महू में रात को तनाव, कलेक्टर–एसपी ने मोर्चा संभाला, सुबह हालात सामान्य

Vishwanath Singh | Mar 10, 2025, 11:07 IST
Share
The Sootr
The Sootr

कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि उपद्रवियों की पहचान वीडियो के आधार पर की जा रही है। इसके बाद उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। महू में सुबह से हालात पूरी तरह से सामान्य है।

इंदौर के पास महू में 9 मार्च 2025 की रात को भारत की जीत का जश्न मनाने के दौरान कुछ उपद्रवियों ने विजय जुलूस पर पथराव कर दिया था। उसके बाद उपजे विवाद पर तत्काल कलेक्टर आशीष सिंह और ग्रामीण एसपी हितिका वासल ने मोर्चा संभाला और कुछ ही घंटों में स्थिति पर काबू पाया। इसके बाद सोमवार की सुबह बाजार पहले की तरह सामान्य तरीके से खुले और लोग बाजारों में खरीदारी करते नजर आए। इसमें कुछ उपद्रवियों को अभी तक हिरासत में लिया जा चुका है। घटना वाले क्षेत्र में पुलिस बल को तैनात भी किया गया है। उधर, सकल हिंदू समाज ने महू बंद का आह्वान किया है। समाज के मयंक अग्रवाल ने बताया कि सकल हिंदू समाज शहर की सड़कों पर उतरकर लोगों से दुकानें बंद करने की अपील कर रहे हैं। वे शहर की सड़कों पर शांति मार्च करते हुए निकले और लोगों से प्रतिष्ठान बंद रखने का आवाह्न किया।

वीडियो के आधार पर कर रहे चिन्हित

कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि उपद्रवियों की पहचान वीडियो के आधार पर की जा रही है। इसके बाद उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। महू में सुबह से हालात पूरी तरह से सामान्य है। हालांकि एहतियातन पुलिस पूरे समय बाजार में मौजूद रहेगी। वहीं, रात को आर्मी भी तनावग्रस्त क्षेत्र में तैनात हो गई थी। सुबह से ही पल–पल की गतिविधियों का जायजा लिया जा रहा है। देर रात तक वे एसपी हितिका के साथ मौके पर ही डटे रहे और स्थिति का जायजा लेते रहे। https://www.youtube.com/watch?v=jieCCFv2w-Y

यह खबर भी पढ़ें... भारत की जीत के जश्न पर महू में पथराव, दुकानों में आग लगाई

The Sootr
The Sootr
यह खबर भी पढ़ें... पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने ऐसे ले ली BJP नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा की कुर्सी



ऐसे शुरू हुआ पूरा विवाद

भारत के जीतने के बाद कुछ युवक वाहन रैली के रूप में पूरे शहर में निकल पड़े। वे लोग इसी दौरान जामा मस्जिद वाले मार्ग से भी गुजरने लगे। इस पर उन्होंने भारत माता की जय के नारे लगाए। बताया जा रहा है कि जुलूस के दौरान पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद तनाव बढ़ गया। घटनाक्रम में 2 घर, 4 दुकान और एक मैजिक वाहन को नुकसान पहुंचा है। युवाओं ने बताया कि इसके बाद उन पर आस पास के घरों से पत्थरबाजी होने लगी। वे कुछ समझ पाते इससे पहले ही गलियों से बड़ी संख्या में लोग हाथों में पत्थर लिए उनकी ओर बड़ने लगे। उन्होंने विरोध किया तो उनके ऊपर पेट्रोल बम भी फेंके गए।
यह खबर भी पढ़ें... Indore News | यो यो हनी सिंह के यादगार Concert में ठगा गए 20 हजार दर्शक, पर कैसे..?

दुकानों में लगाई आग, गाड़ियां फोड़ी

महू में हुई पत्थरबाजी की घटना को लेकर कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसमें बड़ी संख्या में उपद्रवी हाथों में पत्थर लेकर फेंकते दिखाई दे रहे थे। वहीं, एक अन्य वीडियो में कुछ उपद्रवियों द्वारा गाड़ियां को भी ईंट व पत्थरों से फोड़ते हुए देखा गया। इसके अलावा कुछ दुकानों में आग लगाए जाने की बात भी सामने आई है।

यह खबर भी पढ़ें... इंदौर पुलिस ने ड्रग तस्कर को होटल में बनाया बंधक , फिर 20 लाख रुपए लेकर छोड़ा

पुलिस ने किया लाठी चार्ज

उपद्रवियों द्वारा पत्थरबाजी और आगजनी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने भी तत्काल मोर्चा संभाला। पुलिस के अमले ने पत्थरबाजों पर जमकर लाठियां भांजी। इसमें उन्होंने उपद्रवियों ने उनके ऊपर भी पत्थरबाजी कर डाली। असल में यह घटनाक्रम मानक चौक, पत्ती बाजार, मार्किट चौक, कनॉट रोड, गफ्फार होटल मार्ग, सब्जी मार्केट क्षेत्र में भी हुआ था।

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • Mhow
  • महू
  • police
  • collecter
  • इंदौर के महू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज