महाकाल लोक की शोभा बढ़ाएंगी 88 नई कांसे और सैंडस्टोन की मूर्तियां, बढ़ेगी लोक की भव्यता
Kaushiki | May 29, 2025, 13:26 IST
MAHAKAAAL1
उज्जैन के महाकाल लोक में सप्त ऋषि की पुरानी मूर्तियां टूटने के बाद 88 नई कांसे और सैंडस्टोन की मूर्तियां लगाई जाएंगी। ये नई मूर्तियां हजारों साल तक टिकाऊ और सुरक्षित रहेंगी।
उज्जैन के महाकाल लोक में कुछ समय पहले सप्त ऋषि की मूर्ति टूट गई थी। इसे देखते हुए सरकार ने मूर्तियों को ठीक करने और सुरक्षित रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है।
पर्यटन विकास निगम ने 75 करोड़ रुपए के बजट से कांसे और सैंडस्टोन की कुल 88 नई मूर्तियां बनाने का प्रस्ताव रखा। पर्यवेक्षण समिति ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इन नई मूर्तियों को अगले 6 महीने से 1 साल के अंदर तैयार करके महाकाल लोक में लगाना है।
ये खबर भी पढ़ें... महाकाल मंदिर में लगेगी टंच मशीन, दान में मिले सोने की होगी जांच
गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और ओंकारेश्वर के स्टैच्यू ऑफ वननेस की तरह, महाकाल लोक की नई मूर्तियां भी कांसे से बनाई जाएंगी। कांसे पर स्थायी पतीना कोटिंग की जाएगी जिससे धातु लंबे समय तक सुरक्षित रहे।
अधिकारी बताते हैं कि कांसे की मूर्तियां 2 हजार साल तक और सैंडस्टोन की मूर्तियां लगभग 1 हजार साल तक टिकाऊ रहेंगी। सैंडस्टोन का उपयोग पहले राम मंदिर, अक्षरधाम और काशी कॉरिडोर जैसी ऐतिहासिक जगहों पर भी हुआ है।
ये खबर भी पढ़ें... महाकाल मंदिर में महिला इंफ्लुएंसर का हंगामा – वीडियो बनाने से रोका तो सुरक्षाकर्मी से भिड़ी
बता दें कि, 2022 में तेज हवा और आंधी के कारण फाइबर रीइंफोर्स्ड प्लास्टिक से बनी सप्तऋषि की मूर्तियां टूट गई थीं। अगस्त 2022 में उन्हें बदला गया था।
पुराने 10 फीट ऊंचे मूर्तियों की जगह अब 15 फीट ऊंची नई मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। नई मूर्तियों में सप्तऋषि समेत कई महत्वपूर्ण देवताओं की आकृतियां शामिल होंगी, जो सैंडस्टोन और धातु से बनी होंगी।
ये खबर भी पढ़ें... महाकाल नगरी के मुस्लिम इलाके में चला बुलडोजर, मंदिर क्षेत्र से हटाया जा रहा अतिक्रमण
महाकाल लोक में शिव के पावन प्रसंग दर्शाए जाएंगे। इसमें शिव बारात, समुद्र मंथन, शिव के विषपान, यम संहार, वीरभद्र और शरभ अवतार जैसे प्रसिद्ध धार्मिक प्रसंगों को मूर्तियों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।
शिव के यम संहार की 32 फीट ऊंची मूर्ति सबसे भव्य होगी, साथ ही परिसर में दो द्वारपाल भी होंगे। इसके अलावा, पंचमुखी हनुमान, मणिभद्र, अष्टभैरव, जल कुंड में चार शेरों की मूर्तियां और श्रीकृष्ण के योगेश्वर तथा सुदर्शन अवतार भी यहां स्थापित किए जाएंगे।
यह सभी मूर्तियां श्रद्धालुओं को गहरे धार्मिक अनुभव से जोड़ेंगी। इस परियोजना से महाकाल लोक की भव्यता और धार्मिक महत्व और बढ़ेगा, साथ ही यह श्रद्धालुओं के लिए एक खास धार्मिक अनुभव साबित होगा।
ये खबर भी पढ़ें...YouTuber ज्योति मल्होत्रा से MP पुलिस की पूछताछ, महाकाल मंदिर कनेक्शन से उठे सवाल
आंधी से महाकाल लोक को नुकसान | उज्जैन का महाकाल मंदिर | Baba Mahakal of Ujjain | baba mahakal ujjain | MP News | Madhya Pradesh | मध्यप्रदेश | मध्यप्रदेश न्यूज
पर्यटन विकास निगम ने 75 करोड़ रुपए के बजट से कांसे और सैंडस्टोन की कुल 88 नई मूर्तियां बनाने का प्रस्ताव रखा। पर्यवेक्षण समिति ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इन नई मूर्तियों को अगले 6 महीने से 1 साल के अंदर तैयार करके महाकाल लोक में लगाना है।
ये खबर भी पढ़ें... महाकाल मंदिर में लगेगी टंच मशीन, दान में मिले सोने की होगी जांच
कांसे और सैंडस्टोन का महत्व
अधिकारी बताते हैं कि कांसे की मूर्तियां 2 हजार साल तक और सैंडस्टोन की मूर्तियां लगभग 1 हजार साल तक टिकाऊ रहेंगी। सैंडस्टोन का उपयोग पहले राम मंदिर, अक्षरधाम और काशी कॉरिडोर जैसी ऐतिहासिक जगहों पर भी हुआ है।
ये खबर भी पढ़ें... महाकाल मंदिर में महिला इंफ्लुएंसर का हंगामा – वीडियो बनाने से रोका तो सुरक्षाकर्मी से भिड़ी
पिछली मूर्तियों का नुकसान
पुराने 10 फीट ऊंचे मूर्तियों की जगह अब 15 फीट ऊंची नई मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। नई मूर्तियों में सप्तऋषि समेत कई महत्वपूर्ण देवताओं की आकृतियां शामिल होंगी, जो सैंडस्टोन और धातु से बनी होंगी।
ये खबर भी पढ़ें... महाकाल नगरी के मुस्लिम इलाके में चला बुलडोजर, मंदिर क्षेत्र से हटाया जा रहा अतिक्रमण
क्या-क्या खास होगा
शिव के यम संहार की 32 फीट ऊंची मूर्ति सबसे भव्य होगी, साथ ही परिसर में दो द्वारपाल भी होंगे। इसके अलावा, पंचमुखी हनुमान, मणिभद्र, अष्टभैरव, जल कुंड में चार शेरों की मूर्तियां और श्रीकृष्ण के योगेश्वर तथा सुदर्शन अवतार भी यहां स्थापित किए जाएंगे।
यह सभी मूर्तियां श्रद्धालुओं को गहरे धार्मिक अनुभव से जोड़ेंगी। इस परियोजना से महाकाल लोक की भव्यता और धार्मिक महत्व और बढ़ेगा, साथ ही यह श्रद्धालुओं के लिए एक खास धार्मिक अनुभव साबित होगा।
ये खबर भी पढ़ें...YouTuber ज्योति मल्होत्रा से MP पुलिस की पूछताछ, महाकाल मंदिर कनेक्शन से उठे सवाल
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari