मंडला में 9 टुकड़ों में मिला युवक का शव, 6 दिन से ढूंढ रहे थे पिता, बड़े भाई पर शक

Amresh Kushwaha | Published:
Share
mandla murder case youth body chopped septic tank brother arrested
mandla murder case youth body chopped septic tank brother arrested

मध्य प्रदेश के मंडला में युवक आशीष साहू की हत्या कर शव के 9 टुकड़े सेप्टिक टैंक में छिपाए गए। परिजनों ने बड़े भाई पर शक जताया है। वहीं, पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।

News In Short

  • मंडला में एक युवक की हत्या कर शव के 9 टुकड़े किए गए।
  • टुकड़े कपड़े में लपेटकर घर के सेप्टिक टैंक में छिपाए गए थे।
  • बदबू आने पर पिता मुन्नालाल ने पुलिस को सूचना दी।
  • परिजनों ने बड़े भाई घनश्याम साहू पर हत्या का शक जताया है।
  • पुलिस ने घनश्याम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

News In Detail

मंडला में दिल दहला देने वाला कांड

मध्यप्रदेश के मंडला जिले से एक दर्दनाक और सनसनीखेज खबर आई है। यहां एक युवक की हत्या कर उसके शव को 9 टुकड़ों में काटा गया था। इसके बाद सभी टुकड़ों को कपड़े में लपेटकर घर के ही सेप्टिक टैंक में छिपा दिया गया था। जब टैंक से तेज बदबू उठने लगी, तब यह पूरा मामला सामने आया है।

मृतक की पहचान आशीष साहू के रूप में हुई है। पिता मुन्नालाल साहू ने बदबू की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब टैंक खुलवाया तो अंदर का नजारा देखकर सब सन्न रह गए। कपड़ों और अन्य पहचान के आधार पर शव की पहचान की गई है।

11 अप्रैल से लापता था युवक

आशीष 11 अप्रैल से घर से गायब था। शुरुआत में परिवार ने खुद ही उसे तलाशने की कोशिश की। कोई सुराग नहीं मिला तो 15 अप्रैल को अंजनिया चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद भी उसका कोई अता-पता नहीं चला।

तब किसी को अंदाजा नहीं था कि आशीष पहले से ही मर चुका है। उसके टुकड़े घर के टैंक में ही पड़े थे।

पुलिस की आशंका, हत्या कहीं और हुई

घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका है कि हत्या किसी दूसरी जगह की गई। इसके बाद शव के टुकड़े किए गए और पहचान मिटाने के लिए उन्हें सेप्टिक टैंक में डाला गया। हत्या का सटीक वक्त, तरीका और जगह की पुष्टि जांच में होगी।

बड़े भाई पर परिवार को शक

इस पूरे मामले में संदेह की सुई परिवार के भीतर ही घूम रही है। मृतक के बड़े भाई घनश्याम साहू पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने शक जताया है। पुलिस ने घनश्याम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। रिश्तों में खटास काफी पुरानी थी।

2019 से टूटा हुआ था परिवार

पुलिस जांच में एक और अहम बात सामने आई है। साल 2019 में परिवार में बड़ा विवाद हुआ था। उस झगड़े के बाद दोनों भाइयों की मां घर छोड़कर चली गई थी और तब से वह लापता है। पुलिस इस पुराने विवाद और हत्या के बीच किसी संभावित कड़ी को खंगाल रही है।

आर्थिक रूप से आगे बढ़ रहा था आशीष

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आशीष ने हाल ही में एक ट्रैक्टर खरीदा था। वह उसी से काम कर रहा था और आर्थिक रूप से आगे बढ़ रहा था। दूसरी तरफ बड़े भाई घनश्याम एक फैक्ट्री में नौकरी करता है।

पुलिस दोनों भाइयों के आपसी संबंधों को भी जांच में शामिल कर रही है। क्या ट्रैक्टर या संपत्ति को लेकर कोई विवाद था, यह जांच में सामने आएगा। फिलहाल हर एंगल से जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़िए...

मंडला न्यूज | मंडला में 67 करोड़ की सड़क में बड़ा घोटाला: PWD के 3 अफसर सस्पेंड

MP News. मंडला मनेरी हत्याकांड: 6 कत्ल करने वाले आरोपी को फांसी की सजा

बिलासपुर में 1 करोड़ 22 लाख की ड्रग्स बरामद, ओडिशा से एमपी जा रहा था गांजा

ग्वालियर-चंबल संभाग की न्यायपालिका में बड़ी हिस्सेदारी, हर चौथा जज यहीं का

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • मंडला न्यूज
  • मंडला
  • युवक की हत्या
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर