नवरात्रि की सप्तमी तिथि को बाबा महाकाल ने दिया मां महाकाली स्वरूप में दर्शन, जय महाकाल से गूंजी महाकाल नगरी

Kaushiki | Sept 29, 2025, 08:55 IST
Share
mahakal-bhasma-aarti-sringar-monday-darshan
mahakal-bhasma-aarti-sringar-monday-darshan

उज्जैन में सोमवार भस्म आरती दर्शन के दौरान भगवान महाकाल का मां महाकाली स्वरूप में अद्भुत श्रृंगार किया गया। इस दिव्य आयोजन में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

बाबा महाकालभस्म आरती: उज्जैन विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में हर दिन होने वाली भस्म आरती अपने आप में अद्भुत और आलौकिक होती है, लेकिन सोमवार के दिन इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। आज आश्विन माह, शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया, जिसने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

fef90113-89ba-4a8b-8e7d-2cea2a539d6c_1759112713-200205
fef90113-89ba-4a8b-8e7d-2cea2a539d6c_1759112713-200205

तड़के 4 बजे खुले मंदिर के कपाट

सोमवार तड़के ठीक 4 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही मंदिर परिसर 'जय महाकाल' के उद्घोष से गूंज उठा। मंदिर के पंडे-पुजारियों ने सबसे पहले गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विधिवत पूजन किया।

इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया जिसके बाद पंचामृत पूजन किया गया। इस पूजन में दूध, दही, घी, शकर और फलों के रस के मिश्रण से बने पंचामृत से ज्योतिर्लिंग का अभिषेक किया गया। यह धार्मिक क्रिया न सिर्फ भगवान को शीतलता प्रदान करती है, बल्कि भक्तों के मन को भी शांति देती है।

महाकाल का अलौकिक श्रृंगार

आज के सोमवार भस्म आरती दर्शन की सबसे खास बात रही भगवान का मां महाकाली स्वरूप में श्रृंगार हुआ। पंडे-पुजारियों ने भगवान महाकाल को आभूषण अर्पित कर उन्हें मां महाकाली का दिव्य रूप दिया।

श्रृंगार से पूर्व, प्रथम घंटाल बजाकर भगवान का ध्यान करते हुए मंत्रोच्चार के साथ 'हरिओम' का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद, भांग और चंदन का लेप लगाकर भगवान के मस्तक का श्रृंगार किया गया। यह लेप महाकाल को एक विशेष शीतलता और मनमोहक रूप प्रदान करता है।

65e28d00-28a0-403a-8b17-ddbb42787800_1759112723-386709
65e28d00-28a0-403a-8b17-ddbb42787800_1759112723-386709

भस्म आरती की निराकार से साकार यात्रा

श्रृंगार पूरा होने के बाद, ज्योतिर्लिंग को एक कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई। यह भस्म महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से अर्पित की जाती है।

मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद, भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं, जो इस आरती को विश्व प्रसिद्ध बनाता है। इस दिव्य भस्म आरती में देश-विदेश से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

ये खबर भी पढ़ें...

1 अक्टूबर को बन रहे दो बड़े शुभ योग, जानिए मां सिद्धिदात्री की पूजा विधि और कन्या पूजन का सही समय

29 या 30 सितंबर कब है महाअष्टमी 2025, जानें कन्या पूजन और हवन का सही मुहूर्त

दशहरा 2025: 1 या 2 अक्टूबर कब मनाया जाएगा असत्य पर सत्य की विजय का पर्व, जानें सही तिथि और समय

नवरात्रि का सातवां दिन: काल को भी नियंत्रित करती हैं मां कालरात्रि, जानें शुभंकरी स्वरूप की पूजा विधि और विशेष मंत्र

Tags:
  • उज्जैन
  • भस्म आरती
  • महाकालेश्वर मंदिर
  • बाबा महाकाल
  • बाबा महाकालभस्म आरती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि