पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ ब्रज में जुटेगी महापंचायत, राधारानी पर टिप्पणी कर आ गए हैं विवादों में
Sandeep Kumar | Jun 23, 2024, 11:39 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-23T112524.374.jpg
24 जून को यह महापंचायत आयोजित की जाएगी। श्री धाम बरसाना में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। ब्रजवासी मांग कर रहे हैं कि पंडित प्रदीप मिश्रा ब्रज आएं और ब्रज में आकर राधा रानी के समक्ष माफी मांगें...
कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा राधारानी ( Radharani ) पर की गई विवादित टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ने लगा है।ब्रजवासियों का गुस्सा पंडित प्रदीप मिश्रा ( Pandit Pradeep Mishra ) पर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ब्रजवासियों ने अब बरसाना में महापंचायत जोड़ने का मन बना लिया है।
24 जून को राधारानी की नगरी बरसाना ( Barsana ) में विवादित टिप्पणी को लेकर बड़ी महापंचायत होने जा रही है। जिसमें ब्रज के साधु-संत और बृजवासी मौजूद रहेंगे। ये महापंचायत पदम श्री रमेश बाबा के सान्निध्य में होने वाली है। महापंचायत में प्रदीप मिश्रा के खिलाफ आगे किस तरह से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है।
24 जून को होने वाली इस महापंचायत में पंडित प्रदीप मिश्रा को भी निमंत्रण दिया गया है। जिसमें प्रदीप मिश्रा को बरसाना बुलाने के लिए कहा गया है, लेकिन वहीं प्रदीप मिश्रा का एक वीडियो मीडिया के माध्यम से सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि वह अभी तो ब्रज में नहीं आ सकते, क्योंकि उनके पास लगातार कथा लगी हुई है।
लगभग तीन-चार महीने बाद जैसे ही समय मिलेगा वह ब्रज में आएंगे। अब देखना यह होगा कि 24 जून को बरसाना धाम के रसमंडप गहवरवन में होने वाली महापंचायत में क्या फैसला लिया जाएगा।
कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने कहा था कि राधा जी बरसाना की नहीं, रावल की रहने वाली थीं। बरसाना में तो राधा जी के पिता की कचहरी थी, जहां वह साल भर में एक बार आती थीं, जिसको लेकर प्रेमानंद जी महाराज ने पंडित प्रदीप मिश्रा को लेकर कहा तुझे नरक से कोई नहीं बचा सकता। हमें गाली दो तो चलेगा।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
सोमवार 24 जून को होगी बैठक

महापंचायत में क्या होगा फैसला ?
24 जून को होने वाली इस महापंचायत में पंडित प्रदीप मिश्रा को भी निमंत्रण दिया गया है। जिसमें प्रदीप मिश्रा को बरसाना बुलाने के लिए कहा गया है, लेकिन वहीं प्रदीप मिश्रा का एक वीडियो मीडिया के माध्यम से सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि वह अभी तो ब्रज में नहीं आ सकते, क्योंकि उनके पास लगातार कथा लगी हुई है।
लगभग तीन-चार महीने बाद जैसे ही समय मिलेगा वह ब्रज में आएंगे। अब देखना यह होगा कि 24 जून को बरसाना धाम के रसमंडप गहवरवन में होने वाली महापंचायत में क्या फैसला लिया जाएगा।
मैंने राधारानी का अपमान नहीं किया : प्रदीप मिश्रा
प्रदीप मिश्रा कह रहे हैं कि उन्होंने जो बातें कही हैं, उन सभी के उनके पास पुख्ता प्रमाण हैं। प्रदीप मिश्रा ने कहा कि उन्होंने राधारानी का अपमान नहीं किया है, ना ही उन पर कोई विवादित टिप्पणी की है, लेकिन अब इसका विरोध कुछ ज्यादा देखने को मिल रहा है। जिसको लेकर लगातार सोशल मीडिया पर ही प्रचार हो रहा है। सभी को बरसाना धाम महापंचायत में आने की अपील की जा रही है।
राधारानी को लेकर ये बोले थे प्रदीप
कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने कहा था कि राधा जी बरसाना की नहीं, रावल की रहने वाली थीं। बरसाना में तो राधा जी के पिता की कचहरी थी, जहां वह साल भर में एक बार आती थीं, जिसको लेकर प्रेमानंद जी महाराज ने पंडित प्रदीप मिश्रा को लेकर कहा तुझे नरक से कोई नहीं बचा सकता। हमें गाली दो तो चलेगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
sandeep mishr
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari