मां शारदा के धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, चैत्र नवरात्रि में मैहर में 5 मिनट ठहरेंगी ये ट्रेनें
Vikram Jain | Mar 25, 2025, 17:36 IST
maihar railway station 30 trains 5 minute halt march april 2025
चैत्र नवरात्रि के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने मैहर स्टेशन पर 15 जोड़ी ट्रेनों के लिए 5 मिनट का अस्थाई ठहराव घोषित किया है। यह ठहराव 30 मार्च 2025 से 12 अप्रैल 2025 तक रहेगा।
BHOPAL. चैत्र नवरात्रि में मां शारदा के धाम मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। नवरात्रि को लेकर रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुखद यात्रा और सुविधाओं ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। रेल प्रशासन ने 30 ट्रेनों का मैहर स्टेशन पर 5 मिनट का अस्थाई ठहराव दिया है। रेलवे ने मैहर स्टेशन पर 30 मार्च से 12 अप्रैल पांच मिनट का ट्रेनों का अस्थाई ठहराव देने का फैसला लिया है।
दरअसल, चैत्र नवरात्रि में मां शारदा के धाम मैहर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। यहां दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मैहर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और सुविधा को देखते हुए रेलवे ने मैहर स्टेशन पर 15 जोड़ी ट्रेनों का 5 मिनट का अस्थाई स्टॉपेज देने का फैसला लिया है। पश्चिम मध्य रेलवे के मैहर रेलवे स्टेशन पर अप और डाउन दोनों दिशाओं से 15 जोड़ी ट्रेनों को 5 मिनट का अस्थाई स्टॉपेज रहेगा। इन ट्रेनों का अस्थाई स्टॉपेज 30 मार्च से 12 अप्रैल 2025 तक निर्धारित किया गया है। इस कदम से यात्रियों को यात्रा के दौरान आराम और सुविधाएं मिलेंगी, खासकर उन लोगों को जो नवरात्रि मेले में शामिल होने के लिए आ रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
यात्रियों के लिए सुविधा, गर्मी की छुट्टियों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग
MP में चलती ट्रेन में पैसे नहीं देने पर विवाद, किन्नरों ने युवक को पीट-पीट कर मार डाला
रेलवे ने यात्रियों की अनुरोध किया है कि यात्री रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 रेल मदद से भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।
✅ रेलवे ने मैहर स्टेशन पर 15 जोड़ी रेलगाड़ियों के लिए 5 मिनट का अस्थाई ठहराव निर्धारित किया है।
✅ यह ठहराव 30 मार्च 2025 से लेकर 12 अप्रैल 2025 तक रहेगा।
✅ नवरात्रि मेला के दौरान यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
✅ यात्रियों को रेल मदद सेवा एनटीईएस/139 से भी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
✅ रेलगाड़ियों का ठहराव यात्रियों को समय पर यात्रा करने में मदद करेगा और उन्हें राहत प्रदान करेगा।
ये खबर भी पढ़ें...
गोहत्या के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त की गई करोड़ों की जमीन
power cut: MP में अप्रैल और मई में गुल होगी आपके घर की बिजली, गर्मी से लड़ने के लिए रहें तैयार
भोपाल रेलवे न्यूज | railway news | मध्य प्रदेश | भारतीय रेलवे | जबलपुर न्यूज | Maihar Railway Station | मां शारदा मंदिर मैहर
ट्रेनों का 5 मिनट का अस्थाई स्टॉपेज
ये खबर भी पढ़ें...
यात्रियों के लिए सुविधा, गर्मी की छुट्टियों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग
मैहर में इन ट्रेनों का रहेगा 5 मिनट का स्टॉपेज
- गाड़ी संख्या 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस- आगमन/प्रस्थान: 03:15/03:20 (30.03.2025 से 11.04.2025)
- गाड़ी संख्या 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस- आगमन/प्रस्थान: 20:25/20:30 (30.03.2025 से 11.04.2025)
- गाड़ी संख्या 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस- आगमन/प्रस्थान: 03:15/03:20 (29.03.2025 से 10.04.2025)
- गाड़ी संख्या 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस- आगमन/प्रस्थान: 20:25/20:30 (31.03.2025 से 12.04.2025)
- गाड़ी संख्या 12669 चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस- आगमन/प्रस्थान: 20:50/20:55 (29.03.2025 से 07.04.2025)
- गाड़ी संख्या 12670 छपरा-चेन्नई एक्सप्रेस- आगमन/प्रस्थान: 07:25/07:30 (31.03.2025 से 09.04.2025)
- गाड़ी संख्या 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस- आगमन/प्रस्थान: 15:05/15:10 (29.03.2025 से 05.04.2025)
- गाड़ी संख्या 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस- आगमन/प्रस्थान: 11:40/11:45 (31.03.2025 से 07.04.2025)
- गाड़ी संख्या 11045 श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस- आगमन/प्रस्थान: 17:20/17:25 (04.04.2025 से 11.04.2025)
- गाड़ी संख्या 11045 श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस- आगमन/प्रस्थान: 17:20/17:25 (04.04.2025 से 11.04.2025)
- गाड़ी संख्या 11046 धनबाद-श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर एक्सप्रेस- आगमन/प्रस्थान: 22:25/22:30 (31.03.2025 से 07.04.2025)
- गाड़ी संख्या 15268 एलएलटी-रक्सौल एक्सप्रेस- आगमन/प्रस्थान: 10:40/10:45 (31.03.2025 से 07.04.2025)
- गाड़ी संख्या 15267 रक्सौल-एलएलटी एक्सप्रेस- आगमन/प्रस्थान: 11:25/11:30 (29.03.2025 से 05.04.2025)
- गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस- आगमन/प्रस्थान: 05:35/05:40 (02.04.2025 से 11.04.2025)
- गाड़ी संख्या 18202 नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस- आगमन/प्रस्थान: 01:55/02:00 (30.03.2025 से 11.04.2025)
- गाड़ी संख्या 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस- आगमन/प्रस्थान: 11:05/11:10 (03.04.2025 से 10.04.2025)
- गाड़ी संख्या 17610 पूर्णा-पटना एक्सप्रेस- आगमन/प्रस्थान: 10:40/10:45 बजे (03.04.2025 से 10.04.2025)
- गाड़ी संख्या 17609 पटना-पूर्णा एक्सप्रेस- आगमन/प्रस्थान: 17:15/17:20 बजे (05.04.2025 से 12.04.2025)
- गाड़ी संख्या 22103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस- आगमन/प्रस्थान समय 06:45/06:50 बजे (31.03.2025 से 07.04.2025)
- गाड़ी संख्या 22104 अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस- आगमन/प्रस्थान: 08:50/08:55 बजे (01.04.2025 से 08.04.2025)
- गाड़ी संख्या 18610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रांची एक्सप्रेस- आगमन/प्रस्थान: 10:40/10:45 बजे (04.04.2025 से 11.04.2025)
- गाड़ी संख्या 18609 रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस- आगमन/प्रस्थान: 13:40/13:45 बजे (02.04.2025 से 09.04.2025)
- गाड़ी संख्या 22971 बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस- आगमन/प्रस्थान: 15:05/15:10 बजे (31.03.2025 से 07.04.2025)
- गाड़ी संख्या 22972 पटना-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस- आगमन/प्रस्थान: 08:15/08:20 बजे (02.04.2025 से 09.04.2025)
- गाड़ी संख्या 22131 पुणे-बनारस एक्सप्रेस- आगमन/प्रस्थान: 11:05/11:10 बजे (31.03.2025 से 07.04.2025)
- गाड़ी संख्या 22132 बनारस-पुणे एक्सप्रेस- आगमन/प्रस्थान: 11:25/11:30 बजे (02.04.2025 से 09.04.2025)
- गाड़ी संख्या 15647 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गुवाहाटी एक्सप्रेस- आगमन/प्रस्थान: मध्य रात्रि 01:00/01:05 बजे (04.04.2025 से 11.04.2025)
- गाड़ी संख्या 15648 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस- आगमन/प्रस्थान: समय रात्रि 23:15/23:20 बजे (01.04.2025 से 08.04.2025)
- गाड़ी संख्या 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस- आगमन/प्रस्थान: 02:30/02:35, (30.03.2025 से 11.04.2025)
- गाड़ी संख्या 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस- आगमन/प्रस्थान 22:45/22:50 (30.03.2025 से 12.04.2025)
MP में चलती ट्रेन में पैसे नहीं देने पर विवाद, किन्नरों ने युवक को पीट-पीट कर मार डाला
रेलवे ने यात्रियों की अनुरोध किया है कि यात्री रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 रेल मदद से भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।
5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला
✅ यह ठहराव 30 मार्च 2025 से लेकर 12 अप्रैल 2025 तक रहेगा।
✅ नवरात्रि मेला के दौरान यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
✅ यात्रियों को रेल मदद सेवा एनटीईएस/139 से भी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
✅ रेलगाड़ियों का ठहराव यात्रियों को समय पर यात्रा करने में मदद करेगा और उन्हें राहत प्रदान करेगा।
ये खबर भी पढ़ें...
गोहत्या के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त की गई करोड़ों की जमीन
power cut: MP में अप्रैल और मई में गुल होगी आपके घर की बिजली, गर्मी से लड़ने के लिए रहें तैयार
भोपाल रेलवे न्यूज | railway news | मध्य प्रदेश | भारतीय रेलवे | जबलपुर न्यूज | Maihar Railway Station | मां शारदा मंदिर मैहर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari