इंदौर निगमायुक्त की बनाई समिति महापौर ने की भंग, अफसरों को दी चेतावनी
Jitendra Shrivastava | Updated:
विवाद के बाद निगमायुक्त की बनाई समिति महापौर ने भंग की।
इंदौर में ताजा विवाद सराफा चौपाटी को लेकर बनी समिति का है। निगमायुक्त द्वारा बनाई समिति पर उठे विरोध के बाद महापौर ने समिति भंग कर दी है और नई समिति बना दी है, इसमें अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाते हुए पार्षदों को शामिल किया गया है।
संजय गुप्ता, INDORE. नगर निगम की पूर्व निगमायुक्त प्रतिभा पाल के बाद वर्तमान आयुक्त हर्षिका सिंह के साथ भी महापौर व एमआईसी सदस्यों के बीच तालमेल नहीं बैठ रहे हैं। ताजा विवाद सराफा चौपाटी को लेकर बनी समिति का है। निगमायुक्त द्वारा बनाई समिति पर उठे विरोध के बाद महापौर ने समिति भंग कर दी है और नई समिति बना दी है, इसमें अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाते हुए पार्षदों को शामिल किया गया है।
महापौर भार्गव ने निगमायुक्त सहित अन्य अफसरों को चेताया है कि मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1956 की धारा 47 के क्रम में महापौर की गठित समिति को आवश्यक सहयोग के लिए संबंधितों को दिशा निर्देश जारी करें। साथ ही भविष्य में कोई नीति निर्धारण से संबंधित विषयों पर कोई भी समिति का गठन अपनी ओर से नहीं करें। महापौर परिषद सदस्यों ने संज्ञान में लाया है कि आपके (निगमायुक्त) ने बगैर सूचना के उक्त समिति का गठन किया जो कि मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1956 की धारा 45, 46, 47 एवं 48 के विपरीत होकर निगम परिषद एवं महापौर परिषद के अधिकारों का हनन करता है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था की अवहेलना और आपत्तिजनक है। इसलिए भविष्य में ऐसा न हो।
इंदौर निगमायुक्त सिंह के फैसले से फिर एमआईसी खफा, नगरीय प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय को लिखा पत्र
निगम आयुक्त और ida सीईओ बैठक से नदारद, इंदौर कलेक्टर ने जताई नाराजगी
दरअसल निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने आठ फरवरी को सराफा बाजार में रात्रिकालीन चाट चौपाटी के संचालन के लिए सात सदस्यीय समिति गठित की थी। इस समिति में महापौर परिषद सदस्य राजेंद्र राठौर, राकेश जैन, पार्षद मीता राठौर, अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन, भवन अधिकारी अनूप गोयल, सहायक यंत्री वैभव देवलासे और फायर अधिकारी विनोद मिश्रा को शामिल किया गया था। इस समिति गठन को महापौर परिषद के सदस्य व राजस्व विभाग प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने महापौर के अधिकार क्षेत्र में दखल बताते हुए मंत्री विजयवर्गीय को पत्र भेज दिया। साथ ही एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर ने भी आपत्ति ले ली और कहा कि मार्केट एवं स्वास्थ्य विभाग की राय और महापौर परिषद की जानकारी के बगैर इस समिति का गठन किया गया है। यह महापौर परिषद के अधिकारों का हनन है।
सराफा में चाट चौपाटी लगना चाहिए या नहीं इसको लेकर महापौर भार्गव ने जो नई समिति बनाई है, उसमें एमआइसी मेंबर राजेंद्र राठौर, अश्विनी शुक्ल, निरंजन सिंह चौहान, राकेश जैन और क्षेत्रीय पार्षद मीता राठौर को शामिल किया गया है। निगमायुक्त सिंह को अधिनियम की धारा बताकर महापौर भार्गव ने यह बदलाव किया है। इसमें सभी अधिकारी बाहर हो गए हैं।
महापौर ने निगमायुक्त व अफसरों को चेताया आगे से न करें ऐसा

निगमायुक्त द्वारा गठित सात सदस्यीय समिति में यह थे शामिल
दरअसल निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने आठ फरवरी को सराफा बाजार में रात्रिकालीन चाट चौपाटी के संचालन के लिए सात सदस्यीय समिति गठित की थी। इस समिति में महापौर परिषद सदस्य राजेंद्र राठौर, राकेश जैन, पार्षद मीता राठौर, अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन, भवन अधिकारी अनूप गोयल, सहायक यंत्री वैभव देवलासे और फायर अधिकारी विनोद मिश्रा को शामिल किया गया था। इस समिति गठन को महापौर परिषद के सदस्य व राजस्व विभाग प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने महापौर के अधिकार क्षेत्र में दखल बताते हुए मंत्री विजयवर्गीय को पत्र भेज दिया। साथ ही एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर ने भी आपत्ति ले ली और कहा कि मार्केट एवं स्वास्थ्य विभाग की राय और महापौर परिषद की जानकारी के बगैर इस समिति का गठन किया गया है। यह महापौर परिषद के अधिकारों का हनन है।
नई समिति में यह हैं शामिल
सराफा में चाट चौपाटी लगना चाहिए या नहीं इसको लेकर महापौर भार्गव ने जो नई समिति बनाई है, उसमें एमआइसी मेंबर राजेंद्र राठौर, अश्विनी शुक्ल, निरंजन सिंह चौहान, राकेश जैन और क्षेत्रीय पार्षद मीता राठौर को शामिल किया गया है। निगमायुक्त सिंह को अधिनियम की धारा बताकर महापौर भार्गव ने यह बदलाव किया है। इसमें सभी अधिकारी बाहर हो गए हैं।
इंदौर का प्रभार छोड़ते ही चर्चा में आया सीएम मोहन और कैलाश विजयवर्गीय का पुराना किस्सा, बोले थे- आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं
By Sanjay Gupta
राजस्थान पंचायत चुनाव में हार पर दिल्ली में भाजपा की हाई-लेवल बैठक, मदन राठौड़ समेत चारों महामंत्री तलब
By Mukesh Sharma
भोपाल में महंगा होगा पानी? 830 कॉलोनियों की सप्लाई निजी कंपनी को देने की तैयारी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
By Sandeep Kumar
अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग
By Umeshwari Baghel
रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
By Umeshwari Baghel
रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां
By Sandeep Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel