiger Reserve) का सोमवार शाम 4 बजे उद्घाटन किया जाएगा।

मध्य प्रदेश को एक और टाइगर रिजर्व की सौगात मिलने जा रही है। प्रदेश के 9वें और देश के 58वें टाइगर रिजर्व, माधव टाइगर रिजर्व (Madhav Tiger Reserve) का सोमवार शाम 4 बजे उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहेंगे। इस टाइगर रिजर्व में फिलहाल बाघों की संख्या पांच है। जिनमें दो शावक भी शामिल हैं। उद्घाटन के दौरान एक मादा बाघिन को यहां छोड़ा जाएगा।

एमपी को हासिल है टाइगर स्टेट का दर्जा

मध्य प्रदेश देश में सबसे अधिक टाइगर रिजर्व वाला राज्य बन गया है। यहां अब कुल 9 टाइगर रिजर्व हैं, जिनमें कुल 750 बाघ हैं। इसके बाद महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है, जहां 6 टाइगर रिजर्व हैं।

बाघ इंसानों के बीच सिर्फ दीवार का फासला

टाइगर और इंसानों के बीच दीवार मात्र का फासला है। हालांकि यह दीवार काफी मजबूत और ऊंची है। टाइगर रिजर्व 13.5 किमी लंबी, 8 फीट ऊंची दीवार से घिरा होने और शहरी इलाके से सटा होने से यह और खास हो जाता है। यहां रिजर्व के भीतर कई ऐतिहासिक भवन व पक्षी विहार भी हैं।

यह भी पढ़ें: एमपी का 9वां टाइगर रिजर्व बना माधव राष्ट्रीय उद्यान, 10 मार्च को छोड़े जाएंगे दो बाघ

माधव टाइगर रिजर्व की खासियत

mp tiger reserve
mp tiger reserve

माधव टाइगर रिजर्व भारत का पहला ऐसा टाइगर रिजर्व है, जिसमें रामसर साइट भी शामिल है। यहां स्थित सांख्य सागर (Chandpatha Lake) को 2022 में अंतरराष्ट्रीय महत्व की जल संरचना घोषित किया गया था। यह रिजर्व 1651.38 वर्ग किमी में फैला है, जिसमें 375.28 वर्ग किमी का कोर एरिया और 1276.15 वर्ग किमी का बफर एरिया शामिल है। यहां वन्यजीवों के साथ-साथ ऐतिहासिक भवन और पक्षी विहार (Bird Sanctuary) भी हैं, जो इसे पर्यटकों और इतिहास प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाते हैं।

यह भी पढ़ें: माधव राष्ट्रीय उद्यान बना देश का 58वां टाइगर रिजर्व, PM मोदी ने की सराहना

भोपाल में इंसानों के बीच दिखते हैं टाइगर

मध्य प्रदेश के कुछ Tiger Reserve ऐसे हैं, जहां बाघ अक्सर इंसानों के करीब आ जाते हैं। भोपाल के पास मौजूद रातापानी Tiger Reserve से भी कई बार बाघ भोपाल शहर तक पहुंच जाते हैं। कलियासोत रोड, कोलार रोड, मैनिट कॉलेज और जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी में कई बार बाघ देखे जा चुके हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • शिवपुरी
  • tiger
  • MP Tiger Reserve
  • टाइगर रिजर्व
  • MP Tiger State
  • madhya pradesh samachar
  • mp tiger reserves
  • माधव टाइगर रिजर्व
  • madhav tiger reserve
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज