मनरेगा को लेकर जीतू पटवारी का बड़ा बयान, दो बार राम जोड़ें, पर...

Sandeep Kumar | Jan 05, 2026, 18:14 IST
Share
manrega jeetu patwari
manrega jeetu patwari

जीतू पटवारी ने मनरेगा को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा को खत्म कर कर रही है। राम का नाम योजना में जोड़िए, लेकिन योजना को खत्म मत करिए।

5 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी

👉 जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर मनरेगा योजना के नाम को बदलकर "जी राम जी" करने पर आपत्ति जताई।

👉 पटवारी ने कहा कि राम का नाम जोड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन इस योजना को खत्म नहीं किया जाना चाहिए।

👉पटवारी ने आरोप लगाया कि मोहन यादव सरकार ने एक साल में एक लाख करोड़ रुपए का कर्ज लिया।

👉 पटवारी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वे मनरेगा को समाप्त करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

👉पटवारी ने सरकार की नई योजना में 40% खर्च राज्य सरकार को वहन करने पर सवाल उठाया हैं।

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मनरेगा योजना को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इसका नाम बदलकर 'जी राम जी' कर दिया है। पटवारी ने कहा कि धरती के कण-कण में भगवान राम हैं। हमारे देश के 50% लोगों के नाम राम से जुड़े हैं। हालांकि, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को जनता को भ्रमित नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें...शिवराज के गढ़ से दिग्गी की पदयात्रा आज, मनरेगा का नाम बदलने पर करेंगे विरोध

शिवराज सिंह चौहान को चुनौती

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मोहन यादव सरकार ने एक साल में एक लाख करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। पटवारी ने कहा कि साल के अंतिम दिन 3,500 करोड़ रुपए का कर्ज लिया गया। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान को चुनौती दी और मनरेगा पर खुली बातचीत की इच्छा जताई।

ये भी पढ़ें...मनरेगा नाम बदलाव के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे दिग्विजय, शिवराज को घेरेंगे

मनरेगा को खत्म मत कीजिए

पटवारी ने कहा, राम का नाम योजना में जोड़िए, लेकिन इसे खत्म मत कीजिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मनरेगा को समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है। पटवारी ने कहा कि 75% किसान परिवार हैं। जब तक कृषि समृद्ध नहीं होगी, देश समृद्ध नहीं होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा को किसानों से किए वादे पूरे करने होंगे। अन्यथा, कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।

भोपाल में सोमवार को पटवारी मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की नई योजना में 40% खर्च राज्य सरकार को वहन करना होगा। पटवारी ने सवाल उठाया कि क्या मध्य प्रदेश की आर्थिक स्थिति ऐसी है कि सरकार यह राशि वहन कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि जो सरकार रोजाना 200 करोड़ रुपए का कर्ज ले रही है। वह इस योजना को कैसे चला पाएगी।

ये भी पढ़ें...इंदौर में दूषित पानी से हुई 30 की मौत, जीतू पटवारी ने किया दावा

ये भी पढ़ें...कोरोना काल में प्रदर्शन पर जीतू पटवारी, संजय शुक्ला, विशाल पटेल, विनय बाकलीवाल केस से बरी

कांग्रेस कमेटियों का करेगी गठन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पंचायत और वार्ड कांग्रेस कमेटियों का गठन करेगी। यह कार्यक्रम 5 जनवरी से शुरू होगा। पटवारी, दिग्विजय सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता सक्रिय हैं। अभियान 45 दिनों तक चलेगा। पटवारी ने कहा कि यह कार्यक्रम कांग्रेस की संगठनात्मक मजबूती के लिए महत्वपूर्ण होगा।





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • शिवराज सिंह चौहान
  • कांग्रेस
  • मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • मनरेगा
  • भाजपा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा