ये कैसी मध्याह्न भोजन योजना, छात्रों को खाने में मिले खीर-पूरी की जगह सेव परमल
Amresh Kushwaha | Jul 16, 2025, 17:54 IST
madhyan-bhojan-sev-paramal-mid-day-meal
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना में खीर-पूरी की जगह सेव परमल दिया गया। वहीं इसका वीडियो वायरल होने के बाद सीईओ ने नोटिस जारी किया है।
रतलाम@अमीन हुसैन
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक सरकारी स्कूल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शासकीय प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना (midday meal scheme) के तहत बच्चों को दिए गए खाने में बड़ा बदलाव देखने को मिला। मंगलवार को बच्चों को खीर-पूरी (kheer-poori) के स्थान पर सेव परमल (sev perma) दिया गया, जो निर्धारित मेनू के अनुरूप नहीं था।
यह घटनाक्रम वायरल वीडियो के रूप में सामने आया, जिसने पूरे मामले को तूल दे दिया। इस पर जिला पंचायत सीईओ ने कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा है।
ये खबर भी पढ़िए...MP के स्कूलों में शिक्षा की लड़ाई, बिना बिजली और शिक्षक के कैसे होगी पढ़ाई
जारी किए
वीडियो वायरल होने के बाद, रतलाम जिला पंचायत के सीईओ (CEO) ने मामले को गंभीरता से लिया। साथ ही स्कूल प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया। सीईओ ने इस पर तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही, उन्होंने स्कूल के प्रधानाध्यापक और संबंधित स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष तथा सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
ये खबर भी पढ़िए...काजू घोटाले के बाद बिरयानी-रसगुल्ले का शॉकिंग घोटाला, सीएम राइज स्कूल में ऐसे हुआ पूरा खेल
जिला पंचायत के सीईओ ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की है। उन्होंने सहायक कार्यक्रम समन्वयक विवेक नागर, विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक भूपेंद्र सिंह सिसोदिया, और शा.प्रा. वि. लालगुवाड़ी की प्रधानाध्यापक श्रीमती विजया मैड़ा के अलावा समूह के अध्यक्ष और सचिव को भी तुरंत कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन सभी से तीन दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। यदि संतोषजनक उत्तर नहीं मिला, तो मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1965 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी, इस आशय की चेतावनी भी दी गई है।
मध्य प्रदेश शासन (Madhya Pradesh government) के आदेशों के अनुसार, प्रत्येक मंगलवार को छात्रों को खीर-पूरी देना अनिवार्य है, लेकिन इस आदेश का उल्लंघन क्यों किया गया? यह सवाल अब बड़ी बहस का हिस्सा बन चुका है। शासकीय प्राथमिक विद्यालय लालगुवाड़ी में जब यह घटना हुई, तो यह सवाल उठना स्वाभाविक था कि क्या यह लापरवाही थी या जानबूझकर ऐसा किया गया?
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
Ratlam district | MP News | MP मिड डे मील घोटाला
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक सरकारी स्कूल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शासकीय प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना (midday meal scheme) के तहत बच्चों को दिए गए खाने में बड़ा बदलाव देखने को मिला। मंगलवार को बच्चों को खीर-पूरी (kheer-poori) के स्थान पर सेव परमल (sev perma) दिया गया, जो निर्धारित मेनू के अनुरूप नहीं था।
यह घटनाक्रम वायरल वीडियो के रूप में सामने आया, जिसने पूरे मामले को तूल दे दिया। इस पर जिला पंचायत सीईओ ने कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा है।
ये खबर भी पढ़िए...MP के स्कूलों में शिक्षा की लड़ाई, बिना बिजली और शिक्षक के कैसे होगी पढ़ाई
वायरल वीडियो ने खड़ा किया हंगामा
रातों-रात वायरल हुआ वीडियो इस बात का गवाह है कि ग्राम पंचायत लालगुवाड़ी स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय (government primary school) में बच्चों को क्या दिया गया था। वीडियो में बच्चों की थालियों में खीर-पूरी के बजाय सेव और मुट्ठीभर परमल नजर आ रहे थे। कुछ बच्चों को तो अपनी हथेली में भी परमल के कुछ दाने पकड़ा दिए गए थे। इस घटना ने सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
जारी किए नोटिस ...
वीडियो वायरल होने के बाद, रतलाम जिला पंचायत के सीईओ (CEO) ने मामले को गंभीरता से लिया। साथ ही स्कूल प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया। सीईओ ने इस पर तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही, उन्होंने स्कूल के प्रधानाध्यापक और संबंधित स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष तथा सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
मध्याह्न भोजन योजना में लापरवाही, एक नजर में...
|
सीईओ ने दिया कारण बताओ नोटिस
छात्रों को क्यों नहीं मिली खीर-पूरी?
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
Ratlam district | MP News | MP मिड डे मील घोटाला
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman