मंडला एसपी को हाईकोर्ट ने फटकारा, कहा- पुलिस बिना पढ़े, आंखें बंदकर तैयार करती है रिपोर्ट

Amresh Kushwaha | Apr 18, 2026, 14:30 IST
Share
mandla police wrong report highcourt sp apology
mandla police wrong report highcourt sp apology

जबलपुर हाईकोर्ट ने मंडला पुलिस की गलत रिपोर्ट पर कड़ी नाराजगी जताई है। POCSO मामले में आरोपी की जमानत सुनवाई में पुलिस ने गलत रिपोर्ट दी थी। एसपी रजत सकलेचा ने कोर्ट में खुद पेश होकर माफी मांगी है।

News In Short

  • POCSO में दोषी अन्नू वनवासी ने हाईकोर्ट में जमानत के लिए अपील की थी।
  • उसने बड़े भाई की शादी के लिए अस्थायी जमानत मांगी थी।
  • घुघरी थाने ने गलत रिपोर्ट दी कि शादी खुद आरोपी की है।
  • जबलपुर हाईकोर्ट ने रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए एसपी को तलब किया।
  • मंडला एसपी रजत सकलेचा ने कोर्ट में खुद आकर माफी मांगी है।

News In Detail

हाईकोर्ट ने क्यों लगाई फटकार?

जबलपुर हाईकोर्ट ने मंडला पुलिस की कार्यशैली पर तीखी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि पुलिस बिना पढ़े, आंखें बंदकर रिपोर्ट तैयार करती है। यह बेहद गंभीर बात है क्योंकि इस रिपोर्ट के आधार पर ही जमानत का फैसला होना था।

दरअसल POCSO और बलात्कार के मामले में मंडला जिला न्यायालय ने अभियुक्त अन्नू वनवासी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। उसने इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। अपील की सुनवाई के दौरान उसने अस्थायी जमानत का आवेदन दिया था। उसने कहा कि उसके बड़े भाई की शादी है, इसलिए उसे कुछ दिन के लिए रिहा किया जाए।

पुलिस रिपोर्ट में क्या गलती हुई?

हाईकोर्ट ने संबंधित थाने से रिपोर्ट मंगाई थी। घुघरी थाने ने जो रिपोर्ट कोर्ट में पेश की, उसमें लिखा था कि 18 अप्रैल को शादी बड़े भाई की नहीं बल्कि खुद याचिकाकर्ता की है। यानी थाने की रिपोर्ट ने आवेदन की पूरी बात को उलट दिया।

यह रिपोर्ट न केवल गलत थी, बल्कि इससे न्यायालय को भ्रमित करने की आशंका भी पैदा हुई। जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस एके सिंह की युगलपीठ ने इसे बेहद गंभीरता से लिया। कोर्ट ने तुरंत मंडला पुलिस अधीक्षक को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था।

image-2026-04-18T113747.952-355395
image-2026-04-18T113747.952-355395

एसपी ने कोर्ट में मांगी माफी

शुक्रवार, 17 अप्रैल को हुई सुनवाई में मंडला एसपी रजत सकलेचा खुद हाईकोर्ट पहुंचे। उन्होंने युगलपीठ के सामने गलत रिपोर्ट पेश करने पर खेद जताया और माफी मांगी।

कोर्ट ने इस माफी को स्वीकार करते हुए आगे के लिए सख्त निर्देश दिए है। युगलपीठ ने कहा कि एसपी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी करें। ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।

जमानत पर क्या हुआ फैसला?

सुनवाई के बाद युगलपीठ ने अभियुक्त अन्नू वनवासी को 20 अप्रैल तक के लिए अस्थायी जमानत दे दी है। यह जमानत बड़े भाई की शादी में शामिल होने के लिए दी गई है। याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता अरुण कुमार विश्वकर्मा ने पैरवी की।

यह फैसला पुलिस की गलती के बावजूद आया है। इससे साफ है कि हाईकोर्ट ने आरोपी के साथ अन्याय नहीं होने दिया। साथ ही पुलिस की जवाबदेही भी तय की।

ये खबर भी पढ़िए...

मंडला में 9 टुकड़ों में मिला युवक का शव, 6 दिन से ढूंढ रहे थे पिता, बड़े भाई पर शक

मंडला न्यूज | मंडला में 67 करोड़ की सड़क में बड़ा घोटाला: PWD के 3 अफसर सस्पेंड

MP News. मंडला मनेरी हत्याकांड: 6 कत्ल करने वाले आरोपी को फांसी की सजा

ग्वालियर-चंबल संभाग की न्यायपालिका में बड़ी हिस्सेदारी, हर चौथा जज यहीं का

Tags:
  • MP News
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • मंडला न्यूज
  • POCSO
  • एसपी रजत सकलेचा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती