बैगा आदिवासी युवक का एनकाउंटर, कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में दिया धरना
Sanjay Sharma | Mar 17, 2025, 13:04 IST
MP CONGRESS
मंडला जिले में बैगा आदिवासी युवक की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद आज ( 17 मार्च ) मध्यप्रदेश विधानसभा में भारी हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायकों ने इस घटना के खिलाफ विरोध जताते हुए विधानसभा के भीतर प्रदर्शन किया।
बैगा आदिवासी युवक का एनकाउंटर: मंडला (Mandla) जिले में बैगा आदिवासी युवक की पुलिस एनकाउंटर में मौत के मामले में मध्यप्रदेश विधानसभा में आज ( 17 मार्च ) भारी हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायकों ने इस घटना के खिलाफ कड़ी आपत्ति जताते हुए विधानसभा के भीतर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि राज्य सरकार ने इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की है और आदिवासी समुदाय के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहे हैं।
ये भी खबर पढ़ें... एमपी विधानसभा के बजट सत्र का आज 5वां दिन, विपक्ष ने सरकार को घेरने का बनाया प्लान
धरने और नारेबाजी के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने कई बार कांग्रेस विधायकों से शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन कांग्रेस के विधायक गैलरी में बैठकर विरोध करते रहे। बाद में, हंगामा बढ़ने पर विधायक वॉकआउट कर गए। इसमें विधायक हीलालाल अलावा, विक्रांत भूरिया, सेना महेश पटेल, भारत आदिवासी पार्टी के कमलेश्वर डोडियार और अन्य कांग्रेस विधायक शामिल थे।
बता दें कि यह घटना प्रदेश में आदिवासी अधिकारों और पुलिस की कार्रवाई पर बड़े सवाल खड़े कर रही है। सरकार के खिलाफ नाराजगी देखने को मिल रही है क्योंकि इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
ये भी खबर पढ़ें... स्वास्थ्य अव्यवस्था पर तमतमाए कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय, असंतुष्ट होकर छोड़ा सदन
कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन और हंगामा
विधानसभा में जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, कांग्रेस के कई विधायक एसपी और कलेक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर गैलरी में उतर आए। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष की आसंदी के सामने धरना दिया और राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की। उनका कहना था कि बैगा आदिवासी युवक के एनकाउंटर के बाद सरकार ने अभी तक जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम ने कहा कि यह घटना प्रदेश में आदिवासी समुदाय के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों का हिस्सा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार आदिवासियों के खिलाफ हिंसा को लेकर संवेदनशील नहीं है और मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।
सदन में बढ़ता हंगामा
बता दें कि यह घटना प्रदेश में आदिवासी अधिकारों और पुलिस की कार्रवाई पर बड़े सवाल खड़े कर रही है। सरकार के खिलाफ नाराजगी देखने को मिल रही है क्योंकि इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
ये भी खबर पढ़ें... स्वास्थ्य अव्यवस्था पर तमतमाए कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय, असंतुष्ट होकर छोड़ा सदन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA