14 जुलाई को निकलेगी महाकाल की पहली सवारी, भक्तों को होंगे मनमहेश रूप के दर्शन
The Sootr | Jul 13, 2025, 19:02 IST
Photograph: (The Sootr)
14 जुलाई को भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी श्री मनमहेश स्वरूप में नगर भ्रमण पर निकलेगी। सवारी से पहले मंदिर में भगवान श्री मनमहेश का विधिवत पूजन होगा। इस यात्रा के दौरान महाकालेश्वर अपनी प्रजा का हाल जानेंगे।
राम सिंह चौहान@UJJAIN
12 ज्योतिर्लिंगों में से एक दक्षिणमुखी भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी 14 जुलाई को निकलेगी। इस दिन भगवान श्री महाकालेश्वर को श्री मनमहेश का रूप दिया जाएगा। मनमहेश स्वरूप में महाकालेश्वर पालकी में विराजित होंगे। वे नगर भ्रमण पर निकलकर अपनी प्रजा का हाल जानेंगे।
उसके बाद सवारी परंपरागत मार्ग महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कहारवाडी से होती हुई रामघाट पहुंचेगी। जहां मां क्षिप्रा नदी के जल से भगवान का अभिषेक और पूजन-अर्चन किया जाएगा।
इसके बाद सवारी रामानुजकोट, मोढ की धर्मशाला, कार्तिक चौक खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी बाजार से होती हुई पुन: श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें...
महाकाल की सवारी को मिलेगी नई थीम, श्रावण में रोज दो घंटे शिव स्तुति से गूंजेगा उज्जैन
बाबा महाकाल की सवारी में दिखेगा नया रूप, हर सोमवार बदलेगी थीम, दर्शन व्यवस्था में भी बदलाव
MP News: सावन के पहले दिन त्रिपुंड और त्रिनेत्र से सजे बाबा महाकाल, देखिए खास तस्वीरें
उज्जैन महाकाल सवारी के चलते स्कूल टाइमिंग में बदलाव, कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने किया विरोध
श्री महाकालेश्वर भगवान की सवारी का सजीव प्रसारण मंदिर प्रबंध समिति के फेसबुक पेज पर व सवारी के दौरान चलित रथ में एलईडी के माध्यम से सवारी मार्ग में दर्शन हेतु खड़े श्रद्धालुओं को सजीव दर्शन की व्यवस्था की गई है। इस चलित रथ की विशेषता यह है कि इसमें लाइव बॉक्स रहेगा जिससे लाइव प्रसारण निर्बाध रूप से होगा।
सवारी के दौरान दुकानदारों से अपील की गई है कि सवारी मार्ग में सड़क की ओर दुकानदार भट्टी चालू न रखें और न ही तेल का कड़ाव रखें। इसके साथ ही श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि दर्शनार्थी सवारी में उल्टी दिशा में न चलें। साथ ही साथ सवारी निकलने तक अपने स्थान पर खड़े रहें।
दर्शनार्थी गलियों में वाहन न रखें। श्रद्धालु सवारी के दौरान सिक्के, नारियल, केले, फल आदि न फेंकें। सवारी के बीच में प्रसाद और चित्र ना बांटें। इसके अलावा पालकी के आसपास अनावश्यक संख्या में लोग न रहें।
मंदिर के मुख्य द्वार से राजाधिराज महाकाल की पालकी नगर भ्रमण के लिए निकलेगी। केवल पारंपरिक नौ भजन मंडलियां व झांझ डमरू दल को सवारी में शामिल किया जाएगा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
12 ज्योतिर्लिंगों में से एक दक्षिणमुखी भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी 14 जुलाई को निकलेगी। इस दिन भगवान श्री महाकालेश्वर को श्री मनमहेश का रूप दिया जाएगा। मनमहेश स्वरूप में महाकालेश्वर पालकी में विराजित होंगे। वे नगर भ्रमण पर निकलकर अपनी प्रजा का हाल जानेंगे।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशि़क ने बताया कि श्री महाकालेश्वर भगवान की सवारी निकलने के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में भगवान श्री मनमहेश का विधिवत पूजन-अर्चन होगा। उसके बाद भगवान श्री मनमहेश रजत पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा पालकी में विराजित भगवान को सलामी दी जाएगी।
इन रास्तों से होकर गुजरेगी सवारी
इसके बाद सवारी रामानुजकोट, मोढ की धर्मशाला, कार्तिक चौक खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी बाजार से होती हुई पुन: श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें...
महाकाल की सवारी को मिलेगी नई थीम, श्रावण में रोज दो घंटे शिव स्तुति से गूंजेगा उज्जैन
बाबा महाकाल की सवारी में दिखेगा नया रूप, हर सोमवार बदलेगी थीम, दर्शन व्यवस्था में भी बदलाव
MP News: सावन के पहले दिन त्रिपुंड और त्रिनेत्र से सजे बाबा महाकाल, देखिए खास तस्वीरें
उज्जैन महाकाल सवारी के चलते स्कूल टाइमिंग में बदलाव, कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने किया विरोध
महाकाल की सवारी से जुड़ी ये बातें जानना है जरूरीमहाकालेश्वर की सवारी और नगर भ्रमण: 14 जुलाई को श्री महाकालेश्वर की सवारी पहले सोमवार को भगवान श्री महाकालेश्वर श्री मनमहेश के रूप में पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगी। इस दौरान भगवान का पूजन और अर्चन मंदिर के सभामंडप में किया जाएगा।सवारी मार्ग और पूजा: सवारी महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, रामघाट आदि प्रमुख रास्तों से होती हुई भगवान का अभिषेक और पूजन मां क्षिप्रा नदी के जल से रामघाट पर होगा। सवारी बाद में कई प्रमुख स्थलों से होकर मंदिर लौटेगी। लाइव दर्शन की व्यवस्था: सवारी का सजीव प्रसारण मंदिर के फेसबुक पेज पर और चलित रथ में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से श्रद्धालुओं को देखने के लिए उपलब्ध होगा, जिससे घर बैठे भी लोग दर्शन कर सकेंगे। श्रद्धालुओं और दुकानदारों के लिए अपील: श्रद्धालुओं से सवारी के दौरान गलियों में वाहन न रखने, उल्टी दिशा में न चलने और प्रसाद व चित्र बांटने से बचने की अपील की गई है। दुकानदारों से भी सवारी मार्ग में खतरनाक चीजें जैसे तेल का कड़ाव रखने से मना किया गया है। |
घर बैठे भी हो सकेंगे लाइव दर्शन
श्रद्धालुओं और दुकानदारों से की गई है ये अपील
दर्शनार्थी गलियों में वाहन न रखें। श्रद्धालु सवारी के दौरान सिक्के, नारियल, केले, फल आदि न फेंकें। सवारी के बीच में प्रसाद और चित्र ना बांटें। इसके अलावा पालकी के आसपास अनावश्यक संख्या में लोग न रहें।
ये होंगे शामिल
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari