मालेगांव ब्लास्ट केस में इंदौर के श्याम साहू भी थे सह-आरोपी, साध्वी प्रज्ञा को मोबाइल सप्लाई करने का था आरोप
Vishwanath Singh | Jul 31, 2025, 18:34 IST
Sourabh608
कोर्ट के फैसले की जानकारी मिलते ही श्याम साहू के परिजनों और परिचितों ने उनके इंदौर स्थित निवास पर एकत्र होकर जश्न मनाया। मिठाइयां बांटी गईं, आतिशबाजी की गई, और पूरे माहौल में राहत की भावना दिखाई दी।
2008 में हुए चर्चित मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में आज विशेष एनआईए कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया। इस फैसले के बाद जहां पूरे देश में इस पर तीखी बहस और चर्चाएं शुरू हो गई हैं, वहीं इंदौर निवासी और इसी मामले में सह आरोपी रहे श्याम साहू के घर खुशी और राहत का माहौल देखने को मिला।
कोर्ट के फैसले की जानकारी मिलते ही श्याम साहू के परिजनों और परिचितों ने उनके इंदौर स्थित निवास पर एकत्र होकर जश्न मनाया। मिठाइयां बांटी गईं, आतिशबाजी की गई, और पूरे माहौल में राहत की भावना दिखाई दी। परिजनों ने इसे "न्याय की जीत" बताते हुए कहा कि यह फैसला सत्य और विश्वास की ताकत का प्रमाण है।
इंदौर में श्याम साहू के घर जो जश्न दिखा। इस दौरान परिवार व मित्रों ने कहा कि यह केवल एकव्यक्ति या परिवार की राहत नहीं थी, बल्कि सालों के संघर्ष, अपमान और मानसिक पीड़ा का परिणाम था। यह न्याय की उस उम्मीद की जीत है, जो सालों से एक जवाब का इंतजार कर रही थी।
Malegaon Blast Case : साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 17 साल बाद सभी आरोपी बरी
फैसला सुनते ही छलकी साध्वी प्रज्ञा की आंखें, बोलीं 17 साल सहा दर्द और अपमान
कौन हैं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, जानें मालेगांव ब्लास्ट से लोकसभा तक का उनका संघर्ष
मालेगांव विस्फोट मामले में श्याम साहू पर आरोप था कि उन्होंने केस की मुख्य अभियुक्त साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को मोबाइल, सिम कार्ड और रिचार्ज कूपन उपलब्ध कराए थे। हालांकि, 2017 में ही कोर्ट ने उन्हें साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया था। अब जब सभी आरोपियों को भी कोर्ट ने दोषमुक्त करार दिया, तो श्याम साहू और उनके परिवार ने इसे पूर्ण न्याय की दिशा में एक निर्णायक मोड़ बताया।
मीडिया से चर्चा करते हुए श्याम साहू ने कहा,“मैं और मेरा परिवार वर्षों तक मानसिक, सामाजिक और आर्थिक यातनाएं झेलता रहा। झूठे आरोपों ने हमें समाज में कठघरे में खड़ा कर दिया। लेकिन आज सच्चाई जीत गई। यह फैसला उन सभी के लिए सबक है जो बिना ठोस प्रमाण किसी को दोषी ठहरा देते हैं।”
इस मौके पर श्याम साहू की पत्नी सीमा साहू भावुक हो गईं। उन्होंने कहा,“हर दिन डर और अपमान में बिताया। रिश्तेदारों ने दूरी बना ली, लेकिन मैंने कभी अपने पति की बेगुनाही पर शक नहीं किया।” वहीं उनका बेटा और अन्य परिजन भी इस क्षण पर बेहद खुश दिखे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दीं।
गौरतलब है कि 2008 में महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए बम धमाकों में कई लोगों की जान गई थी। इस मामले में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, कर्नल पुरोहित सहित कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जांच के बाद मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपा गया। लंबी सुनवाई और जांच के बाद कोर्ट ने सभी को बरी कर दिया।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
परिजनों ने बांटी मिठाइयां, की आतिशबाजी
केवल परिवार नहीं, संघर्ष का जश्न
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...
फैसला सुनते ही छलकी साध्वी प्रज्ञा की आंखें, बोलीं 17 साल सहा दर्द और अपमान
कौन हैं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, जानें मालेगांव ब्लास्ट से लोकसभा तक का उनका संघर्ष
पहले ही बरी हो चुके थे श्याम साहू
झूठे आरोपों से बहुत कुछ खोया
पत्नी की आंखों में आंसू, बेटे के चेहरे पर खुशी
मालेगांव ब्लास्ट 2008 मामला
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari