मनु श्रीवास्तव बने IAS एसोसिएशन के अध्यक्ष, लवानिया सचिव, कुमार पुरुषोत्तम चुने गए कोषाध्यक्ष

Jitendra Shrivastava | Feb 11, 2025, 23:21 IST
Share
thesootr
Manu Srivastava President of IAS Association Photograph: (thesootr)

आईएएस मनु श्रीवास्तव को अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, रश्मि शमी उपाध्यक्ष, अविनाश लवानिया सचिव, कुमार पुरुषोत्तम कोषाध्यक्ष और केवीएस चौधरी को संयुक्त सचिव चुना गया है। मध्यप्रदेश में आईएएस एसोसिएशन के चुनाव के बाद ये घोषणा की गई है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में आईएएस एसोसिएशन के चुनाव हो गए हैं। आईएएस मनु श्रीवास्तव को अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, रश्मि शमी उपाध्यक्ष, अविनाश लवानिया सचिव, कुमार पुरुषोत्तम कोषाध्यक्ष और केवीएस चौधरी को संयुक्त सचिव चुना गया है।
सदस्यों में IAS विवेक पोरवाल, अनुभा श्रीवास्तव, निशांत बरबड़े, संजीव सिंह, सुदाम खाड़े, इलैया राजा टी, कौशलेंद्र विक्रम सिंह, गिरीश शर्मा, चंद्रमौली शुक्ला और प्रीति मैथिल नायक का नाम शामिल है।
इससे पहले वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और अपर मुख्य सचिव (एसीएस) मोहम्मद सुलेमान एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2024 को पूरा हो गया था।

हर तीन साल में होते हैं चुनाव

आईएएस एसोसिएशन के बायलॉज के अनुसार हर तीन साल में चुनाव होते हैं। आमतौर पर यह प्रक्रिया सहमति और समन्वय पर आधारित रहती है। चुनावों में एक्जीक्यूटिव कमेटी का अहम योगदान होता है, जो अध्यक्ष के नाम को तय करके प्रक्रिया को सहज और विवाद-मुक्त रखती है।
हालांकि 2007-08 में चुनाव की नौबत आई थी, तब संदीप खन्ना ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। उस वक्त भी एक्जीक्यूटिव कमेटी की पहल से समझौता हुआ और राकेश साहनी अध्यक्ष चुने गए थे। उसके बाद से अब तक सर्वसम्मति की परंपरा चल रही है। एक्जीक्यूटिव कमेटी जो नाम सुझाती है, उसी पर मुहर लग जाती है।

ये खबरें भी पढ़ें...

MP में कौन होगा आईएएस एसोसिएशन का अध्यक्ष, 3 जनवरी को होगा फैसला

सीनियर आईएएस को मिलता रहा है मौका

गौरतलब है कि आईएएस एसोसिएशन का अध्यक्ष पद प्रशासनिक दृष्टिकोण से अहम होता है। वर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान को 2022 में एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया था। वे 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। उनके पहले 1988 बैच के आईएएस अधिकारी आईसीपी केशरी अध्यक्ष थे। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद यह पद मोहम्मद सुलेमान को सौंपा गया था। अब मनु श्रीवास्तव को अध्यक्ष चुना गया है। 1991 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी मनु श्रीवास्तव के पास आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और एमटेक की डिग्री है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • IAS Association
  • आईएएस मनु श्रीवास्तव
  • आईएएस कुमार पुरुषोत्तम
  • आईएएस एसोसिएशन चुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज