इंदौर में दवा फैक्ट्री में मिली 52 किलो अफीम और 2.5 किलो मार्फिन, जब्त कर नष्ट करेंगे

Sanjay Gupta | Oct 11, 2024, 11:44 IST
Share
the sootr
the sootr

हाल ही में भोपाल में ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा हुआ था। उसी तर्ज पर इंदौर जिले में भी जिला प्रशासन ने सभी फैक्ट्रियों की जांच के लिए दस टीमें बनाई हैं, जिसमें बड़ा खुलासा हुआ है।

भोपाल में ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा होने के बाद जिला प्रशासन ने इंदौर जिले की सभी फैक्ट्री की जांच के लिए दस दल बना दिए हैं, जिसमें एसडीएम के साथ ही औषधि प्रशासन और जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी भी शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही जांच शुरू हो गई है और इसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

मिली अफीम और मार्फिन

गुरुवार को गई फैक्ट्री की जांच के दौरान एक दवा फैक्ट्री से 52 किलो अफीम और 2.5 किलो मार्फिन का डेड स्टॉक मिला है। बाजार में इसकी कीमत सवा करोड़ रुपए से ज्यादा की बताई गई है। मल्हारगंज एसडीएम निधि वर्मा द्वारा पोलोग्राउंड पर साइनो फार्मा प्रालि में यह जांच की गई थी। दल में तहसीलदार ओंकार मनाग्रे, ड्रग इंस्पैक्टर राजेश जीनवाल और टीआ सियाराम गुर्जर थे। स्टॉक रजिस्टर से मिलान के बाद यह अफीम और मार्फिन की जानकारी सामने आई।

ये भी खबर पढ़िए... भोपाल में ड्रग्स का बड़ा नेटवर्क: बंद फैक्ट्री के पास मिला दूसरा गोदाम, 350 करोड़ रु. की एमडी ड्रग्स बरामद

कलेक्टर बोले नष्ट करेंगे

कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि दवा और केमिकल फैक्ट्री की विशेषकर जांच की जा रही है और इसमें सभी विभागों के अधिकारी शामिल हैं। एक फैक्ट्री में जो अफीम और मार्फिन मिला है इसे नियमानुसार नष्ट कराया जा रहा है।

फैक्ट्री की जांच के लिए निकले हैं दल

कलेक्टर सिंह के निर्देश पर नशे में दुरुपयोग की संभावना वाली औषधियों एवं सिंथेटिक ड्रग्स की रोकथाम के लिए इंडस्ट्रियल इकाइयों के निरीक्षण दल गठित किए गए हैं। राऊ स्थित इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में सामकेम, ब्रिटिश रेमेडीज, तोतला हर्बल रेमेडीज, विनप्रो हर्बल आर्गेनाइजेशन, सिंडीकेट हर्बल, मेसर्स हर्ष हेल्थकेयर, मेसर्स राजशाही फूड प्रोडक्ट, मेसर्स मिशीरा पॉलिकेम, मेसर्स ग्लिस्टर फार्मा, मेसर्स इकोसेव सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित इंडस्ट्री के प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीएम विनोद राठौर द्वारा दल सहित इनका निरीक्षण किया गया। इसी तरह अन्य एसडीएम द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर जिला प्रशासन
  • इंदौर न्यूज
  • कलेक्टर आशीष सिंह
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • अफीम
  • केमिकल फैक्ट्री
  • इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह
  • दवा फैक्ट्री
  • औषधि प्रशासन
  • मार्फिन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती