महापौर भड़के, बोले- हमारे बाजार दिखते हैं, खजराना, बांबे बाजार जाएं

Sanjay Gupta | Oct 24, 2024, 21:12 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-24T210911.958
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-24T210911.958

महापौर भार्गव का अधिकारियों पर नाराज होते हुए वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा कि- दिवाली के दौरान व्यापारियों को सामान मत उठाओ, टू व्हीलर, फोर व्हीलकर खड़े हैं तो उन्हें पार्किंग में खड़े करवाओ...

INDORE. इंदौर में जिला प्रशासन व नगर निगम की ट्रैफिक सुधार को लेकर चल रही मुहिम को लेकर व्यापारी भड़के हुए हैं। सामान उठाने की बात पर आए दिन विवाद हो रहे हैं। इसकी शिकायतें महापौर पुष्यमित्र भार्गव तक पहुंची तो वह अधिकारियों पर भड़क गए और उन्होंने फोन लगाकर अपनी भड़ास निकाली।

स्टार हेल्थ इंश्योरेंस का खेल: डेंगू, चिकनगुनिया के क्लेम ही फेल

यह बोले महापौर

महापौर भार्गव का अधिकारियों पर नाराज होते हुए वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा कि- दिवाली के दौरान व्यापारियों को सामान मत उठाओ, टू व्हीलर, फोर व्हीलकर खड़े हैं तो उन्हें पार्किंग में खड़े करवाओ, ट्रैफिक पुलिस उनके चालान बनाए। कार्रवाई के लिए खजराना, बांबे बाजार, चंदननगर जाओ ना आपको सिर्फ हमारे बाजार दिखते हैं, कब करोगे वो पहले वो करो, फिर करना यहां पर... रहने दो बंद करो यह सब, खजराना की रोड करो पहले… कोई हमारे आदेश का पालन नहीं हो रहा है। व्यापारियों को परेशाम मत करो, मैं बयान जारी करता हूं। सब अपनी मर्जी से करते हो, कहीं भी चले जाते हो, हमे बताओ ना, हम बात करेंगे अपने व्यापारियों से। अभियान चलाने का बोलना है तो यह मतलब नहीं कि कभी चले जाओ, सुबह 11 बजे दुकान पर पहुंच जाओ। समझाइश दो लेकिन व्यापारियों का सामान मत उठाओ। दिवाली पर ही तो व्यापारी डेकोरेशन करेगा।

बैठक में पार्षद बोले- काम अधिकारी नहीं करते , सुनते हैं महापौर और हम

इंदौर में हैलोवीन पार्टी के भूतों पर FIR के लिए सड़कों पर उतरे डॉक्टर

क्यों भड़के महापौर

ट्रैफिक को लेकर मुहिम चल रही है। इस दौरान सामने आ रहा है कि यह टीम व्यापारियों के सामान उठा लेती है। सामान उठाने को लेकर लगातार टीम के साथ विवाद होता है। व्यापारियों को कहना है कि त्योहार के समय इस कार्रवाई का क्या मतलब है? हमारे पेट का सवाल होता है और परेशान किया जा रहा है। उधर अधिकारियों का तर्क होता है कि त्योहार में ट्रैफिक जाम की समस्या आती है, यदि सड़क से सामान नहीं हटाएं और व्यापारियों को व्यवस्थित नहीं करेंगे तो और जाम होगा और बाजार में आना-जाना मुश्किल हो जाएगा।

इंदौर नगर निगम और महापौर को चुभेंगे कॉमन मैन के यह दो वीडियो

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर नगर निगम
  • Mayor Pushyamitra Bhargava
  • इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • खजराना
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं