रिटायर्ड IAS मनोज श्रीवास्तव होंगे नए राज्य निर्वाचन आयुक्त

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
thesootr
new State Election Commissioner Photograph: (thesootr)

रिटायर्ड IAS मनोज श्रीवास्तव को राज्य का नया निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। वर्तमान में श्रीवास्तव जिला पुनर्गठन के कार्य का दायित्व संभाल रहे हैं। उनकी नियुक्ति को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है।

BHOPAL. रिटायर्ड IAS मनोज श्रीवास्तव को राज्य का नया निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। वर्तमान में श्रीवास्तव जिला पुनर्गठन के कार्य का दायित्व संभाल रहे हैं। उनकी नियुक्ति को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। मनोज श्रीवास्तव नववर्ष में बुधवार, 1 जनवरी से अपना दायित्व संभालेंगे।

श्रीवास्तव के पास प्रशासनिक कार्यों का व्यापक अनुभव

रिटायर्ड IAS मनोज श्रीवास्तव के पास प्रशासनिक कार्यों का व्यापक अनुभव है, और उनकी इस नई भूमिका से प्रदेश के चुनावी संचालन को और प्रभावी बनाने की उम्मीद है। श्रीवास्तव की नियुक्ति को लेकर अधिकारियों और प्रशासनिक हलकों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। नई जिम्मेदारी संभालने के बाद मनोज श्रीवास्तव राज्य में चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

1987 बैच के सेवानिवृत्त IAS अधिकारी

मनोज श्रीवास्तव मध्य प्रदेश कैडर के 1987 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। वे मध्य प्रदेश में विभिन्न विभागों और पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मनोज श्रीवास्तव को प्रतिष्ठित केंद्रीय हिंदी संस्थान द्वारा दिए जाने वाले स्वामी विवेकानंद पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें 'अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक संबंध परिषद एवं नेहरू केंद्र', साउथ बैंक्स, लंदन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय विमानन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में वे महात्मा गांधी द्वारा स्थापित राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के हिंदी भवन से प्रकाशित साहित्यिक पत्रिका 'अक्षरा' के प्रधान संपादक हैं। साहित्यिक क्षेत्र में उनकी 38 पुस्तकें लिखी एवं प्रकाशित हो चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार 'कबीर सम्मान' से भी सम्मानित किया जा चुका है।

बता दें रिटायर्ड आईएएस मनोज श्रीवास्तव डिजिटल मीडिया समूह thesootr के संपादकीय सलाहकार मंडल ( thesootr advisory board ) में भी हैं।

ये भी पढ़ें...

thesootr सलाहकार मंडल में अब दो पद्मश्री शामिल

31 दिसंबर को खत्म हो रही है अवधि

वर्तमान राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल 30 जून 2024 को खत्म हो गया था, लेकिन तब सरकार ने किसी नए आयुक्त को नियुक्ति नहीं देते हुए बीपी सिंह को ही पद पर बने रहने के आदेश जारी किए थे। इसमें कहा गया था कि राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यकाल पूरा होने के बाद 6 माह तक पद पर बने रह सकते हैं। यह अवधि मंगलवार, 31 दिसंबर को खत्म हो रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • रिटायर्ड आईएएस
  • मनोज श्रीवास्तव
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • राज्य निर्वाचन आयुक्त
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर