धार्मिक शहर वाली दलील को HC ने की खारिज, दी बूचड़खाना खोलने की अनुमति

Sandeep Kumar | Published:
Share
IND HC
IND HC Photograph: (IND HC)

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने मंदसौर में धार्मिक तर्क को खारिज कर कसाई की याचिका को स्वीकार करते हुए विभिन्न शर्तों के तहत बूचड़खाना खोलने की अनुमति दे दी हैं।

मंदसौर के एक पेशेवर कसाई की याचिका पर इंदौर हाईकोर्ट खंडपीठ ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। याचिका को स्वीकार करते हुए नगरीय निकाय को भैंसों का बूचड़खाना खोलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने इस दलील को खारिज कर दिया कि मंदसौर के धार्मिक शहर होने के कारण वहां बूचड़खाना खोलने की अनुमति नहीं दी जा सकती। यह मामला धार्मिक आस्थाओं और संवैधानिक अधिकारों के बीच संतुलन स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जेल में बंद अनवर ढेबर के तीन करीबियों के 6 ठिकानों पर दबिश

पवित्र नगरी के तर्क पर कोर्ट की टिप्पणी

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मंदसौर को केवल 100 मीटर के दायरे में पवित्र क्षेत्र घोषित किया गया है। इस अधिसूचना के आधार पर पूरे शहर को पवित्र नगरी नहीं माना जा सकता। याचिकाकर्ता साबिर हुसैन ने बताया कि वह जिस स्थान पर बूचड़खाना खोलना चाहते हैं, वह पवित्र क्षेत्र से काफी दूर है। सीएमओ ने उनकी अर्जी को बिना ठोस आधार के खारिज कर दिया था।
951f2942-404
951f2942-404


सीएमओ का दावा और अदालत का खंडन

मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ने अर्जी खारिज करते हुए कहा था कि मंदसौर को प्रदेश सरकार ने पवित्र नगरी घोषित किया है। कोर्ट ने इस तर्क को अस्वीकार करते हुए इसे गैर-तार्किक बताया। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता को बूचड़खाना खोलने की अनुमति जल और वायु प्रदूषण कानूनों का पालन करने के बाद ही दी जाएगी।

MPPSC महाआंदोलन में पूरी रात क्या हुआ और क्या मिला, क्यों जरूरी था खत्म करना

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • इंदौर हाईकोर्ट
  • मंदसौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • बूचड़खाना
  • कसाई बूचड़खाना
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर