आज राजवाड़ा में मोहन कैबिनेट की बैठक, पटिए-गद्दों पर बैठकर करेंगे प्रदेश के भविष्य का निर्णय
Reena Sharma Vijayvargiya | May 20, 2025, 09:14 IST
The sootr
इंदौर में आज कैबिनेट बैठक में मेट्रोपॉलिटन बिल 2025, अद्वैत लोक प्रोजेक्ट और विकसित भारत मिशन 2047 दस्तावेज को मंजूरी मिल सकती है। इससे भोपाल और इंदौर में शहरी विकास को नई गति मिलेगी।
MP News : मोहन यादव सरकार एक बार फिर से ऐतिहासिक फैसले लेने की दिशा में आगे बढ़ रही है। आज (मंगलवार) इंदौर के राजवाड़ा में राज्य कैबिनेट की बैठक होने जा रही है, जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। इस कैबिनेट बैठक की सबसे खास बात यह है कि इसमें मध्य प्रदेश मेट्रोपॉलिटन नियोजन एवं विकास अधिनियम 2025 को मंजूरी दी जा सकती है। इस अधिनियम के लागू होने से भोपाल और इंदौर को मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जाएगा।
इस प्रस्तावित अधिनियम के अंतर्गत मेट्रोपॉलिटन प्लानिंग कमेटी और मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी का गठन किया जाएगा। इसका उद्देश्य नगर निगमों और नगरपालिका क्षेत्रों के बीच समन्वय बनाकर योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।
खबर यह भी : मेट्रोपॉलिटन एरिया प्लान में भोपाल पिछड़ा, इंदौर को मिली बढ़त
हर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के लिए मेट्रोपॉलिटन प्लानिंग कमेटी (एमपीसी) और मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमआरडीए) का गठन किया जाएगा। यह संस्थाएं क्षेत्र में सभी विकास कार्यों की निगरानी और समन्वय करेंगी, मुख्यमंत्री के समक्ष इस प्रस्ताव का विस्तृत प्रेजेंटेशन पहले हो चुका है।
कैबिनेट बैठक का आयोजन इंदौर के प्रतिष्ठित गणेश हॉल में किया गया है। इस ऐतिहासिक हॉल में 1945 के बाद पहली बार इस तरह की बैठक हो रही है। बैठक में उस ऐतिहासिक परंपरा को पुनर्जीवित किया जाएगा, जहां सिंह की आकृति वाले लोट रखे जाते थे। इस ऐतिहासिक हॉल में मुख्यमंत्री और मंत्रीगण पटिए और गद्दों पर बैठेंगे।
खबर यह भी : एमपी का बजट आज विधानसभा में होगा पेश, भोपाल-इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन का होगा ऐलान!
बैठक के बाद मुख्यमंत्री और मंत्रियों के लिए भोज का आयोजन भी राजवाड़ा परिसर में ही किया जाएगा। इस भोज की खास बात यह है कि लकड़ी के बर्तनों का प्रयोग किया जाएगा, जो एक पर्यावरण अनुकूल और स्वच्छता आधारित नवाचार है।
खबर यह भी : राजधानी के आस-पास बनेगी नई टाउनशिप, मेट्रोपॉलिटन रीजन में तेजी से होगा विकास!
-अनुमानित जनसंख्या: 55 लाख
इंदौर विकास प्राधिकरण को नोडल एजेंसी बनाया गया है, जिसने 4 चरणों में डेवलपमेंट प्लान तैयार करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है।
खबर यह भी : मेट्रोपॉलिटन बैठक से तिरंगा यात्रा तक आज इन कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे सीएम मोहन यादव
ओंकारेश्वर में अद्वैत लोक के निर्माण के लिए 2200 करोड़ की मंजूरी। यह प्रोजेक्ट आदि शंकराचार्य की विचारधारा और दर्शन को दर्शाने वाला होगा। सरकार की योजना है कि यह प्रोजेक्ट सिंहस्थ 2028 से पहले पूरा कर लिया जाए।
कैबिनेट बैठक में विकसित भारत मिशन 2047 के अंतर्गत मध्य प्रदेश का विजन डॉक्यूमेंट भी प्रस्तुत किया जाएगा। इसका उद्देश्य है आने वाले 25 वर्षों में राज्य को आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाना।
भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन | मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक | CM डॉ. मोहन यादव
क्या है मेट्रोपॉलिटन बिल 2025...?
खबर यह भी : मेट्रोपॉलिटन एरिया प्लान में भोपाल पिछड़ा, इंदौर को मिली बढ़त
क्या है अधिनियम की प्रमुख विशेषताएं?
ऐतिहासिक स्थान पर ऐतिहासिक बैठक :-
The sootr
1945 के बाद पहली बार दरबार जैसा दृश्य
खबर यह भी : एमपी का बजट आज विधानसभा में होगा पेश, भोपाल-इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन का होगा ऐलान!
लकड़ी के बर्तनों में भोज
भोपाल मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र - पांच जिलों की साझेदारी:
- भोपाल
- सीहोर
- रायसेन
- विदिशा
- राजगढ़ (ब्यावरा)
खबर यह भी : राजधानी के आस-पास बनेगी नई टाउनशिप, मेट्रोपॉलिटन रीजन में तेजी से होगा विकास!
इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र: 5 जिलों का एकजुट विकास :-
- इंदौर
- देवास
- उज्जैन
- धार
- शाजापुर
-अनुमानित जनसंख्या: 55 लाख
इंदौर विकास प्राधिकरण को नोडल एजेंसी बनाया गया है, जिसने 4 चरणों में डेवलपमेंट प्लान तैयार करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है।
खबर यह भी : मेट्रोपॉलिटन बैठक से तिरंगा यात्रा तक आज इन कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे सीएम मोहन यादव
मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी के कार्य :
- क्षेत्रीय विकास की योजनाएं बनाना
- यातायात, जल, स्वच्छता और पर्यावरण सुधार योजनाओं को लागू करना
- नगरीय निकायों के बीच तालमेल बनाना
- भूमि उपयोग और आधारभूत ढांचे का नियोजन
अद्वैत लोक प्रोजेक्ट को भी मिल सकती है मंजूरी
2047 विजन डॉक्यूमेंट का ड्राफ्ट भी होगा पेश
भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन | मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक | CM डॉ. मोहन यादव
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari