कागजों में हजारों गोवंश, जमीन पर गायब! गौशालाओं पर घोटाले का आरोप
Sandeep Kumar | Jul 10, 2026, 23:37 IST
कागजों में हजारों गोवंश, जमीन पर गायब
मऊगंज जिले की गौशालाओं में करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप लगा है। कागजों पर 77 गौशालाओं में 24 हजरा 140 गोवंश दर्ज हैं। लेकिन जांच में सिर्फ 3,278 गायें ही मिलीं। कई गौशालाओं में तो एक भी गाय नहीं थी।
समझें क्या है पूरा मामला
- मऊगंज की गौशालाओं में घोटाले का आरोप लगा है।
- कागजों पर 24 हजार 140 गोवंश दर्ज बताए गए हैं।
- जांच में केवल 3,278 गायें मिलीं।
- कई गौशालाओं में एक भी गाय नहीं मिली।
- शिकायतकर्ताओं ने 50 करोड़ से ज्यादा घोटाले की आशंका जताई है।
जांच में मिलीं कम गायें
जांच में सिर्फ 3,278 गायें ही मिलीं। मलैगवा, बिछरहटा, सरदमन, बेलहा और खैरा जैसी कई गौशालाओं में तो गायों की संख्या शून्य पाई गई। इसके अलावा कई जगह चारा रखने की जगह तक नहीं थी। पानी का भी इंतजाम नहीं था। गायों की हालत बेहद खराब मिली।
25 महीनों में 50 करोड़ के घोटाले का अनुमान
विवाद के केंद्र में बेलहा गौशाला
मार्च 2025 में जब संयुक्त जांच दल ने निरीक्षण किया था, तब भी यहां कोई गाय नहीं मिली थी। शुरुआत में अधिकारियों ने कहा कि इस गौशाला को कोई पैसा नहीं दिया गया। लेकिन बाद में इसी गौशाला के खाते में रकम ट्रांसफर होने के दस्तावेज सामने आ गए।
रिश्वत के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदने का आरोप
यह प्रॉपर्टी करीब 42 लाख रुपए की बताई जा रही है। आरोप है कि यह अधिकारी के बेटे के नाम पर खरीदी गई। इसका जिक्र रजिस्ट्री के कागजातों में भी है।
कलेक्टर बोले, कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली
प्रशासन ने अपने स्तर पर जांच कराई थी। अधिकारियों को दो-दो गौशालाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिनकी रिपोर्ट आ चुकी है। जिन गौशालाओं में छोटी-मोटी कमियां मिली हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। कलेक्टर ने कहा कि अगर कोई विशेष शिकायत दर्ज कराता है, तो पूरी जांच के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
FAQ
- मऊगंज गौशाला घोटाले में क्या आरोप हैं?
आरोप है कि कागजों पर गायों की संख्या बढ़ाकर सरकार से करोड़ों रुपए का अनुदान हड़पा गया। 77 गौशालाओं में 24,140 गोवंश दर्ज हैं, लेकिन जांच में सिर्फ 3,278 गायें मिलीं। कई गौशालाओं में एक भी गाय नहीं थी। - कलेक्टर ने इस मामले पर क्या कहा?
कलेक्टर संजय कुमार जैन ने कहा कि उनके पास अभी कोई औपचारिक शिकायत नहीं आई है। प्रशासन ने अपने स्तर पर जांच कराई है। शिकायत मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।
ये भी पढ़ें...
सार्वजनिक वितरण प्रणाली में गबन, राशन डीलर ने गायब किया 9,672 किलो गेहूं
क्यों दो दिन में ही OTT से गायब हुई दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज, जानें असली वजह
दर्शन करने पहुंचे तो गायब मिले भगवान, एमपी के कमाली मंदिर से हटाई मूर्तियां
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari