मेघालय पुलिस का बड़ा खुलासा- राजा को मारने का चौथा प्लान हुआ था सफल, बुर्का पहनकर भागी थी सोनम

Sanjay Gupta | Jun 12, 2025, 23:00 IST
Share
meghalaya-police-reveals-sonam-successful-plan-fourth-attempt-raj-murder
Photograph: (the sootr)

मेघालय पुलिस ने शिलांग हनीमून कपल केस में बड़े खुलासे किए हैं। पुलिस ने कहा कि यह लव ट्रायंगल का मामला है, जिसमें मास्टरमाइंड राज कुशवाह है। सोनम ने कबूल किया कि परिवार के दबाव में उसकी शादी हुई और वह पूरी तरह से राज के साथ थी।

INDORE. शिलांग हनीमून कपल केस को लेकर मेघालय पुलिस ने गुरुवार रात को प्रेस कांफ्रेंस में राजा की हत्या को लेकर बड़े खुलासे किए। आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ के बाद एसपी ईस्ट विवेक सेयम ने मीडिया के सवालों के भी जवाब दिए। उन्होंने साफ कहा कि यह मामला लव ट्रायंगल का है और इसमें मास्टरमाइंड राज कुशवाह है।

सोनम ने कबूल किया कि परिवार के दबाव में उसकी शादी हुई है। पुलिस ने कहा कि मामला पूरी तरह से प्यार का है और जब कोई रास्ता नहीं दिखा तो फिर राजा को मारने का प्लान शादी के 11 दिन पहले बनाया गया। पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि मास्टरमाइंड राज भले ही है लेकिन सोनम पूरी तरह से उसके साथ थी और पार्टनर थी।

परिवार को पता था या नहीं यह जानकारी नहीं

पुलिस ने यह साफ कहा कि परिवार को सोनम के प्रेम के बारे में जानकारी थी या नहीं, इसे लेकर हम कन्फ्रर्म नहीं हैं। प्रारंभिक तौर पर तो लग रहा है कि नहीं थी लेकिन अभी प्रारंभिक पूछताछ ही है अभी और सात दिन हमारे पास है।

सोनम की भी मौत बताने का था प्लान

शादी के पहले ही राजा से छुटकारा पाने की कोशिश थी। इसके लिए शादी के 11 दिन पहले ही प्लान राज ने बनाया था। पहले तय किया गया कि राजा की हत्या के बाद यह बताया जाए कि सोनम नदी में बह गई, या फिर किसी की बॉडी जलाकर बताया जाए कि सोनम मर चुकी है। लेकिन उन्हें यह प्लान ठीक नहीं लगा। इसके बाद यह प्लान किया।

राजा को तीन जगह मारने का हुआ प्लान

एसपी ने बताया कि राजा को तीन जगह मारने का प्लान हुआ था, सबसे पहले गुवाहटी में प्लान हुआ था। इसके लिए तीनों हत्यारे आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद कुर्मी 19 मई को ही गुवाहटी पहुंच गए थे। यहां इन्होंने गुवाहटी में राजा को मारने के लिए रेकी की थी लेकिन यहां प्लान नहीं हुआ। फिर इसके बाद डोंगर और अन्य टूरिस्ट स्पाट पर भी मारने का प्लान हुआ था, लेकिन आखिरकार में उसे चौथे प्लान में सोहरा में मारा गया।

राजा यूरीन कर रहा था तब हुए उस पर वार

पुलिस ने बताया कि जब राजा के साथ यह तीनों किलर्स थे, साथ में सोनम थी, यह साथ में घूम रहे थे। जब राजा यूरीन कर रहा था, तभी किलर्स ने एक-एक कर तीनों ने राजा को मारा और बाद में सभी ने मिलकर राजा की बॉडी खाई में फेंक दिया। सभी ने सोचा की बॉडी कभी नहीं मिलेगी और जब तक मिलेगी बॉडी पूरी तरह सड़ चुकी होगी।

इस मामले से जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़ें...

राजा रघुवंशी हत्याकांड पर मेघालय में विरोध आंदोलन, राज्य की छवि खराब करने से स्थानीय नाराज

मेघालय मंत्री का बयान- राजा की हत्या प्री-प्लान आर्गेनाइज्ड क्राइम, इसमें सोनम रघुवंशी शामिल

सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह में थे रिलेशन, मेघालय पुलिस का खुलासा, राज ही है मास्टरमाइंड

राजा की हत्या के बाद इस पोस्ट से SIT के घेरे में आई सोनम, मेघालय पुलिस ने MP पुलिस की तारीफ की

सोनम ने भागने के लिए बुर्का पहना था जो राज ने दिया

राजा की हत्या 23 मई को दोपहर 2 से 2.18 बजे के बीच हुई। इसके बाद सोनम ने आकाश को अपना रेनकोट दिया। बाद में स्कूटी पर आकाश और सोनम बैठे और दूसरी बाइक जो राजा के पास थी वह विशाल और आनंद के पास थी। आकाश ने बाद में वह रेनकोट फेंक दिया क्योंकि इस पर ब्लड था। इसके बाद विशाल ने राज का दिया हुआ बुर्का सोनम को दिया। इसे पहनकर वह गुवाहटी टैक्सी से गई फिर गुवाहटी से डोकरा इंटर स्टेट बस टर्मिनल आई, यहां से पटना फिर आरा से लखनऊ और वहां से बस से इंदौर पहुंची। इंदौर में वह 25 मई से 7 जून तक रही, वह आठ जून को वहां से यूपी के लिए रवाना हुई।

सोनम को प्लान के तहत सिलीगुड़ी में आना था

पुलिस ने बताया कि प्लान यह था कि सोनम कुछ दिन और छिपकर रहती और फिर वह सिलीगुड़ी में अचानक सामने आती और खुद को अपहृत होने की बात कहते हुए पीड़ित बताती। लेकिन राजा की हत्या के बाद हमें काफी सबूत मिले, खासकर गाइड का बयान कि तीन लोग साथ थे व अन्य कई सबूत। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए यूपी और एमपी के लिए टीम बनाई। जब पहली गिरफ्तारी हुई तो कहीं से राज को इसका पता चल गया और फिर सोनम को फोन किया गया कि जहां भी हो सामने आ जाओ और पुलिस को किडनैप होने की कहानी बताओ। इसके बाद सोनम सामने आई और खुद को किडनैप बताया।

पैसों के लिए नहीं प्रेम के लिए हत्या

पुलिस ने साफ कहा कि यह हत्या कांट्रेक्ट किलिंग नहीं थी। राज के दोस्तों ने यह हत्या राज के फेवर के लिए की थी। इसमें अभी तक 20 लाख या अन्य राशि देने की बात नहीं आई। हां 50 हजार रुपए जरूर दिए गए थे खर्चों के लिए। मध्य प्रदेश

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • मेघालय
  • शिलांग
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग