जमीन विवाद में धरने पर बैठे भाजपा विधायक प्रदीप पटेल को ग्रामीणों ने घेरा, लगाए मुर्दाबाद के नारे

Aman Vaishnav | Jan 04, 2026, 15:17 IST
Share
mauganj bjp mla pradeep patel protest public outrage
mauganj bjp mla pradeep patel protest public outrage

मऊगंज बायपास पर एक विवादित जमीन के मामले में भाजपा विधायक प्रदीप पटेल धरने पर बैठे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें घेरकर जमकर नारेबाजी की। पूरा मामला जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़ें।

पूरी खबर को 5 पॉइंट में समझें...

  • मऊगंज बायपास पर जमीन विवाद को लेकर भाजपा विधायक प्रदीप पटेल धरने पर बैठे थे।
  • विधायक ने कांग्रेस नेता विनोद मिश्रा के पक्ष में दूसरे पक्ष को थाने भिजवाया।
  • आक्रोशित ग्रामीणों ने विधायक को घेरकर प्रदीप पटेल मुर्दाबाद के नारे लगाए।
  • लल्लू पाण्डेय के परिवार ने मौके पर आत्मदाह करने का प्रयास किया।
  • पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद विधायक को उग्र भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला।
मऊगंज जिले में भाजपा विधायक प्रदीप पटेल को अपनी ही विधानसभा में जनता के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। मऊगंज बायपास पर कड़कड़ाती ठंड में एक जमीन विवाद को लेकर धरने पर बैठे विधायक को शायद ही इस बात का अंदाजा था कि कुछ ही घंटों में माहौल उनके खिलाफ हो जाएगा। देखते ही देखते स्थिति ऐसी बनी कि ग्रामीणों ने विधायक को चारों तरफ से घेरकर न केवल जमकर नारेबाजी की

बड़ी खबरः विधायक प्रदीप पटेल को ग्रामीणों ने खदेड़ा, धरने पर बैठे BJP MLA  को भीड़ ने घेरा, लगे मुर्दाबाद के नारे, जानिए क्या है मामला - Lalluram
बड़ी खबरः विधायक प्रदीप पटेल को ग्रामीणों ने खदेड़ा, धरने पर बैठे BJP MLA को भीड़ ने घेरा, लगे मुर्दाबाद के नारे, जानिए क्या है मामला - Lalluram

दूसरे पक्ष पर कार्रवाई से भड़की जनता

विधायक ने जैसे ही पुलिस का उपयोग कर दूसरे पक्ष के लल्लू पाण्डेय को थाने भिजवाया, ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। कुछ ही देर में मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने विधायक प्रदीप पटेल को चारों तरफ से घेर लिया और उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।

mauganj bjp mla pradeep patel protest public outrage
mauganj bjp mla pradeep patel protest public outrage

कोर्ट के मामले में दखल पर तीखे सवाल

गुस्साए ग्रामीणों ने विधायक से सीधे सवाल पूछे कि जब यह मामला कोर्ट में लंबित है, तो वे इसमें दखल क्यों दे रहे हैं? स्थिति तब और गंभीर हो गई जब लल्लू पाण्डेय के परिवार ने मौके पर ही आत्मदाह की कोशिश की। इसके बाद भीड़ ने विधायक को साफ-साफ वहां से चले जाने को कह दिया।

पुलिस सुरक्षा में खदेड़े गए विधायक

गांव वालों के गुस्से को देखते हुएपुलिसकर्मियों ने तुरंत सुरक्षा घेरा बनाया। पुलिस ने विधायक को भीड़ के बीच से बाहर निकाला। गुस्से में लोगों ने विधायक की गाड़ी तक रोकने की कोशिश की। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित वहां से निकाल दिया।

MP News: मऊगंज में कांग्रेस नेता के समर्थन में आए भाजपा विधायक, ग्रामीणों ने  कोर्ट में लंबित मामले को लेकर विधायक को खदेड़ा
MP News: मऊगंज में कांग्रेस नेता के समर्थन में आए भाजपा विधायक, ग्रामीणों ने कोर्ट में लंबित मामले को लेकर विधायक को खदेड़ा

सियासी गलियारों में अनसुलझे सवाल

मऊगंज की राजनीति में भाजपा विधायक और कांग्रेस के दिग्गज नेता की यह जुगलबंदी अब चर्चा का विषय बन गई है। अपनी ही जनता के भारी विरोध के कारण विधायक को पीछे हटना पड़ा। थाने में घंटों बिताने के बावजूद कोई लिखित शिकायत न होना कई अनसुलझे सवाल खड़े कर रहा है।

ये खबरें भी पढ़िए...

नाबालिगों से दुष्कर्म: विधायक ने मांगा न्याय का हिसाब, सरकार बोली...

BJP विधायक प्रतापपुरी ने जाति पूछकर हाथ खड़े करवाए, फिर बोले- कितने हिंदू हैं, वीडियो वायरल

विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर जानलेवा हमला, हाथ की नसें काटी

विधायक निधि में भ्रष्टाचार, भाजपा ने विधायक डांगा को दिया दूसरा नोटिस

Tags:
  • भाजपा विधायक
  • जमीन विवाद
  • मऊगंज
  • विधायक प्रदीप पटेल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा